बिहार। बिहार पुलिस की छवि पर एक बार फिर से दागदार हुई है। दरअसल, पुलिस के अफसरों ने एक बेगुनाह लेबनानी नागरिक को न सिर्फ जेल में डाल दिया बल्कि उसे आतंकी घोषित करने में कोई कसर नहीं छोड़ा। लेबनानी नागरिक का नाम फदी फजल है। वह एक ऐसे अपराध के लिए 13 महीने जेल में रहा जो उसने किया ही नहीं था। अब वह जेल की सलाखों से बाहर निकला है। यह कारनामा किया है बिहार के सीतामढ़ी जिले की पुलिस ने।
फजल ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। मामला सामने आने पर पुलिस के अधिकारी लीपापोती करने में जुटे है। सीतामढ़ी एसपी नगर थाना के दारोगा को निलंबित कर दिया है। जबकि, राज्य पुलिस मुख्यालय ने मुजफ्फरपुर के जोनल आइजी से विस्तृत रिपोर्ट मांगी है।
लेबनानी नागरिक फदी फजल के अनुसार, वो पिछले साल 8 जुलाई 2016 को नेपाल घूमने के दौरान सीतामढ़ी में घुस गया था। सीतामढ़ी के मोहनपुर चौक पर उसे देखने के बाद नगर थानाध्यक्ष ने उसे बगैर वीजा भारत में आने के आरोप में जेल भेज दिया। पुलिस ने लेबनानी नागरिक के बैग की तलाशी ली तो उसमें मिले हार्ड डिस्क के आधार पर उसे आतंकी करार दे दिया।
This post was published on अगस्त 6, 2017 19:54
KKN न्यूज ब्यूरो। बिहार के राजगीर पुलिस अकादमी में शहीद स्मारक का निर्माण कार्य पूरा… Read More
संविधान सभा में दिए अपने आखिरी भाषण में बाबा साहेब डॉ. बीआर आंबेडकर ने कई… Read More
KKN न्यूज ब्यूरो। वर्ष 2023 का आगाज हो चुका है। वर्ष का पहला महीना जनवरी शुरू… Read More
गुलाम भारत की महत्वपूर्ण कहानी संक्षेप में...। ईस्ट इंडिया कंपनी के आने से लेकर भारत… Read More
KKN न्यूज ब्यूरो। कुछ साल पहले की बात है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन यानी इसरो… Read More
कुढनी विधानसभा, मुजफ्फरपुर जिला में आता है। विधानसभा के उपचुनाव को लेकर यह इलाका बिहार… Read More