डीएसपी समेत कई जवानो को पब्लिक ने पीटा
कृष्णमाधव सिंह
शिवहर। पुरनहिया थाना के बसंतपट्टी गांव में बाईक की ठोकर से घायल बच्चे की मौत के बाद ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया। भीड़ को काबू करने गयी पुलिस पर ग्रामीण ने हमला बोल दिया। इसमें डीएसपी समेत कई सैप जवान के घायल होने की खबर आ रही है। इसमें डीएसपी समेत कई जवान गंभीर रूप से घायल हो गए। मिल रही जानकारी के अनुसार सैफ जवान नंद किशोर सिंह विजय प्रकाश सिंह, डीएसपी के बॉडी गार्ड मो. रमीज रजा गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। रमीज रजा को शिवहर सदर अस्पताल से एसकेएमसीएच मुजफ्फरपुर रेफर कर दिया गया है। वही सैप जवान अच्छेवट प्रसाद और अनुज कुमार भी रोडेबाजी में घायल हो गये हैं। इन सभी को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस बवाल से पूरे क्षेत्र में जबरदस्त तनाव है। मौके पर भारी पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है। भीड़ को काबू करने की कोशिश की जा रही है। मौके पर डीएम व एसपी भी पहुँच चुके हैं।



