Home Crime फतुहा में पुत्र सहित दंपत्ति की हत्या

फतुहा में पुत्र सहित दंपत्ति की हत्या

पटना। बिहार में अपराधियों का मनोबल सातवें आसमान पर है। इसका विभत्स नजारा बिहार की राजधानी पटना से सटे फतुहा में देखने को मिला। यहां फतुहा नदी थाने के सबलपुर के पास गंगा किनारे से सोमवार की सुबह एक साथ, एक ही परिवार के तीन शव मिलने से पुरा इलाका सहम गया है। मृतको की पहचान सबलपुर के गुलमहिया चक गांव के उपेंद्र यादव 45 वर्ष, उसकी पत्नी इंदू देवी 40 वर्ष व पुत्र रोहित कुमार 12 वर्ष  के रुप में हो गई है। बतातें चलें कि उपेंद्र के पिता शंभू प्रसाद बिहार पुलिस में सिपाही है और वर्तमान में बेगूसराय में तैनात है। मृतक सबलपुर के गुलमहिया चक के रहनेवाले थे। हत्या के कारणो का पता नही चला है। स्थानीय लोगो ने पुलिस को बताया कि यादव परिवार में पिछले कुछ दिनों से संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा था।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Exit mobile version