एक सप्ताह पहले बुन लिया था गोलू के अपहरण का ताना बाना
पहले ही कर लिया था रेकी, कामर्स का छात्र है दोनो अपहर्ता
Article Contents
मीनापुर। खेमाइपट्टी गांव के अभिषेक कुमार बंटी व राजकिशोर पंडित दोनो मे लम्बे समय से याराना है। दोनो घर से साथ साथ कॉलेज मे पढने शहर जाते है। दोनो शहर के ही इंटर वाणिज्य कॉलेज मे पढते है। बंटी और राजकिशोर इंटर कामर्स द्वितिय वर्ष का छात्र है। लेकिन दोनो लम्बे समय से अमीर बनने का सपना देख रहा था। शहरी पहनावा,फैशन व बाइक देखकर ये लोग अपने को छोटापन महसूस करते थे। हालांकि दोनो दोस्त सोशल मीडिया से जुड़े है। सोशल मीडिया पर लगातार खबर आ रही थी की अपहरण करने के बाद मांगी लाखो की फिरौती। इसके बाद दोनो ने विचार किया कि क्यो ना हमलोग भी इस काम को अंजाम दे। रातो रात अमीर हो जायेंगे। इसके बाद दोनो ने प्लान बनाया। आसपास मे कौन कौन अमीर है। दोनो ने सोंचा की फर्नीचर व्यवसायिक प्रवेश पंडित के यहां से अच्छी रकम मिल सकती है। इसके बाद उनके घर का रेकी शुरू कर दिया। प्रवेश पंडित के पुत्र गोलू को बहलावा फुसलाना शुरू हो गया। पड़ोस के होने के कारण लोग शक भी नही करते। मंगलवार को सुपर दीपक स्वीटस हाउस मे लाकर उसे भरपेट मिठाई खिलाया। रात मे ही घटना को अंजाम दे दिया। किंतु पुलिस के बुने जाल मे वह उलझ गया। दोनो के चक्कर मे शिवबालक पंडित बेवजह फंस गया। उनको भी जेल जाना पड़ेगा। हालांकि इनके परिवार के सदस्यो को मुक्त कर दिया। ताजुब्ब तो यहां यह है कि शिवबालक पंडित को पता नही और उसके छत पर कई घंटे से बच्चे बंधक है। उनके खेत मे पड़े बांस के सहारे उस बच्चे को छत तक चढाया गया। दोनो युवको के मंसूबे पर पानी फिर गया। दोनो ने बताया कि सोशल मीडिया से प्रेरित होकर अमीर बनना चाहता है। ऐशो आराम व शान की जिंदगी जीना चाहता है। किंतु अब जेल की चक्की मे पीसना पड़ेगा। पुत्र की बरामदगी से मां पूनम देवी के चेहरे पर रौनक लौट चुकी थी।
Discover more from
Subscribe to get the latest posts sent to your email.