पुलवामा में आतंकी हमला
जम्मू कश्मीर। पुलवामा हमले से पूरा देश गुस्से में है, आक्रोश में है और स्तब्ध भी है। अधिकांश लोगो का स्पष्ट मानना है कि इसका बदला लेना चाहिए। ऐसे में भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का एक बयान गौर करने लायक है। पीएम मोदी ने कहा है कि आतंकवादियों के खिलाफ कहां और किस समय कार्रवाई करना है, इसका फैसला करने के लिये सेना को अनुमति दे दी गयी है। सुरक्षाबलों को कार्रवाई करने के लिए समय, जगह और दिन चुनने की आजादी दे दी गई है। प्रधानमंत्री के इस बयान में छिपे संकेत को समझना होगा।
पीएम मोदी ने कहा कि पड़ोसी देश भीख का कटोरा लिये फिर रहा है, लेकिन आज उसे दुनिया आसानी से मदद नहीं कर पा रहा है। इसीलिए वह भारत में पुलवामा जैसी हैवानियत दिखाकर भारत को कमजोर करने के सपने देख रहा है। पीएम मोदी ने आगे कहा कि हमारे पड़ोसी उसके मनसूबे को 130 करोड़ देशवासी मुंह तोड़ जवाब देंगे। हमारे साथ पूरा देश खड़ा है। भारत की भावनाओं का सभी सम्मान कर रहे हैं। पूरी विश्व बिरादरी आतंक को खत्म करने के पक्ष में हैं। वीर बेटों औऱ बेटियों की यह धरती जानती है, दुश्मनों को कैसे जवाब देना है। पीएम ने कहा कि हम आपको भरोसा दिलाते हैं कि हमारे वीर सपूतों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि आतंकी संगठन और उनके सरपरस्तो ने बहुत बड़ी गलती कर गए हैं और इसके गुनाहगारों को उनके किये की सजा जरूर मिलेगी।
फिलहाल, इस हमले का देश एकजुट होकर मुकाबला कर रहा है। देश का एक ही स्वर है। दुनिया के कई देशो ने भारत के रुख का समर्थन किया है। गौरतलब है कि पुलवामा में गुरुवार को जैश-ए-मोहम्मद के एक आतंकवादी ने विस्फोटकों से लदे वाहन से सीआरपीएफ जवानों की बस को टक्कर मार दी, जिसमें सीआरपीएफ के 42 जवान शहीद हो गए और कई अन्य गंभीर रूप से घायल हैं। इस घटना के बाद से पूरे देश में गुस्सा है।
This post was published on फ़रवरी 15, 2019 18:18
KKN न्यूज ब्यूरो। बिहार की राजनीति में एक बड़ा बदलाव आ गया है। भाजपा और… Read More
KKN न्यूज ब्यूरो। बात वर्ष 1920 की है। अंग्रेजो के खिलाफ सड़क पर खुलेआम प्रदर्शन… Read More
ग्यारह सितम्बर... जिसको आधुनिक भाषा में नाइन इलेवन कहा जाता है। इस शब्द को सुनते… Read More
एक सिपाही, जो गुलाम भारत में अंग्रेजों के लिए लड़ा। आजाद भारत में भारत के… Read More
विरोध के लिए संपत्ति को जलाना उचित है KKN न्यूज ब्यूरो। भारत सरकार के अग्निपथ… Read More
प्रकृति में इतनी रोमांचक और हैरान कर देने वाली चीजें मौजूद हैं कि उन्हें देख… Read More