Crime

बिहार के डीजीपी पर महिला पुलिस ने तानी राइफल

हटिए नहीं तो टनका देंगे

KKN लाइव न्यूज ब्यूरो। … और महिला पुलिस ने बिहार के डीजीपी पर तान दी रायफल। बोली हटिए, नहीं तो टनका देंगे। घटना बिहार के भागलपुर पुलिस लाइन की है। डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय ने कहा… हमको पहचानती हो? महिला जवान अनुराधा कुमारी ने कहा कोई भी हों, हटिए, नहीं तो टनका देंगे और पोजिशन ले लिया। तब जाकर डीजीपी ने अपना परिचय दिया। इसके बाद महिला जवान ने सॉरी बोला और सैल्यूट भी ठोका।

ऐसे हुई घटना

बिहार के डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय सोमवार सुबह इंटरसिटी ट्रेन से भागलपुर परिसदन पहुंचे थे। सुबह करीब छह बजे एसएसपी सहित अन्य पुलिस अधिकारी उनसे मिलने पहुंचे थे। डीजीपी ने आराम करने की बात कहकर सभी को वापस कर दिया लेकिन, खुद ट्रैक सूट पहना और माफलर डालकर भागलपुर पुलिस केन्द्र पहुंच गए। पुलिस लाइन घूमने के दौरान किसी भी पुलिसकर्मी ने उन्हें नहीं पहचाना और नाही ही किसी ने उन्हें ऐसा करने से रोका।

सुरक्षा का लेने लगे जायजा

भागलपुर पुलिस लाइन से बाहर निकलने पर डीजीपी ने दो महिला पुलिसकर्मी को देखा। दोनो ऑटोमेटिक राइफल घूम रही थीं। डीजीपी ने पूछा कि गोली चलाने आता है? महिला पुलिसकर्मी अनुराधा कुमारी ने कहा कि आता है। डीजीपी ने पूछा कोई राइफल छीनकर भाग जाएगा तो क्या करोगी। डीजीपी के लगातार सवाल से दोनों महिला पुलिसकर्मी झल्ला गईं और पोजिशन लेते हुए डीजीपी पर रायफल तान कर बोली- हटिए नहीं तो टनका देंगे। बाद में डीजीपी ने जब अपना परिचय दिया तो महिला पुलिस कर्मियों ने सैल्यूट ठोका और सॉरी बोली। इसके बाद डीजीपी ने दोनो को थैक्स देकर वहां से चले गये। डीजीपी ने स्वयं इस घटना का जिक्र करते हुए कहा कि महिला पुलिस में आत्मबल बढ़ा है। सुबह का वाकया बहुत अच्छा लगा।

This post was published on जनवरी 21, 2020 12:16

KKN लाइव टेलीग्राम पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Show comments
Published by
KKN न्‍यूज ब्यूरो

Recent Posts

  • Bihar

राजगीर में बना पुलिस का शहीद स्मारक

KKN न्यूज ब्यूरो। बिहार के राजगीर पुलिस अकादमी में शहीद स्मारक का निर्माण कार्य पूरा… Read More

जनवरी 25, 2023
  • Videos

बाबा साहेब ने इन खतरों की ओर किया था इशारा

संविधान सभा में दिए अपने आखिरी भाषण में बाबा साहेब डॉ. बीआर आंबेडकर ने कई… Read More

जनवरी 22, 2023
  • World

ऐसे हुआ कैलेंडर का निर्माण

KKN न्यूज ब्यूरो। वर्ष 2023 का आगाज हो चुका है। वर्ष का पहला महीना जनवरी शुरू… Read More

जनवरी 2, 2023
  • Videos

गुलाम भारत की अनकही दास्तान

गुलाम भारत की महत्वपूर्ण कहानी संक्षेप में...। ईस्ट इंडिया कंपनी के आने से लेकर भारत… Read More

दिसम्बर 27, 2022
  • National

वैज्ञानिकों के खिलाफ किसने रची साजिश

KKN न्यूज ब्यूरो। कुछ साल पहले की बात है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन यानी इसरो… Read More

दिसम्बर 23, 2022
  • Videos

कुढनी उपचुनाव जनादेश में छिपा है कई संकेत

कुढनी विधानसभा, मुजफ्फरपुर जिला में आता है। विधानसभा के उपचुनाव को लेकर यह इलाका बिहार… Read More

दिसम्बर 9, 2022