बुधवार, मार्च 4, 2026 10:50 पूर्वाह्न IST
होमCrimeलड़की का खरीदार चढ़ा पुलिस के हथ्थे

लड़की का खरीदार चढ़ा पुलिस के हथ्थे

Published on

यूपी से जुड़ा है गिरोह का तार

मुजफ्फरपुर। मुशहरी थाना क्षेत्र के एक महादलित टोला में एक किशोरी के साथ दुष्कर्म का प्रयास करने पर यूपी के एक युवक को ग्रामीणों ने अपने कब्जे में लेकर उसकी पिटाई कर दी। उसने लड़कियों को यूपी ले जाकर बेचने की बात स्वीकार के सनसनी फैला दी है। इसके बाद ग्रामीणो ने उक्त युवक को पुलिस के हवाले कर दिया।
जानकारी के मुताबिक यूपी के सीतापुर जिले के सोहरिया थाना के रामपुर मथुरा निवासी कमलेश रावत से जब पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो उसने कई चौकाने वाले खुलाशे किये है। वह पहले भी परिजन को रुपये का लालच देकर गांव की तीन लड़कियों को अपने साथ ले जा चुका है। गांव की जिस महिला के घर में वह रह रहा था, उसकी के सहयोग से पीड़िता को भी यूपी ले जाने की तैयारी में था।
नौ दिन से किशोरी को बहलाने का कर रहा था प्रयास
घटना की बाबत पीड़िता की मां ने बताया कि आरोपित कमलेश कुछ साल पहले अपने भाई की शादी गांव के एक युवती किया था। इसके बाद वह गांव की तीन लड़कियों को अपने साथ ले जा चुका है। नौ दिन पहले कमलेश गांव आया था। इसके बाद से वह उसकी बेटी को बहलाने फुसलाने का प्रयास कर रहा था। उसने कई बार यूपी में उसकी शादी कराने की बात भी कही थी।
बतातें चलें कि शाम में युवती घर में अकेली थी। पड़ोसी उसकी बेटी को अपने घर बुलाकर ले गई। वहां कमलेश पहले से ही मौजूद था। कमलेश किशोरी का हाथ पकड़कर कमरे में खींच लिया और उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास करने लगा। किशोरी के शोर मचाने पर जब उसके पिता पहुंचे तो दरवाज बंद था। किशोरी के पिता ने बताया कि दरवाजा खोलने पर पड़ोसी ने उसपर हमला कर दिया। बेटी को छुड़ाने के बाद घटना की जानकारी गांव के लोगों को दी। इसपर ग्रामीणों ने कमलेश व उसके सहयोग के आरोप में गांव की एक महिला को बंधक बना लिया।
यूपी लेकर जाकर बेच देता था लड़कियों को
ग्रामीणों के सख्ती दिखाने पर कमलेश ने बताया कि 20 हजार रुपये तक में वह लड़कियों को खरीदता है। यूपी में लेकर जाकर लड़कियों को मोटी रकम लेकर अन्य लोगों के हाथों बेच देता है। उसने बताया कि इससे पहले वह गांव की तीन लड़कियों को यूपी ले जा कर बेच दिया है। इस बार उक्त किशोरी को ले जाने आया था। मुखिया ने बताया कि कमलेश की बात सुनकर लोग आक्रोशित हो गये। लेकिन लोगों को समझाकर शांत कराया गया। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस के आने पर भी कमलेश ने लड़कियों के खरीदफरोख्त की बात स्वीकार की है। इसके बाद कमलेश व उसके सहयोग के आरोप में गांव की महिला को पुलिस ले गई। कमलेश गांव में कई वर्षों से आ रहा है। वह लड़कियों को अच्छे घर में शादी कराने का झांसा देकर परिजनों को मना लेता था।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative

Latest articles

आख़िरी मुगल बादशाह की वह चीख जो आज भी गूंजती है

क्या बहादुर शाह ज़फ़र सिर्फ एक बूढ़े शायर थे… या 1857 की क्रांति का...

मिडिल ईस्ट: महायुद्ध की दहलीज़ पर विभाजन और तड़पता हुआ क्षेत्र

KKN ब्यूरो। संयुक्त रूप से अमेरिका और इज़रायल ने अपने सबसे बड़े सैन्य अभियान...

लाउडस्पीकर पर सियासत या सेहत की लड़ाई? बिहार विधान परिषद में क्यों मचा शोर?

बिहार विधान परिषद में ध्वनि प्रदूषण का मुद्दा जिस गंभीरता से उठाया गया, उसने...

मिट्टी की खुशबू से मोबाइल की रिंगटोन तक: पांच दशक में बदलता ग्रामीण समाज

जब शाम ढलती थी और पूरा गांव एक आंगन में सिमट आता था KKN ब्यूरो।...

More like this

बिहार विधानसभा चुनाव के बाद सक्रिय हुए प्रशांत किशोर, 8 फरवरी से शुरू करेंगे बिहार यात्रा

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में करारी हार के बाद जन सुराज पार्टी के नेता...

मुजफ्फरपुर में किसानों को मुआवजा नहीं मिलने का असली कारण आया सामने

फसल बर्बाद, मुआवजा गायब: लापरवाही का बड़ा खुलासा मुजफ्फरपुर जिले के हजारों किसान फसल बर्बादी...

जुड़वा बेटियों के जन्म पर बहू की हत्या, पति और ससुर को उम्रकैद

बिहार के पश्चिम चंपारण जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया...

गाजियाबाद में तीन नाबालिग बहनों ने नौवीं मंजिल से कूदकर ली जान

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले से एक बेहद दुखद और झकझोर देने वाली घटना...

आज से बिहार बोर्ड 12वीं परीक्षा शुरू, केंद्रों पर कड़ी निगरानी

बिहार में आज से इंटरमीडिएट यानी 12वीं की वार्षिक परीक्षा 2026 की शुरुआत हो...

बेगूसराय हत्याकांड : प्रेम प्रसंग में बीएससी नर्सिंग छात्र की गोली मारकर हत्या

बेगूसराय जिले में एक सनसनीखेज हत्या की घटना सामने आई है, जिसने पूरे इलाके...

BRABU 2nd सेमेस्टर रिजल्ट 2025 जारी, स्नातक सत्र 2024-28 के छात्रों को राहत

बीआरए बिहार विश्वविद्यालय में स्नातक दूसरे सेमेस्टर सत्र 2024–28 का परीक्षा परिणाम गुरुवार देर...

एक ई-मेल… और कई अदालतों में मच गया हड़कंप!’ बिहार के कोर्ट्स को बम से उड़ाने की धमकी, हाईकोर्ट से जिला अदालतों तक अलर्ट

KKN ब्यूरो। बिहार में न्यायिक सुरक्षा व्यवस्था उस वक्त चौकन्नी हो गई, जब धमकी...

मुंगेर में युवक की संदिग्ध मौत से दहशत, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

बिहार के मुंगेर जिले के कासिम बाजार थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक युवक...

झपहां बने मुजफ्फरपुर का पूर्वी अनुमंडल?

मुख्यमंत्री की समृद्धि यात्रा में उठी मांग, विधायक अजय कुमार की मांग के मायने...

बाजार समिति कार्यक्रम में महिलाओं के स्टॉल पर सबसे अधिक समय बिताया मुख्यमंत्री ने

बाजार समिति परिसर में शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम के दौरान मौजूद सभी महिलाएं चाह...

मुजफ्फरपुर में खबड़ा गुमटी के पास छात्रा ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से शनिवार देर शाम एक बेहद दुखद और झकझोर देने...

शंभू गर्ल्स हॉस्टल मामले में प्रशांत किशोर ने पटना एसएसपी से की मुलाकात

पटना के शंभू गर्ल्स हॉस्टल में रह रही एक नीट छात्रा की संदिग्ध मौत...

बिहार में बकरी चराने के विवाद में महिला की हत्या, पति गंभीर रूप से घायल

Muzaffarpur जिले के मनियारी थाना क्षेत्र से एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है।...

मुजफ्फरपुर में गंडक नदी किनारे महिला और तीन बच्चों के शव मिलने से सनसनी

बिहार के Muzaffarpur से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। अहियापुर...