मुजफ्फपुर। बिहार में बार बार एके 47 व 56 की गर्जन से आम लोग दहशत में है। वही, यहां की पुलिस पर भी सवाल उठने लगे हैं। इस तरह की प्रतिबंधित हथियार आखिरकार गिरोह तक कैसे पहुंच जाती है। कैसे भीड़ भाड़ वाले जगह पर अपराधी एके 47 व 56 का खुलेआम इस्तेमाल करके, पुलिस की नजरो से बच निकलता है?
मुजफ्फरपुर में ठेकेदार अतुल शाही की हत्या में एके 47 के इस्तेमाल के बाद एक बार फिर से यह हथियार सुर्खियों में है। दो दशक पहले तक इस हथियार के किस्से सुने जाते थे। किंतु, अब यही हथियार साधारण आपराधिक गिरोहों तक पहुंच जाना, चिंता का कारण बनता जा रहा है। पुलिस सूत्रो की माने तो एके 47 और 56 राइफल की सप्लाई का बड़ा जरिया उत्तर पूर्व के राज्य नागालैंड से होता है। नागालैंड में वर्मा और बाग्लादेश के रास्ते विदेशी हथियार पहुंचते रहें हैं। यही से खतनराक हथियार बिहार में सक्रिय अपराधी व नक्सलियों तक पहुंच रहे हैं।
संतोष झा गैंग के मुकेश पाठक की गिरफ्तारी के बाद जो एके 56 शिवहर से बरामद हुआ वह नेपाल से लाया गया था। इसी हथियार का इस्तेमाल दरभंगा के बहेड़ी में दो इंजीनियरों की हत्या में किया गया था। सीवान में गिरफ्तार त्रिभुवन तिवारी के पास से भी एके 47 बरामद किया था। 2016 में ही मोतिहारी के पकड़ीदयाल में एके 47 से चार लोगों को गोली मारी गई थी। कई वर्ष पहले मीनापुर पुलिस ने नक्सलियों से एक एके 47 बरामद किया था।
बतातें हैं कि एके 47 राइफल की कीमत 6 से 8 लाख के बीच है। हालांकि इसकी कोई तय कीमत नहीं होती है। कहा जाता है कि बिहार में सबसे पहले एके 47 राइफल खरीदने वाला डॉन अशोक सम्राट था। सूत्रो की माने तो बिहार के चुनिंदा अपराधियों के पास शुरू में जो एके 47 थे वे पुरूलिया में गिराए गए हथियारों की खेप से उनतक पहुंचे थे। बाद में एक माफिया तक यह जम्मू-कश्मीर के आतंवादी गिरोह के जरिए पहुंचने लगी।
This post was published on अप्रैल 8, 2017 20:39
KKN न्यूज ब्यूरो। बिहार की राजनीति में एक बड़ा बदलाव आ गया है। भाजपा और… Read More
KKN न्यूज ब्यूरो। बात वर्ष 1920 की है। अंग्रेजो के खिलाफ सड़क पर खुलेआम प्रदर्शन… Read More
ग्यारह सितम्बर... जिसको आधुनिक भाषा में नाइन इलेवन कहा जाता है। इस शब्द को सुनते… Read More
एक सिपाही, जो गुलाम भारत में अंग्रेजों के लिए लड़ा। आजाद भारत में भारत के… Read More
विरोध के लिए संपत्ति को जलाना उचित है KKN न्यूज ब्यूरो। भारत सरकार के अग्निपथ… Read More
प्रकृति में इतनी रोमांचक और हैरान कर देने वाली चीजें मौजूद हैं कि उन्हें देख… Read More