शुक्रवार, मार्च 27, 2026 9:38 पूर्वाह्न IST
होमCrimeप्रेमी युगल की मडरमिस्ट्री या ऑनरकिलिंग

प्रेमी युगल की मडरमिस्ट्री या ऑनरकिलिंग

Published on

धीरे-धीरे उठने लगा पर्दा

KKN न्यूज ब्यूरो। बिहार के गांवों से अब ऑनरकिलिंग का मामला प्रकाश में आने लगा है। मुजफ्फरपुर जिला मुख्यालय से करीब 25 किलोमीटर दूर मीनापुर थाना के एक गांव में प्रेमी युगल की मडरमिस्ट्री से अब धीरे-धीरे पर्दा उठने लगा है। पुलिस ने एक महिला सहित तीन लोगो को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। इस बीच प्रेमी और प्रेमिका के परिजनो ने थाना को आवेदन देकर मौत की अलग-अलग कहानी बताई है। बहरहाल, इस मडरमिस्ट्री को सुलझाने के लिए पुलिस जांच कर रही है। इधर, गांव में इस घटना को लेकर चर्चा का बाजार गर्म है।

एक साथ दो हत्या

घटना 22 अप्रैल शाम की है। प्रेमी युगल अपने घर से निकलते है और समीप के लीची बगान में पहुंच जातें है। दोनो इस बात से अनजान है कि उनपर नजर रखी जा रही है। दरअसल, युवती के परिजन के द्वारा बिछाये जाल में ये दोनो फंस चुकें होते है। थोड़ो देर बात युवती घर लौटती है और उसके मुंह से झांग निकलता देख उसको एसकेएमसीएच में भर्ती कराया जाता है। जहां इलाज के दौरान 23 अप्रैल की सुबह में उसकी मौत हो जाती है। इधर, युवक का कोई पता नहीं है। इस बीच 23 अप्रैल को लीची बगान में मौजूद राख के ढ़ेर से मानव शरीर का अवशेष मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू कर दिया। बरामद साक्ष्य के आधार पर युवक के जला कर मार देने की पुष्टि हो जाती है।

दोनो की है अपनी कहानी

कहानी में असली ट्वीस्ट आना अभी बाकी था। इस बीच 24 अप्रैल की सुबह मुजफ्फरपुर मेडिकल अस्पताल से खबर आई कि युवक के पिता ने लड़की को जहर देकर मारने की कोशिश की है और इसका विरोध करने पर अपने लड़के का गला दवा कर हत्या कर दिया और साक्ष्या नष्ट करने के लिए शव को जला दिया। इधर, दोपहर होते होते युवक के पिता विनोद दास थाना पहुंच गये और युवती के पिता सहित सात लोगो पर अपने पुत्र की गला दवा कर हत्या कर देने और शव को जला कर साक्ष्य नष्ट करने का आरोप लगा दिया। विनोद ने पुलिस को बताया कि लड़की वाले दूसरी जाति के है और पहले भी धमकी दे चुके थे।

ऑनरकिलिंग का हो सकता है मामला

इस बीच मीनापुर के थाना अध्यक्ष राज कुमार ने आरंभिक जांच के बाद प्रेम-प्रसंग में हत्या की पुष्टि कर दी है। पुलिस ने ऑनरकिलिंग का मामला मानते हुए युवती के पिता सहित तीन लोगो को हिरासत में लेकर पूछताछ भी शुरू कर दिया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि शीघ्र ही इस मडरमिस्ट्री से पर्दा उठ जायेगा।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative

Latest articles

क्या आपकी जेब सरकार के कंट्रोल में है? | Digital Currency का खतरनाक सच

क्या आपने कभी सोचा है कि एक दिन आपकी जेब में रखा पैसा… आपका...

क्या तीसरा विश्व युद्ध शुरू हो चुका है? | Data War Explained | Invisible Digital War 2026

क्या दुनिया एक ऐसी जंग के दौर में प्रवेश कर चुकी है… जो दिखाई...

बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 जल्द होगा जारी; यहां जानें तारीख, वेबसाइट और डाउनलोड प्रक्रिया

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) द्वारा बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 जल्द ही जारी...

क्या कलिंग के मैदान में रो पड़े थे अशोक? जानिए चंड अशोक के महान अशोक बनने की दास्तान

क्या सचमुच एक सम्राट… लाखों लाशों के बीच खड़ा होकर रो पड़ा था? क्या...

More like this

बिहार विधानसभा चुनाव के बाद सक्रिय हुए प्रशांत किशोर, 8 फरवरी से शुरू करेंगे बिहार यात्रा

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में करारी हार के बाद जन सुराज पार्टी के नेता...

मुजफ्फरपुर में किसानों को मुआवजा नहीं मिलने का असली कारण आया सामने

फसल बर्बाद, मुआवजा गायब: लापरवाही का बड़ा खुलासा मुजफ्फरपुर जिले के हजारों किसान फसल बर्बादी...

जुड़वा बेटियों के जन्म पर बहू की हत्या, पति और ससुर को उम्रकैद

बिहार के पश्चिम चंपारण जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया...

गाजियाबाद में तीन नाबालिग बहनों ने नौवीं मंजिल से कूदकर ली जान

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले से एक बेहद दुखद और झकझोर देने वाली घटना...

आज से बिहार बोर्ड 12वीं परीक्षा शुरू, केंद्रों पर कड़ी निगरानी

बिहार में आज से इंटरमीडिएट यानी 12वीं की वार्षिक परीक्षा 2026 की शुरुआत हो...

बेगूसराय हत्याकांड : प्रेम प्रसंग में बीएससी नर्सिंग छात्र की गोली मारकर हत्या

बेगूसराय जिले में एक सनसनीखेज हत्या की घटना सामने आई है, जिसने पूरे इलाके...

BRABU 2nd सेमेस्टर रिजल्ट 2025 जारी, स्नातक सत्र 2024-28 के छात्रों को राहत

बीआरए बिहार विश्वविद्यालय में स्नातक दूसरे सेमेस्टर सत्र 2024–28 का परीक्षा परिणाम गुरुवार देर...

एक ई-मेल… और कई अदालतों में मच गया हड़कंप!’ बिहार के कोर्ट्स को बम से उड़ाने की धमकी, हाईकोर्ट से जिला अदालतों तक अलर्ट

KKN ब्यूरो। बिहार में न्यायिक सुरक्षा व्यवस्था उस वक्त चौकन्नी हो गई, जब धमकी...

मुंगेर में युवक की संदिग्ध मौत से दहशत, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

बिहार के मुंगेर जिले के कासिम बाजार थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक युवक...

झपहां बने मुजफ्फरपुर का पूर्वी अनुमंडल?

मुख्यमंत्री की समृद्धि यात्रा में उठी मांग, विधायक अजय कुमार की मांग के मायने...

बाजार समिति कार्यक्रम में महिलाओं के स्टॉल पर सबसे अधिक समय बिताया मुख्यमंत्री ने

बाजार समिति परिसर में शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम के दौरान मौजूद सभी महिलाएं चाह...

मुजफ्फरपुर में खबड़ा गुमटी के पास छात्रा ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से शनिवार देर शाम एक बेहद दुखद और झकझोर देने...

शंभू गर्ल्स हॉस्टल मामले में प्रशांत किशोर ने पटना एसएसपी से की मुलाकात

पटना के शंभू गर्ल्स हॉस्टल में रह रही एक नीट छात्रा की संदिग्ध मौत...

बिहार में बकरी चराने के विवाद में महिला की हत्या, पति गंभीर रूप से घायल

Muzaffarpur जिले के मनियारी थाना क्षेत्र से एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है।...

मुजफ्फरपुर में गंडक नदी किनारे महिला और तीन बच्चों के शव मिलने से सनसनी

बिहार के Muzaffarpur से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। अहियापुर...