होमBiharMuzaffarpur20 साल बाद लौटी आंख की रौशनी, अब चला रहे कुदाल

20 साल बाद लौटी आंख की रौशनी, अब चला रहे कुदाल

Published on

संतोष कुमार गुप्ता

​मुजफ्फरपुर। मीनापुर प्रखंड के महदेईया पंचायत के पुरैनिया महादलित बस्ती के शिवनंदन माझी 71 बसंत पार कर चुके है। नशे की लत के कारण उनके आंख की रोशनी 20 साल पहले छिन गयी थी। उस वक्त वह झिटकहिया दरबार के निष्ठावान सिपाही थे। उस समय वह नशे मे चूर रहते थे। नशा के कारण धीरे धीरे उनके आंख की रोशनी घटने लगी। एक दिन तो उनकी पुरी आंखो की रोशनी ही चली गयी। शिवनंदन पुरी तरह अंधा हो चुका था। उसको किसी तरह घर पहुंचाया गया। इसके बाद उसे नौकरी से निकाल दी गयी। शिवनंदन पर दुखो का पहाड़ टूट पड़ा। उसके बच्चे नादान थे। दाल रोटी का संकट उत्पन्न हो गया। शिवनंदन को देखते ही लोग उपहास का पात्र बनाने लगे। दोनो बेटी सूर्यकला व चंचल के कंधे को वैशाखी बनाकर शिवनंदन भिख मांगने लगा।दोनो बेटियो के सहारे जब शिवनंदन भिख मांगने निकलता था तो उस पर बच्चे ईंट पत्थर फेकते थे। उसकी धोती खोल देते थे। उसका कुर्ता खिंचने लगते। उसको सुरदास कह कर चिढाने लगते। नतिजतन शिवनंदन गांव से दूर जाकर भिख मांगने लगा। वह पीपरा,नंदना,धारपुर,भटौलिया गांव मे पहुंच कर लोगो से भिक्षा मांगता। आंख से रोशनी जाने के बाद उसने किसी तरह बड़ी बेटी सूर्यकला का शादी किया। इसी बीच शिवनंदन को पुत्र रत्न की प्राप्ति हुई। किंतु शिवनंदन की समस्या बढती ही गयी। हालाकि तीन वर्ष पूर्व गांव मे ही लक्ष्मण आई हॉस्पीटल का नेत्र परिक्षण शिविर लगा था। घोसौत गांव के प्रगतिशिल किसान सुनिल कुमार झा ने उसको गोद मे उठा कर शिविर मे ले गये। डॉक्टरो ने चेकअप किया। उसे आपरेशन की आवश्यकता बतायी। शहर बुलाकर आपरेशन किया। आपरेशन के बाद डॉक्टर और शिवनंदन के लिए खुशी का ठीकाना ना रहा। शिवनंदन के आंखो की रोशनी लौट चुकी थी। वह बच्चो व पत्नी को आंखे फांड़ फांड़ कर निहार रहा था। स्वस्थ्य होकर घर लौटने के बाद उसने नशा छोड़ने का पहला संकल्प लिया। उसने छोटी बेटी चंचल को धूम धाम से हाथ पीला किया। अब उसके बेटे भी स्कूल जा रहे है। चार नाती व चार नातिन भी उसके आंगन मे खेल रहे है। शिवनंदन अब कुदाल चलाता है। खेतो मे दिन भर मजदूरी करता है। उसके घर मे खुशी है। वह कहता है कि उस वक्त ज्यादा नशा सेवन करने से उसकी परेशानी बढ गयी। वह शराब के साथ ताड़ी भी पी लेता था। उसको वृदावस्था पेंशन भी मिल रहा है। किंतु इंदिरा आवास का कम राशि मिलने के कारण आज तक उसका छत नही ढला पाया। शिवनंदन को नया जीवन देने वाले घोसौत गांव के सुनिल कुमार झा बताते है कि यह करिश्मा देखकर वह भी आश्चर्यचकित है।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Latest articles

बिहार एनडीए में बेचैनी की आहट, मोदी के मंच पर नीतीश होंगे क्या?

क्या बिहार की राजनीति में एक नया अध्याय लिखे जाने की तैयारी है? क्या...

भारत-नेपाल खुली सीमा से भारत को कितना नुकसान? बिहार बॉर्डर पर चौंकाने वाले खुलासे

भारत और नेपाल के बीच 1,751 किलोमीटर की खुली सीमा है। इसमें बिहार की...

अनंत सिंह की बेटी की शाही शादी में छिपी है बिहार की बाहुबली राजनीति की बड़ी कहानी

चार लाख मेहमानों का दावा, ढाई करोड़ की डिफेंडर, प्रधानमंत्री को न्योता और लालू-तेजस्वी...

लोकतंत्र जनता की सेवा का माध्यम है या सत्ता हासिल करने का कारोबार?

आदर्श राजनीति में जनकल्याण, जवाबदेही और विचारों का संघर्ष होना चाहिए। लेकिन जब चुनावी...

More like this

मुजफ्फरपुर में गैस पाइपलाइन विस्फोट: 1 की मौत, 6 घायल; 4 मंजिला इमारत क्षतिग्रस्त

जांच के घेरे में निर्माण कार्य और आपात प्रतिक्रिया बिहार के मुजफ्फरपुर में सोमवार, 2...

तिरहुत स्नातक में वंशीधर ब्रजवासी का दबदबा कायम, शिक्षक सीट पर नरेंद्र सिंह की वापसी

तिरहुत की दोनों एमएलसी सीटों पर बदला चुनावी इतिहास बिहार विधान परिषद के 2026 के...

महवल लेदर पार्क की फाइलों में क्या दर्ज है?

रोजगार का हिसाब अब भी अधूरा बिहार औद्योगिक क्षेत्र विकास प्राधिकरण यानी बियाडा की वेबसाइट...

क्या महवल से बदलेगी उत्तर बिहार की तस्वीर, 2,100 रोजगार का दावा कितना बड़ा?

मुजफ्फरपुर का लेदर पार्क 15 अक्टूबर 2026 को मुजफ्फरपुर के मोतीपुर प्रखंड स्थित महवल में...

मीनापुर 2030: अगले पांच साल में यह इलाका किस दिशा में जाएगा? बाढ़, सड़क, खेती, रोजगार और बदलते गांवों की पूरी दास्तान

मीनापुर का भविष्य किसी एक चुनाव या एक परियोजना से तय नहीं होगा मीनापुर के...

मीनापुर के गांवों को स्मार्टफोन ने कितना बदला? खेती, पढ़ाई और रोजगार की नई कहानी

मीनापुर के गांव में अब जेब में सिर्फ फोन नहीं, पूरा बाजार है मीनापुर के...

हिंद केसरी यादव: मीनापुर की राजनीति में वह नाम, जिसने आंदोलन को सड़क से सदन तक पहुंचाया

पांचवीं पुण्यतिथि पर दरहीपट्टी में श्रद्धांजलि सभा, वक्ताओं ने कहा—अधूरे कार्यों को आगे बढ़ाना...

मीनापुर की महिलाएं घर चलाने में कितना योगदान देती हैं? गांव की छिपी अर्थव्यवस्था का सच

मीनापुर की अर्थव्यवस्था का आधा हिस्सा शायद दिखाई ही नहीं देता मीनापुर की अर्थव्यवस्था का...

बागमती की पुरानी धारा फिर जगी तो मीनापुर में क्या बदलेगा? बाढ़ से राहत या नई मुसीबत—बेलवा डैम से बूढ़ी गंडक तक

मीनापुर के लिए यह सिर्फ नदी की खुदाई नहीं है मीनापुर में बागमती की पुरानी...

मीनापुर के युवा बाहर क्यों जा रहे हैं? गांव से महानगर तक जानिए पलायन की पूरी दास्तान

सवाल सिर्फ नौकरी का नहीं, घर छोड़ने की मजबूरी का है मीनापुर के किसी गांव...

मीनापुर का किसान फसल बेचकर कितना कमाता है? खेत से बाजार तक पूरा हिसाब

मीनापुर में धान की फसल जब खेत में लहलहाती है, तो दूर से वह...

विधानसभा में उठेगा ग्रामीण पत्रकारों की सुरक्षा और पेंशन का मुद्दा, पारू व लालगंज विधायकों ने दिया भरोसा

मीडिया फॉर बॉर्डर हार्मोनी के ‘हमारी आवाज’ कार्यक्रम में पत्रकारों ने सर्वसम्मति से पारित...

मीनापुर की असली कहानी क्या है? आजादी, राजनीति, बागमती और बदलते गांव का पूरा सच

मीनापुर को अगर सिर्फ मुजफ्फरपुर जिले का एक प्रखंड या बिहार की एक विधानसभा...

मीनापुर में परिणाम बदलने वाले मुद्दे: जाति से बाढ़ तक, सड़क से रोज़गार तक आखिर किस सवाल ने बदली बाजी?

मीनापुर में विकास की परिकथा सिर्फ कुछ आंकड़ों से नहीं बनता। उसके पीछे एक...

मीनापुर की राजनीति: 1951 से 2025 तक सत्ता बदलती रही, लेकिन क्या बदला राजनीति का मिजाज?

मीनापुर की राजनीति को अगर सिर्फ पिछले 10 या 15 वर्षों के चुनाव से...