शनिवार, अप्रैल 25, 2026 5:14 अपराह्न IST
होमCrimeएक लुटेरी दुल्हन जिसने अपने ग्यारह पति को लूटा

एक लुटेरी दुल्हन जिसने अपने ग्यारह पति को लूटा

Published on

भारत के एक राज्य उत्तराखण्ड के रुड़की से सटे धनौरी से एक चौकाने वाली खबर आई है। पुलिस ने एक ऐसी महिला को गिरफ्तार किया है, जिसे इलाके के लोग लुटेरी दुल्हन ने नाम से जानने लगें हैं। दरअसल, वह अपनी खूबसूरती की जाल में फांस कर अमीर लोगो से विवाह रचाती थी और अपने पति का सारा सामान लूटकर भाग जाती थी। ताज्जुब की बात ये है कि वह महिला अब तक 11 लोगों से शादी करके उन्हें लाखों रुपये का चूना लगा चुकी है। इस सातिर महिला के साथ उसके गैंग में चार और लोग शामिल थे। बहरहाल, पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर लिया है।

ऐसे हुआ मामले का खुलाशा
सिविल लाइंस कोतवाली अन्तर्गत धनौरी के अशोक कुमार ने पुलिस को आवेदन देकर बताया कि मुकेश नाम के एक युवक ने हरिद्वार के ज्वालापुर के कड़च्छ निवासी पूजा उर्फ रीता नाम की युवती से उनकी शादी कराई। युवती को गरीब परिवार का बताकर 50 हजार रुपये शादी के लिए पहले ही उधार ले लिया। इसके बाद इसी वर्ष 2 अप्रैल को रोशनाबाद कोर्ट में दोनो की शादी कराई गई। इस मौके पर खुद को पूजा का रिश्तेदार बताने वाले कई अन्य लोग भी शामिल हुये। किंतु, शादी की रात ही पूजा अपने पति के घर का सारा सामान समेट कर फरार हो गई। सुबह होने पर जब मुकेश की तलाश की गई, तो वह पहले ही फरार हो चुका था।
पुलिस के हथ्थे चढ़ा शातिर
पुलिस ने अपने मुखबिर की सूचना पर हरिद्वार के टिबड़ी इलाके से आरोपी मुकेश उर्फ यादराम सिंह को दबोच लिया। पुलिस के पूछताछ में मुकेश ने जो खुलाशा किया, वह बेहद ही चौकाने वाला था। दरअसल, उत्तराखंड के अतिरिक्त यूपी, हरियाणा और राजस्थान से उसका गैंग अब तक 11 लोगों को शादी के बाद लूट चुका था। पुलिस ने मुकेश के बयान पर अफजलगढ़ थाना के झाड़पुर से किथत लुटेरी दुल्हन रीता उर्फ पूजा को भी गिरफ्तार कर लिया है। इसी के साथ पुलिस ने इस गिरोह के अन्य सदस्य अरुण, भोपाल, पवन आदि को भी गिरफ्तार कर लिया है। उनके पास से 35 हजार नगद, मंगलसूत्र और अन्य जेबर भी बरामद हुआ है।
ऐसे फांसता था लोगो को
दरअसल, सबसे पहले मुकेश ऐसे युवकों की तलाश करता था, जो शादी करने के इच्छुक होते और उनकी शादी नहीं हो पा रही होती थी। वह लड़की को गरीब बताकर शादी की बात कहता था और लड़की के परिवार वालों से बात कराता था। इसके बाद भोपाल नाम का व्यक्ति लड़की का पिता बन जाता था और अरुण खुद को लड़की का भाई बता देता था। बात तय होते ही कोर्ट में या किसी मंदिर में शादी के बाद पूजा उर्फ रीता को विदा किया जाता था। योजना के मुताबिक शादी की रात ही वह अपने कथित पति को दूध में नसिला पदार्थ मिला कर पिला देती थी और उसके सोते ही घर का पूरा जेवर और नकद आदि लेकर फरार हो जाती थी।

KKN Live के पेज को फॉलो कर लें और शेयर व लाइक भी जरुर करें।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative

Latest articles

नीतीश से सम्राट तक: क्या बिहार में सत्ता बदलते ही बदलेगा पूरा सिस्टम?

बिहार की राजनीति एक नए मोड़ पर खड़ी है। क्या वाकई नीतीश कुमार का...

क्या बिहार में बदलेगी सत्ता की स्क्रिप्ट या दोहराएगा इतिहास?

KKN ब्यूरो। क्या बिहार की राजनीति में सचमुच एक युग का अंत और दूसरे...

ब्लैक फ्राइडे: एक खामोश हकीकत

यह एक खामोश हकीकत है। अगर एक फिल्म... सिर्फ एक घटना को दिखा रही...

बिहार में RTI सिस्टम ध्वस्त! 30,000 अपीलें लंबित, हाई कोर्ट सख्त—क्या खत्म हो रही पारदर्शिता?

KKN ब्यूरो। बिहार में पारदर्शिता की रीढ़ मानी जाने वाली सूचना का अधिकार (RTI)...

More like this

जुड़वा बेटियों के जन्म पर बहू की हत्या, पति और ससुर को उम्रकैद

बिहार के पश्चिम चंपारण जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया...

गाजियाबाद में तीन नाबालिग बहनों ने नौवीं मंजिल से कूदकर ली जान

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले से एक बेहद दुखद और झकझोर देने वाली घटना...

बेगूसराय हत्याकांड : प्रेम प्रसंग में बीएससी नर्सिंग छात्र की गोली मारकर हत्या

बेगूसराय जिले में एक सनसनीखेज हत्या की घटना सामने आई है, जिसने पूरे इलाके...

एक ई-मेल… और कई अदालतों में मच गया हड़कंप!’ बिहार के कोर्ट्स को बम से उड़ाने की धमकी, हाईकोर्ट से जिला अदालतों तक अलर्ट

KKN ब्यूरो। बिहार में न्यायिक सुरक्षा व्यवस्था उस वक्त चौकन्नी हो गई, जब धमकी...

मुंगेर में युवक की संदिग्ध मौत से दहशत, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

बिहार के मुंगेर जिले के कासिम बाजार थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक युवक...

मुजफ्फरपुर में खबड़ा गुमटी के पास छात्रा ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से शनिवार देर शाम एक बेहद दुखद और झकझोर देने...

शंभू गर्ल्स हॉस्टल मामले में प्रशांत किशोर ने पटना एसएसपी से की मुलाकात

पटना के शंभू गर्ल्स हॉस्टल में रह रही एक नीट छात्रा की संदिग्ध मौत...

बिहार में बकरी चराने के विवाद में महिला की हत्या, पति गंभीर रूप से घायल

Muzaffarpur जिले के मनियारी थाना क्षेत्र से एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है।...

मुजफ्फरपुर में गंडक नदी किनारे महिला और तीन बच्चों के शव मिलने से सनसनी

बिहार के Muzaffarpur से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। अहियापुर...

गया में इलाज के दौरान मरीज की मौत, परिजनों का हंगामा

बिहार के Gaya शहर में एक निजी क्लिनिक में मरीज की मौत के बाद...

झोलाछाप डॉक्टर ने यू-ट्यूब वीडियो देखकर किया ऑपरेशन गर्भवती महिला की मौत

Bhagalpur जिले से एक गंभीर और चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक...

बिहार के कई कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा व्यवस्था कड़ी

बिहार में गुरुवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब राज्य के चार प्रमुख...

सीतामढ़ी में बाइक सवार बदमाशों ने रामबाबू राय को गोलियों से भूना

बिहार में Crime और Law and Order को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल...

मोतिहारी में ऑपरेशन के दौरान पेट में छूटी कैंची से हुई महिला की मौत

बिहार के मोतिहारी जिले से सामने आया यह मामला न सिर्फ दर्दनाक है, बल्कि...

मुजफ्फरपुर में दारोगा की रिश्वतखोरी का ऑडियो वायरल, प्रशासन में हड़कंप

बिहार में सुशासन और 'जीरो टॉलरेंस' के दावों के बीच मुजफ्फरपुर जिले से एक...