मंगलवार, मार्च 17, 2026 7:33 पूर्वाह्न IST
होमBiharMuzaffarpur​इंसास लूट: 25 ज्ञात व 100 अज्ञात पर प्राथमिकी

​इंसास लूट: 25 ज्ञात व 100 अज्ञात पर प्राथमिकी

Published on

मुजफ्फरपुर के मीनापुर का है मामला

संतोष कुमार गुप्ता

मुजफ्फरपुर। मुजफ्फरपुर जिले के मीनापुर थाना के तुर्की के शनिचरा स्थान चौक पर अपहर्ता को दबोचने के लिए हुए पुलिस पब्लिक झड़प के बाद मामले मे प्राथमिकी दर्ज कर लिया गया। पुलिस इंस्पेक्टर संजय कुमार के ब्यान पर 25 से अधिक नामजद व सौ से अधिक अज्ञात लोगो पर प्राथमिकी दर्ज की  गयी है।
मामले में कई अहम खुलासा हुआ है। बहरहाल उपद्रव फैलाने के आरोप में बरामद अपह्रत विक्की के पिता सकिंद्र साह को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।  सकिंदर पर आरोप है की उनका पुत्र दस दिन पहले बरामद हो गया था। बावजूद स्थानिय व बाहरी रिश्तेदारो के साथ वह उपद्रव करने लगा। उसके उपद्रव के कारण ही बवाल बढ़ा।
पुलिस इंस्पेक्टर संजय कुमार ने बताया कि विक्की के पिता अपने गांव हरपुर बक्स, मिल्की, खुटौना व कांटी से काफी संख्या में लोगो को लेकर आये थे। उन्होने ही लोगो को उकसाया। जिसके कारण बवाल हुआ।  साथ ही बरामद इंसास रायफल के साथ गिरफ्तार हरका मानशाही के रौशन व नीतीन शाही से पुलिस लगातार पुछताछ कर रही है। बताया जाता है कि भीड़ का नाजायज फायदा उठाकर दोनो ने पुलिस की रायफल छिनी। चर्चा यह भी है कि दोनो अक्सर आसपास के ताड़ी के दुकानो पर देखे जाते थे।
जानकार बतातें हैं कि जब हंगामा होने लगा तो दोनो वहां घुसकर पुलिस की रायफल छीन ली। इस दौरान पुलिस इंस्पेक्टर संजय कुमार सहित चार सैप के जवान जख्मी हुए। इतना ही नही, बल्कि, उपद्रवी ग्राम पंचायत का कार्यालय का ताला तोड़कर अपहर्ता को अपने हवाले करने की मांग कर रहे थे।
दबोचे गये अपहर्ता सुरेश साह से गुरूवार को पुलिस ने पूछताछ की। साथ ही कांटी चौक से अगवा विक्की के बरामदगी के बाद भी कांटी पुलिस गुरूवार को मीनापुर थाना पहुंच कर विक्की के नाना मोहन साह से पूछताछ की।
इस बीच कांटी थाना में विक्की के अपहरण के आरोप में अपहर्ता सुरेश साह पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है। जबकि, बरामद दुसरे अपह्रत गुफरान मंसूरी से पूछताछ के लिए सीतामढी पुलिस भी पहुंच चुकी है।  सीतामढी के कन्हौली थाना में गुफरान के अपहरण की प्राथमिकी दर्ज की गयी है। इंसास बरामदगी के बाद डीएसपी सहित कई थानो की पुलिस बुधवार की रात डेढ बजे में शनिचरा स्थान से लौटी। ड्रेगन लाइट की रौशनी में चप्पा चप्पा छाना गया । हालांकि, इंसास का एक जिंदा कारतूस मिलने की आज भी चर्चा है। किंतु पुलिस इससे इंकार कर रही है। बतातें चले कि अपहर्ता रून्नीसैदपुर थाना क्षेत्र के तिलक ताजपुर के रमनगरा गांव के सुरेश साह पहले भी दो बार जेल जा चुका है।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative

Latest articles

अफगानिस्तान का नूर खान एयरबेस पर हमला: पाकिस्तान को दिया गया एक रणनीतिक संदेश

KKN ब्यूरो। दक्षिण एशिया की भू-राजनीति में कभी-कभी ऐसी घटनाएँ घटती हैं जो केवल...

क्या दुनिया एक और हिरोशिमा मोमेंट की ओर बढ़ रही है?

KKN ब्यूरो। क्या दुनिया को पता भी है कि मिडिल ईस्ट में चल रही...

प्लासी का युद्ध या साजिश? जानिए तीन गुप्त समझौता जिसने भारत को गुलाम बना दिया

क्या सचमुच मीर जाफर भारत का सबसे बड़ा गद्दार था… या वह भी अंग्रेजों...

ईरान पर अमेरिकी हमला या चीन को घेरने की रणनीति?

KKN ब्यूरो। क्या मिडिल ईस्ट में उठती हर जंग की आग के पीछे कोई...

More like this

बिहार विधानसभा चुनाव के बाद सक्रिय हुए प्रशांत किशोर, 8 फरवरी से शुरू करेंगे बिहार यात्रा

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में करारी हार के बाद जन सुराज पार्टी के नेता...

मुजफ्फरपुर में किसानों को मुआवजा नहीं मिलने का असली कारण आया सामने

फसल बर्बाद, मुआवजा गायब: लापरवाही का बड़ा खुलासा मुजफ्फरपुर जिले के हजारों किसान फसल बर्बादी...

आज से बिहार बोर्ड 12वीं परीक्षा शुरू, केंद्रों पर कड़ी निगरानी

बिहार में आज से इंटरमीडिएट यानी 12वीं की वार्षिक परीक्षा 2026 की शुरुआत हो...

BRABU 2nd सेमेस्टर रिजल्ट 2025 जारी, स्नातक सत्र 2024-28 के छात्रों को राहत

बीआरए बिहार विश्वविद्यालय में स्नातक दूसरे सेमेस्टर सत्र 2024–28 का परीक्षा परिणाम गुरुवार देर...

झपहां बने मुजफ्फरपुर का पूर्वी अनुमंडल?

मुख्यमंत्री की समृद्धि यात्रा में उठी मांग, विधायक अजय कुमार की मांग के मायने...

बाजार समिति कार्यक्रम में महिलाओं के स्टॉल पर सबसे अधिक समय बिताया मुख्यमंत्री ने

बाजार समिति परिसर में शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम के दौरान मौजूद सभी महिलाएं चाह...

मुजफ्फरपुर में खबड़ा गुमटी के पास छात्रा ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से शनिवार देर शाम एक बेहद दुखद और झकझोर देने...

बिहार में बकरी चराने के विवाद में महिला की हत्या, पति गंभीर रूप से घायल

Muzaffarpur जिले के मनियारी थाना क्षेत्र से एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है।...

मुजफ्फरपुर में गंडक नदी किनारे महिला और तीन बच्चों के शव मिलने से सनसनी

बिहार के Muzaffarpur से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। अहियापुर...

मोतिहारी में ऑपरेशन के दौरान पेट में छूटी कैंची से हुई महिला की मौत

बिहार के मोतिहारी जिले से सामने आया यह मामला न सिर्फ दर्दनाक है, बल्कि...

18 साल बाद जिंदा लौट आया वह बेटा, जिसे परिवार ने मृत मानकर कर दिया था अंतिम संस्कार

बिहार के छपरा से सामने आई यह खबर किसी चमत्कार से कम नहीं है।...

बिहार में ट्रेनिंग के दौरान मुकसुदपुर के होमगार्ड जवान की मौत

बिहार में होमगार्ड Training के दौरान एक जवान की मौत हो गई। यह हादसा...

मुजफ्फरपुर में दारोगा की रिश्वतखोरी का ऑडियो वायरल, प्रशासन में हड़कंप

बिहार में सुशासन और 'जीरो टॉलरेंस' के दावों के बीच मुजफ्फरपुर जिले से एक...

मुजफ्फरपुर में पति ने अपनी पत्नी की धारदार हथियार से हत्या कर दी

मुजफ्फरपुर जिले के मनियारी थाना क्षेत्र के अमरख वार्ड नंबर 6 में मंगलवार की...

बिहार में स्नातक के छात्रों ने परीक्षा की कॉपियों में लिखा : गुरुजी, अगर आपने मुझे पास नहीं किया तो मेरी शादी नहीं हो...

बिहार के मुजफ्फरपुर स्थित बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर बिहार विश्वविद्यालय (BRABU) हमेशा अपनी अनोखी...