गुरूवार, दिसम्बर 11, 2025 2:48 अपराह्न IST
होमBiharSamastipurसात गांवो में पौधा लगाने के बाद  लिया सात फेरा

सात गांवो में पौधा लगाने के बाद  लिया सात फेरा

साइकिल पर पौधा लेकर पहुंचा शादी करने

​गांव वालो को पौधा किया गिफ्ट, फिर लिया मंगलमय का आशीर्वाद
संतोष कुमार गुप्ता

समस्तीपुर। सात फेरो के सातो वचन प्यारी दुल्हनिया भूल ना जाना। किंतु बिहार के समस्तीपुर मे दुल्हा व दुल्हन ने सिर्फ यह वचन अपने लिये ही नही बल्कि प्रकृति के रक्षा के लिये लिया।उसने सात फेरो के मंत्र पढने से पहले सात गांवो मे पौधा लगाया। इसके बाद सात फेरे लेकर जीवनसंगीनी के साथ जन्म जन्म का साथ निभाने का संकल्प लिया। बिहार के समस्तीपुर जिले के मोहनपुर प्रखंड के रामचंद्रपुर दशहरा गांव के युवाओं ने  हरियाली के लिए जो मुहिम चला रखी है, उसमें एक और कहानी जुड़ गया। पांच सालों से इस गांव के बेटियों के विवाह में पेड़ लगाने की परम्परा है।

पिछले पांच सालों में शायद ही कोई विवाह हुआ हो, जिसमें विदा होनेवाली बेटी ने गांव में पेड़  लगा कर अपनी याद को सुरक्षित न किया हो । रविवार (21 मई) की देर शाम  यह मुहिम बेटे के विवाह तक पहुंच गयी ।

रामचंद्रपुर दशहरा के कारू साह का 21 वर्षीय पुत्र संजीव साह दर्जनों बरातियों को लेकर मोहिउद्दीननगर प्रखंड  के लखिंद्र साह की पुत्री समृता कुमारी को ब्याहने के लिए निकला और सात फेरे लेने के पहले सात गांवों में पौधे लगाये। दूल्हे  के साथ सभी बराती भी साइकिल से निकले ।  सभी की साइकिलों पर पौधे लदे थे ।  दशहरा गांव से निकलनेवाली यह अपनी तरह की पहली बरात थी ।

बरातियों और दूल्हे के माथे पर पाग शोभ रहे थे । न डीजे, न किसी प्रकार का कोई विशेष  तामझाम ।  महिलाएं पारंपरिक लोकगीत गा रही थीं।  महज औपचारिकतावश एक पारंपरिक  बैंड पार्टी बुलायी गयी थी । बराती के लोग निर्धारित जगहों पर पौधारोपण  करते हुए निकल़े

अपने गांव से दिल्ली तक साइकिल यात्रा

संजीव साह के लिए अपने   विवाह में इस प्रकार का नवाचार अपनाना आसान नहीं था ।  गांव के पर्यावरणसेवी युवक सुजीत भगत ने अपनी बहन के विवाह से पौधारोपण की जो पहल शुरू की थी, उसमें संजीव साह ने खास भूमिका निभायी थी ।

जब सुजीत भगत के नेतृत्व में पर्यावरण और बेटी बचाने का संदेश लेकर रामचंद्रपुर दशहरा के 14 युवाओं के दल ने दिल्ली तक साइकिल यात्रा की थी, उसमें संजीव साह शामिल था । अपने विवाह की बारी आयी, तो संजीव के लिए अपने और दुल्हन के परिजनों   को मनाना आसान नहीं था ।

विवाह में फिजूलखर्च पर नियंत्रण रखने के लिए दूल्हे ने तरीके बताये । सामान्य से भोज में केले के पत्ते और मिट्टी के बरतन में खान-पान परोसे जाने की जिद लड़कीवालों को माननी पड़ी ।

 क्या कहते है वर वधु

शादी के नाम पर फिजुलखर्ची हो रही है, जिससे हजारों परिवार तंगी के शिकार बन रहे हैं। वर्तमान परिवेश में ग्लोबल वार्मिंग और तेजी से घट रहे लिंगानुपात को देखते हुए पर्यावरण संरक्षण और बेटी बचाओ अभियान का संदेश देने के िलए ऐसा निर्णय लिया।

संजीव साह, दूल्हा

समाज के हित में उठाये गये इस कदम का मैंने और मेरे परिवार के सदस्यों ने समर्थन किया. मैं अपने पति के निर्णय से खुश हूं. आगे भी उनकी मुहिम में मैं कंधे-से-कंधा मिला कर चलूंगी।

लड़कीवालों को भेंट किये पौधे

साइकिल पर पौधे लादे हुए बरातियों के साथ दूल्हा जब ससुराल पहुंचा, तो यह अनोखी शादी देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी़  दूल्हे ने ससुराल में पौधे  लगाने से पूर्व रास्ते भर पौधारोपण किया ।

सात फेरे लेने से पूर्व बोथपुल, दशहरा, पीरगंज, कुरसाहा, बाकरपुर समेत सात गांवों में पौधे लगाये. दूल्हे के  लाये गये पौधों के अतिरिक्त दुल्हन ने भी कई और पौधे लगाये। बरातियों ने  अपने साथ ले गये पौधे लड़कीवालों को भेंट किये। पौधों और बेटी की रक्षा करने  का वचन लिया।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative

Latest articles

बिहार में 2026 से सरकारी शिक्षकों को कोचिंग पढ़ाने से लगेंगे रोक

बिहार राज्य में शिक्षा के क्षेत्र में एक नया मोड़ आने वाला है, क्योंकि...

स्मृति मंधाना ने क्रिकेट से जुड़ी अपनी यात्रा और वर्ल्ड कप जीत के बारे में किया खुलासा

भारत की स्टार ओपनिंग बैटर और वर्ल्ड चैंपियन महिला क्रिकेटर स्मृति मंधाना ने हाल...

सोने और चांदी की कीमतों में बढ़ रही तेजी

सोने और चांदी की कीमतों में आज, 11 दिसंबर 2025 को तेजी देखने को...

बिहार BSSC स्पोर्ट्स ट्रेनर भर्ती 2025 : 379 पदों के लिए करें आवेदन

यदि आप सरकारी नौकरी की तलाश में हैं तो आपके लिए बिहार कर्मचारी चयन...

More like this

कर्पूरी ठाकुर के जन्मस्थान पहुंचे पीएम मोदी, कांग्रेस ने साधा निशाना

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कर्पूरी ठाकुर के जन्मस्थान...

बुढी गंडक का पानी बढ़ा छठ पूजा मे हुई परेशानी

समस्तीपुर में छठ पूजा की तैयारियाँ इस बार पानी के बढ़ते स्तर की वजह...

बिहार से चलेगी अमृत भारत एक्सप्रेस, आठ स्टेशनों से होगा संचालन

बिहार से जल्द ही नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनें शुरू होने जा रही हैं।...

उजियारपुर में बाइक सवार बदमाशों ने Vikram Giri की गोली मारकर हत्या

समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र में शनिवार को एक सनसनीखेज वारदात हुई। सातनपुर...

बिहार में तेज आंधी और भारी बारिश का अलर्ट,14 से 19 अप्रैल तक रहेगा खराब मौसम

KKN गुरुग्राम डेस्क | बिहार में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। बीते...

बिहार के तीन जिलों में भारी बारिश और आंधी का ऑरेंज अलर्ट, 9 जिलों में येलो अलर्ट जारी

KKN गुरुग्राम डेस्क | बिहार में मौसम एक बार फिर से अपना रौद्र रूप...

बिहार के हसनपुर सीट की दिलचस्प कहानी

बिहार के समस्तीपुर जिले का हसनपुर सीट। राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद के बड़े पुत्र...

एलआईसी एजेंट की गोली मारकर हत्या

बिहार सरकार के दावा और पुलिस की मुस्तैदी के बीच राज्य के समस्तीपुर जिला...

हवसी सरपंच ने एक युवक को ही बना लिया अपना शिकार

समस्तीपुर। बिहार के समस्तीपुर जिला अन्तर्गत विभूतिपुर प्रखंड के एक सरंपच को हवस ऐसी...

ट्रक की चपेट में आने से ऑटो सवार चार की मौत

समस्तीपुर। बिहार के समस्तीपुर में एनएच 28 पर मुसरीघरारी से दलसिंहसराय जाने वाली सड़क...

समस्तीपुर में पेड़ पर टंगी मिली युवक की लाश

समस्तीपुर। बिहार के समस्तीपुर जिला अन्तर्गत मुफस्सिल थाना के लगुनियां सूर्यकण्ठ पंचायत के दरियापुर...

राजद नेता को सरेआम मारी गोली

समस्तीपुर। बिहार में अपराधियों को मनोबल सातवे आसमान पर है। समस्तीपुर जिले के हसनपुर...

समस्तीपुर में शराब माफिया ने पुलिस पर बरसाई गोली

मुठभेड़ में बीएमपी का एक जवान शहीद, कई अन्य जख्मी बिहार। समस्तीपुर के हलई ओपी...

समस्तीपुर में पुलिस फायरिंग, एक की मौत

बिहार। समस्तीपुर के ताजपुर में सशस्त्र अपराधियों ने बुधवार रात दवा व्यवसायी की गोली...

राजद महिला विधायक अपराधियों के निशाने पर

बेखौफ बदमाशो ने जान से मारने की दी धमकी समस्तीपुर। बिहार में अपराधी इस कदर...