मंगलवार, मार्च 3, 2026 6:03 पूर्वाह्न IST
होमCrimeमीनापुर के तुर्की बाजार के आभूषण दुकानों से भीषण चोरी

मीनापुर के तुर्की बाजार के आभूषण दुकानों से भीषण चोरी

Published on

चार दुकानो ने 39 लाख के जेबर की हुई चोरी

KKN न्यूज ब्यूरो। बिहार के मुजफ्फरपुर जिला में चोर गिरोह का आतंक कायम हो गया है। जिले की मीनापुर थाने के तुर्की बाजार में शनिवार रात भीषण चोरी हुई। चोरों ने बाजार की चार आभूषण दुकानों के शटर तोड़कर 40 हजार नकद समेत 39 लाख रुपये के आभूषणों की चोरी कर ली। रविवार सुबह घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस के खिलाफ लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। आक्रोशित दुकानदारों ने बाजार बंद कर सड़क पर टायर जलाकर प्रदर्शन किया।

पुलिस के खिलाफ भड़का आक्रोश

तुर्की में आगजनी
तुर्की में आगजनी

मीनापुर पुलिस की कार्यशौली से नाराज तुर्की के कारोबारियो का आक्रोश फूट पड़ा। लोगो ने बाजार बंद कर दिए और सड़को पर टायर जला कर विरोध प्रदर्शन किया। कारोबारी चोर गिरोह को चिह्नित कर गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। भीषण चोरी की वारदात की सूचना के बावजूद मीनापुर थाने से पुलिस दोपहर बाद तुर्की बाजार पहुंची। हालांकि, तुर्की में तैनात अस्थायी पुलिस कैंप के अधिकारी मौके पर मौजूद थे।

सीसीटीवी से मिला सुराग

थानाध्यक्ष ने बाजार में लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला, जिसमें सात संदिग्ध लोगों की पहचान का दावा किया गया है। सीसीटीवी में रात 1:46 बजे सात संदिग्ध देखे गये हैं। थानाध्यक्ष राजकुमार ने बताया कि घटनास्थल से पुलिस को एक लावारिस बाइक मिली है। तुर्की पुलिस कैंप के प्रभारी विजय शंकर प्रसाद ने बताया कि उनकी टीम 12 बजे रात तक बाजार में गश्ती करने के बाद कैंप लौटी थी।

इनके दुकान में हुई चोरी

मीनापुर थाने के तुर्की बाजार में शनिवार रात हुई भीषण चोरी से कारोबारियों को काफी आक्रोश है। चोरो ने सेफ व लॉकर तोड़े और कैमरे को भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया है। एक के बाद एक चार आभूषण दुकानों को निशाना बनाया। दुकानदार छोटू कुमार ने बताया कि उनकी दुकान के शटर को तोड़कर चोरों ने डेढ़ लाख रुपये के गहने और 15 हजार नकद चोरी कर ली। दूसरे दुकानदार मुकेश कुमार ने बताया कि उनकी दुकान के शटर को तोड़ने के बाद अंदर भी तोड़फोड़ की। दुकान के अंदर सेफ तोड़कर 20 लाख रुपये के गहने चोरी कर ली। दुकान के अंदर लगे सीसीटीवी के हार्ड डिस्क भी चोर ले गए। तीसरे दुकानदार जयप्रकाश साह ने बताया कि उनकी दुकान से 15 लाख रुपये के गहने व 20 हजार रुपये नकद चोर ले गए। चौथे दुकानदार पवन कुमार ने बताया कि उनकी दुकान से पांच किलो चांदी के गहने की चोरी हुई है। सवा दो लाख से अधिक की संपत्ति उनकी दुकान से चोरी हुई। पवन ने बताया कि इससे पहले भी तीन बार उनकी दुकान में चोरी हो चुकी है।

तुर्की बाजार में है दहशत

मुजफ्फरपुर और सीतामढ़ी जिला के सीमा पर स्थित तुर्की बाजार इस इलाके का बड़ा और मुख्य बाजार है। लेकिन यहां सुरक्षा भगवान भरोसे है। इसके कारण यहां के कारोबारी हमेशा से अपराधियों के निशाने पर रहता है। यहां हत्या, लूट व चोरी की घटनाए होती रहती है। इन्द्रलाल सर्राफ ने बताया कि वर्ष 2019 के अप्रैल और जुलाई में उनकी दुकान में दो बार चोरी की घटना हो चुकी है। पुलिस को लिखित आवेदन दिया। लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। वहीं, आभूषण दुकानदार सुशांत कुमार ने बताया कि इसी वर्ष 28 जनवरी को तुर्की में ही पिस्तौल के बल पर अपराधियों ने डेढ़ लाख रुपये के गहने उनसे लूट लिये थे। इस घटना में भी पुलिस कुछ नहीं कर सकी। पिछले वर्ष जुलाई में ईंट भट्ठा कारोबारी अजय कुमार की अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। कारोबारी से रंगदारी मांग गई थी, नहीं देने पर हत्या कर दी गई। इसके बाद कई कारोबारियों के साथ लूट की घटना हो चुकी है।

पुलिस के आलाधिकारी गंभीर

तुर्की में आपराध की ताबड़तोड़ घटनाओं को पुलिस के आलाधिकारी ने गंभीरता से लिया है। मुजफ्फरपुर के एसएसपी जयंत कांत ने बताया कि चार आभूषण दुकान में चोरी की घटना हुई है। चोरों को चिह्नित किया जा रहा है। जल्द अपराधियों की गिरफ्तारी होगी। एसएसपी ने इलाके में पुलिस गश्त बढ़ाने के भी निर्देश दिए हैं।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative

Latest articles

आख़िरी मुगल बादशाह की वह चीख जो आज भी गूंजती है

क्या बहादुर शाह ज़फ़र सिर्फ एक बूढ़े शायर थे… या 1857 की क्रांति का...

मिडिल ईस्ट: महायुद्ध की दहलीज़ पर विभाजन और तड़पता हुआ क्षेत्र

KKN ब्यूरो। संयुक्त रूप से अमेरिका और इज़रायल ने अपने सबसे बड़े सैन्य अभियान...

लाउडस्पीकर पर सियासत या सेहत की लड़ाई? बिहार विधान परिषद में क्यों मचा शोर?

बिहार विधान परिषद में ध्वनि प्रदूषण का मुद्दा जिस गंभीरता से उठाया गया, उसने...

मिट्टी की खुशबू से मोबाइल की रिंगटोन तक: पांच दशक में बदलता ग्रामीण समाज

जब शाम ढलती थी और पूरा गांव एक आंगन में सिमट आता था KKN ब्यूरो।...

More like this

बिहार विधानसभा चुनाव के बाद सक्रिय हुए प्रशांत किशोर, 8 फरवरी से शुरू करेंगे बिहार यात्रा

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में करारी हार के बाद जन सुराज पार्टी के नेता...

मुजफ्फरपुर में किसानों को मुआवजा नहीं मिलने का असली कारण आया सामने

फसल बर्बाद, मुआवजा गायब: लापरवाही का बड़ा खुलासा मुजफ्फरपुर जिले के हजारों किसान फसल बर्बादी...

जुड़वा बेटियों के जन्म पर बहू की हत्या, पति और ससुर को उम्रकैद

बिहार के पश्चिम चंपारण जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया...

गाजियाबाद में तीन नाबालिग बहनों ने नौवीं मंजिल से कूदकर ली जान

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले से एक बेहद दुखद और झकझोर देने वाली घटना...

आज से बिहार बोर्ड 12वीं परीक्षा शुरू, केंद्रों पर कड़ी निगरानी

बिहार में आज से इंटरमीडिएट यानी 12वीं की वार्षिक परीक्षा 2026 की शुरुआत हो...

बेगूसराय हत्याकांड : प्रेम प्रसंग में बीएससी नर्सिंग छात्र की गोली मारकर हत्या

बेगूसराय जिले में एक सनसनीखेज हत्या की घटना सामने आई है, जिसने पूरे इलाके...

BRABU 2nd सेमेस्टर रिजल्ट 2025 जारी, स्नातक सत्र 2024-28 के छात्रों को राहत

बीआरए बिहार विश्वविद्यालय में स्नातक दूसरे सेमेस्टर सत्र 2024–28 का परीक्षा परिणाम गुरुवार देर...

एक ई-मेल… और कई अदालतों में मच गया हड़कंप!’ बिहार के कोर्ट्स को बम से उड़ाने की धमकी, हाईकोर्ट से जिला अदालतों तक अलर्ट

KKN ब्यूरो। बिहार में न्यायिक सुरक्षा व्यवस्था उस वक्त चौकन्नी हो गई, जब धमकी...

मुंगेर में युवक की संदिग्ध मौत से दहशत, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

बिहार के मुंगेर जिले के कासिम बाजार थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक युवक...

झपहां बने मुजफ्फरपुर का पूर्वी अनुमंडल?

मुख्यमंत्री की समृद्धि यात्रा में उठी मांग, विधायक अजय कुमार की मांग के मायने...

बाजार समिति कार्यक्रम में महिलाओं के स्टॉल पर सबसे अधिक समय बिताया मुख्यमंत्री ने

बाजार समिति परिसर में शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम के दौरान मौजूद सभी महिलाएं चाह...

मुजफ्फरपुर में खबड़ा गुमटी के पास छात्रा ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से शनिवार देर शाम एक बेहद दुखद और झकझोर देने...

शंभू गर्ल्स हॉस्टल मामले में प्रशांत किशोर ने पटना एसएसपी से की मुलाकात

पटना के शंभू गर्ल्स हॉस्टल में रह रही एक नीट छात्रा की संदिग्ध मौत...

बिहार में बकरी चराने के विवाद में महिला की हत्या, पति गंभीर रूप से घायल

Muzaffarpur जिले के मनियारी थाना क्षेत्र से एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है।...

मुजफ्फरपुर में गंडक नदी किनारे महिला और तीन बच्चों के शव मिलने से सनसनी

बिहार के Muzaffarpur से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। अहियापुर...