शनिवार, मार्च 14, 2026 5:07 अपराह्न IST
होमBiharMuzaffarpurनाटकीय घटनाक्रम का गबाह बना मीनापुर पुलिस इंस्पेक्टर कार्यालय

नाटकीय घटनाक्रम का गबाह बना मीनापुर पुलिस इंस्पेक्टर कार्यालय

Published on

निगरानी टीम को धक्का देकर भागा मुंशी

कौशलेन्द्र झा
मुजफ्फरपुर। मीनापुर पुलिस इंस्पेक्टर कार्यालय गुरुवार को नाटकीय घटनाक्रम का गवाह बन गया। निगरानी टीम ने इंस्पेक्टर डॉ. रमेश दत्त पांडेय व चौकीदार अजय को घूस लेते रंगेहाथ दबोच लिया। इससे पहले निगरानी टीम ने मुंशी को ही इंस्पेक्टर समझकर पकड़ने का प्रयास किया। टीम के अनुसार, मुंशी फिरोज खान को पकड़ने का प्रयास किया गया तो वह अधिकारियों को धक्का देकर भागने में सफल रहा। निगरानी टीम ने मुंशी को करीब 500 मीटर तक खदेड़ा, लेकिन वह हाथ नहीं आया।

https://youtu.be/14Irjby80Fs

इस बीच कार्यालय में बैठे इंस्पेक्टर व चौकीदार जब तक माजरा को समझ पाए, उससे पहले ही निगरानी के हथ्थे चढ़ गये। फिलहाल यह घटना मीनापुर में चर्चा का विषय बना हुआ है। लोग कहते सुने जा रहे है कि इंस्पेक्टर कार्यालय में कई ऐसे लोग दिन भर बैठे रहते हैं जिनका इससे कोई संबंध नहीं है और वही लोग दलाली का काम करते है। बताया यह भी जा रहा था कि कुछ राजनीतिक पहुंच रखने वाले लोगों की भी नजर पहले से इंस्पेक्टर डॉ. रमेश दत्त पांडेय पर थी।

मीनापुर में थम नही रहा है घूस लेने का मामला

मीनापुर में घूस लेते निगरानी के हथ्थे चढ़ने का यह पहला मामला नही है। इससे पहले निगरानी टीम ने मीनापुर थाना के दारोगा कृष्णा सिंह को 9 जून 2017 को रंगेहाथ पकड़ा था। दारोगा कृष्णा सिंह मेथनापुर के प्रमोद सहनी से 10 हजार रुपये घूस ले रहे थे। वहीं, दूसरी गिरफ्तारी 23 दिसंबर 2017 को हुई। टीम ने पांच हजार रुपये घूस लेते हुए सिवाईपट्टी थाना के एएसआई सुनील दत्त को दबोचा था। इस घटना में निगरानी की टीम ने हरहियां गांव के चितरंजन सिंह को भी हिरासत में लिया था, जिसे बाद में छोड़ दिया गया। चितरंजन पर पुलिस के लिए दलाली करने का आरोप लगा था।

घूस लेते दबोचा गया था राजस्व कर्मचारी

बात सिर्फ पुलिस पदाधिकारी की नही है। घूस लेने में राजस्व कर्मचारी भी किसी से पीछे नही है। दो साल पहले मीनापुर हलका संख्या 6 का राजस्व कर्मवारी मो. अब्बास घूस लेते हुए रंगेहाथो निगरानी टीम के हत्थे चढ़ा था। पटना से आई टीम ने घूस के पांच हजार रुपये सहित मो. अब्बास को गिरफ्तार किया था। बावजूद इसके यहां घूस लेने का सिलसिला बदस्तुर जारी है।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative

Latest articles

मिडिल ईस्ट की जंग: क्या दुनिया की इंटरनेट नसों पर कब्ज़े की लड़ाई शुरू हो चुकी है?

KKN ब्यूरो। क्या आपने कभी सोचा है कि मिडिल ईस्ट की हर जंग का...

क्या दुश्मन भारत का सैटेलाइट गिरा सकता है? क्या है स्पेस वॉर का खतरनाक सच

कल्पना कीजिए—अगर अचानक भारत का कोई सैटेलाइट अंतरिक्ष में काम करना बंद कर दे...

क्या तेहरान से शुरू होगी नई विश्व व्यवस्था? जानिए मिडिल ईस्ट की जंग का असली खेल

मिडिल ईस्ट में उठती युद्ध की लपटें क्या सिर्फ एक सैन्य कार्रवाई हैं… या...

क्या अंग्रेजों की ‘सबसे खतरनाक दुश्मन’ थीं रानी लक्ष्मीबाई?

क्या सचमुच रानी लक्ष्मीबाई ने महिलाओं की अलग सैन्य टुकड़ी बनाई थी? क्यों अंग्रेजी...

More like this

बिहार विधानसभा चुनाव के बाद सक्रिय हुए प्रशांत किशोर, 8 फरवरी से शुरू करेंगे बिहार यात्रा

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में करारी हार के बाद जन सुराज पार्टी के नेता...

मुजफ्फरपुर में किसानों को मुआवजा नहीं मिलने का असली कारण आया सामने

फसल बर्बाद, मुआवजा गायब: लापरवाही का बड़ा खुलासा मुजफ्फरपुर जिले के हजारों किसान फसल बर्बादी...

आज से बिहार बोर्ड 12वीं परीक्षा शुरू, केंद्रों पर कड़ी निगरानी

बिहार में आज से इंटरमीडिएट यानी 12वीं की वार्षिक परीक्षा 2026 की शुरुआत हो...

BRABU 2nd सेमेस्टर रिजल्ट 2025 जारी, स्नातक सत्र 2024-28 के छात्रों को राहत

बीआरए बिहार विश्वविद्यालय में स्नातक दूसरे सेमेस्टर सत्र 2024–28 का परीक्षा परिणाम गुरुवार देर...

झपहां बने मुजफ्फरपुर का पूर्वी अनुमंडल?

मुख्यमंत्री की समृद्धि यात्रा में उठी मांग, विधायक अजय कुमार की मांग के मायने...

बाजार समिति कार्यक्रम में महिलाओं के स्टॉल पर सबसे अधिक समय बिताया मुख्यमंत्री ने

बाजार समिति परिसर में शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम के दौरान मौजूद सभी महिलाएं चाह...

मुजफ्फरपुर में खबड़ा गुमटी के पास छात्रा ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से शनिवार देर शाम एक बेहद दुखद और झकझोर देने...

बिहार में बकरी चराने के विवाद में महिला की हत्या, पति गंभीर रूप से घायल

Muzaffarpur जिले के मनियारी थाना क्षेत्र से एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है।...

मुजफ्फरपुर में गंडक नदी किनारे महिला और तीन बच्चों के शव मिलने से सनसनी

बिहार के Muzaffarpur से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। अहियापुर...

मोतिहारी में ऑपरेशन के दौरान पेट में छूटी कैंची से हुई महिला की मौत

बिहार के मोतिहारी जिले से सामने आया यह मामला न सिर्फ दर्दनाक है, बल्कि...

18 साल बाद जिंदा लौट आया वह बेटा, जिसे परिवार ने मृत मानकर कर दिया था अंतिम संस्कार

बिहार के छपरा से सामने आई यह खबर किसी चमत्कार से कम नहीं है।...

बिहार में ट्रेनिंग के दौरान मुकसुदपुर के होमगार्ड जवान की मौत

बिहार में होमगार्ड Training के दौरान एक जवान की मौत हो गई। यह हादसा...

मुजफ्फरपुर में दारोगा की रिश्वतखोरी का ऑडियो वायरल, प्रशासन में हड़कंप

बिहार में सुशासन और 'जीरो टॉलरेंस' के दावों के बीच मुजफ्फरपुर जिले से एक...

मुजफ्फरपुर में पति ने अपनी पत्नी की धारदार हथियार से हत्या कर दी

मुजफ्फरपुर जिले के मनियारी थाना क्षेत्र के अमरख वार्ड नंबर 6 में मंगलवार की...

बिहार में स्नातक के छात्रों ने परीक्षा की कॉपियों में लिखा : गुरुजी, अगर आपने मुझे पास नहीं किया तो मेरी शादी नहीं हो...

बिहार के मुजफ्फरपुर स्थित बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर बिहार विश्वविद्यालय (BRABU) हमेशा अपनी अनोखी...