Crime

कुर्सी की खातिर दबंगों ने युवकों को पेंड़ से उल्टा लटका कर पीटा

विवाह समारोह के दौरान गायब हुई कुर्सी की चोरी का था शक

कैमूर। बिहार के कैमूर जिले में दबंगों ने दो युवकों को पेंड़ से उल्टा लटका कर उनकी बेरहमी से पिटाई कर दी। एक शादी समारोह से पांच कुर्सी चुराने के शक में युवक को पेंड़ से उल्टा बांध कर पीटा गया हैं। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपित को गिरफ्तार किया है।
घटना कैमूर जिले के सोनबरसा गांव की है। बताया गया कि गांव के दबंग महंगू बिंद के बेटी की शादी में महंगू ने गांव के ही एक टैंट हाउस से कुर्सियां किराए पर मंगवाई थी। इसमें से पांच कुर्सी चोरी हो गई। महंगू को शक हुआ कि कुर्सियां चोरी करने के पीछे गांव के ही राजकुमार बिंद और बीरबल बिंद का हाथ हो सकता है। फिर क्या था, महंगू ने दोनों युवक को पकड़ कर पेंड़ से उल्टा लटका दिया और करीब तीन घंटे तक बेरहमी से पीटता रहा। महंगू के दबंगई के सामने ग्रामीण मूक दर्शक बने रहे। बाद में पेंड़ से बंधे युवक के परिजनो से तीन हजार रुपये मुआवजा लेने के बाद ही महंगू ने उन्हें छोड़ा।

This post was published on जून 7, 2017 21:15

KKN लाइव टेलीग्राम पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Show comments
Published by
KKN न्‍यूज ब्यूरो

Recent Posts

  • Bihar

राजगीर में बना पुलिस का शहीद स्मारक

KKN न्यूज ब्यूरो। बिहार के राजगीर पुलिस अकादमी में शहीद स्मारक का निर्माण कार्य पूरा… Read More

जनवरी 25, 2023
  • Videos

बाबा साहेब ने इन खतरों की ओर किया था इशारा

संविधान सभा में दिए अपने आखिरी भाषण में बाबा साहेब डॉ. बीआर आंबेडकर ने कई… Read More

जनवरी 22, 2023
  • World

ऐसे हुआ कैलेंडर का निर्माण

KKN न्यूज ब्यूरो। वर्ष 2023 का आगाज हो चुका है। वर्ष का पहला महीना जनवरी शुरू… Read More

जनवरी 2, 2023
  • Videos

गुलाम भारत की अनकही दास्तान

गुलाम भारत की महत्वपूर्ण कहानी संक्षेप में...। ईस्ट इंडिया कंपनी के आने से लेकर भारत… Read More

दिसम्बर 27, 2022
  • National

वैज्ञानिकों के खिलाफ किसने रची साजिश

KKN न्यूज ब्यूरो। कुछ साल पहले की बात है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन यानी इसरो… Read More

दिसम्बर 23, 2022
  • Videos

कुढनी उपचुनाव जनादेश में छिपा है कई संकेत

कुढनी विधानसभा, मुजफ्फरपुर जिला में आता है। विधानसभा के उपचुनाव को लेकर यह इलाका बिहार… Read More

दिसम्बर 9, 2022