Home Bihar हाजीपुर में हाईवे पर हादसा दो की मौत

हाजीपुर में हाईवे पर हादसा दो की मौत

हाजीपुर। हाजीपुर के भावनपुर के समीप तेज रफ्तार मैजिक के डिवाइडर से टकराने से मैजिक पर सवार दो लोगो की मौत हो गई है। घटना, हाजीपुर मुजफ्फरपुर एनएच-77 पर सुबह करीब 3 बजे की है। दुर्घटनाग्रस्त मैजिक एक बारात से लौट रही थी और उस पर कुल छह लोग सवार थे। जख्मी हुए अन्य चार को हाजीपुर के सदर अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। मृतकों में मैजिक का चालक किशोर महतो, बेलसर प्रखंड के कुतुबपुर गांव का रहने वाला है। जबकि दूसरा मुजफ्फरपुर के कांटी थाना के कैलाश महतो बताया गया है।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Exit mobile version