रविवार, फ़रवरी 22, 2026 1:45 पूर्वाह्न IST
होमAccidentस्कूली बच्चों को रौदने वाले बीजेपी नेता पर केस दर्ज

स्कूली बच्चों को रौदने वाले बीजेपी नेता पर केस दर्ज

Published on

मुजफ्फरपुर। मीनापुर के धरमपुर में शनिवार को नौ स्कूली बच्चो को रौदने वाले बीजेपी नेता मनोज बैठा पर मीनापुर थाना में एफआईआर दर्ज हो गया है। पुलिस अब मनोज की गिरफ्तारी के लिए छापामारी कर रही है। बताया जा रहा है कि जिस बोलेरो ने स्कूली छात्रो को बेरहमी से कुचला था, उस बोलेरो को बीजेपी नेता मनोज बैठा स्वयं चला रहे थे। सूत्रो से मिल रही जानकारी के मुताबिक दुर्घटना में मनोज भी बुरी तरीके से जख्मी हुआ है और वह सीतामढ़ी के किसी निजी क्लीनिक में छिप कर अपना इलाज करा रहा है। फिलहाल, पुलिस की नजर में मनोज फरार हैं और पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।

स्मरण रहें कि शनिवार को मुजफ्फरपुर के मीनापुर थाना क्षेत्र में धर्मपुर उत्क्रमित मध्य विद्यालय के सामने छुट्टी के बाद घर जा रहे छात्र एक तेज रफ्तार बोलेरो की चपेट में आ गए थे। इनमें 9 छात्रों की मौत हो गई थी जबकि दस अन्य घायल हुए है।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि ग्रामीण मोहम्मद अंसारी के बयान पर मीनापुर थाने में मनोज बैठा के खिलाफ गैरइरादतन हत्या के आरोप में एक प्राथमिकी दर्ज की गई है। मनोज महादलित प्रकोष्ठ के सीतामढ़ी जिलास्तरीय नेता हैं। हालांकि, उनके बोलेरो पर प्रदेश मंत्री का बोर्ड लगा हुआ है। इस हादसे में बीजेपी नेता का नाम आने के बाद बिहार की राजनीति गरमा गई है। बिहार में प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी प्रसाद यादव ने सरकार पर सवाल उठाते हुए कहा कि नौ मासूम बच्चों को कुचलने वाले हत्यारे बीजेपी नेता को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी के सीधे संरक्षण के चलते अभी तक उसकी गिरफ्तार नहीं हुई है।
इधर, बीजेपी के वरिष्ठ नेता और उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने कहा कि यह नीतीश कुमार की सरकार है, इसमें कोई भी अपराधी बच नहीं पाएगा। तेजस्वी के आरोपों को खारिज करते हुए सुशील मोदी ने कहा कि बीजेपी या आरजेडी से संबंध होने के चलते किसी आरोपी को बचाए जाने का कोई सवाल ही नहीं उठता है।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative

Latest articles

47 साल बाद साथ आए रजनीकांत और कमल हासन, नए फिल्म प्रोमो ने बढ़ाई उत्सुकता

भारतीय सिनेमा के दो दिग्गज—राजनीकांत और कमल हासन एक बार फिर साथ नज़र आने...

Everything Apple Sale में बड़ी छूट: iPhone 17 रुपये 45,000 से कम में उपलब्ध

रिटेल चेन Croma ने अपनी ‘Everything Apple Sale’ के तहत iPhone मॉडल्स पर भारी...

Siliguri Corridor क्या कर रहा है चीन-बांग्लादेश साजिश का कैसे हुआ खुलाशा

क्या आप जानते हैं कि भारत का एक 20 किलोमीटर चौड़ा इलाका देश के...

India-US Trade Deal से खतरे में MSP? | किसानों की नई चिंता का पूरा सच

देश में खामोशी है… लेकिन खेतों में बेचैनी। भारत-अमेरिका के नए ट्रेड फ्रेमवर्क के...

More like this

दरभंगा में इंटर परीक्षा देने जा रहे छात्रों की स्कॉर्पियो तालाब में गिरी

बिहार के दरभंगा में शनिवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। इंटर की...

माघी पूर्णिमा पर बिहार में सड़क दुर्घटनाओं और गंगा में डूबने से 9 लोगों की मौत

बिहार में माघी पूर्णिमा के पावन अवसर पर गंगा स्नान के लिए जा रहे...

अररिया में पुलिस जीप से टकराई बुलेट बाइक, एसएसबी जवान समेत दो की मौत

 बिहार के अररिया जिले में गुरुवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया।...

बिहार सड़क हादसा : मुजफ्फरपुर में नहर में गिरी कार, बिजली विभाग के दो कर्मियों की मौत

 जिले से एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। देवरिया थाना...

बारामती विमान हादसे में उपमुख्यमंत्री अजित पवार का निधन, महाराष्ट्र में शोक की लहर

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री Ajit Pawar का बुधवार को विमान हादसे में निधन हो गया।...

अजीत पवार विमान दुर्घटना : बारामती में लैंडिंग के दौरान विमान हादसा, हालात की जांच जारी

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री Ajit Pawar को ले जा रहा विमान बुधवार को बारामती में...

बिहार सड़क हादसा : बक्सर में आमने-सामने बाइक टक्कर, चार युवकों की मौत

बिहार के बक्सर जिले में बुधवार दोपहर एक भीषण सड़क हादसे में चार युवकों...

प्रयागराज में वायुसेना का विमान तालाब में गिरा, उड़ान के दौरान संतुलन बिगड़ने से हुआ हादसा

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में बुधवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब भारतीय...

पटना के Atal Path पर सड़क हादसा, कार पलटी, दो लोग घायल

पटना में मंगलवार को एक बड़ा road accident सामने आया। Atal Path पर कार...

Samastipur Road Accident : घने कोहरे में बाइक हादसा, दो युवकों की दर्दनाक मौत

Samastipur जिले में देर रात हुए एक दर्दनाक Road Accident में दो युवकों की...

पटना के गोला रोड पर तेज रफ्तार थार ने मचाया कहर, कई लोग घायल

पटना के दानापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत गोला रोड पर बुधवार देर रात एक भीषण...

झज्जर में रील बनाते समय दर्दनाक हादसा, बिहार के दो युवकों की ट्रेन से कटकर मौत

हरियाणा के झज्जर जिले से एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां सोशल...

हिरियूर तालुक में सड़क हादसे में 9 लोगों की मौत, बस में लगी आग

कर्नाटक के चित्तदुर्ग जिले के हिरियूर तालुक में गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा...

यमुना एक्सप्रेसवे पर कोहरे के कारण हुआ दर्दनाक हादसा : 4 की मौत, 50 से अधिक घायल

मंगलवार तड़के मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर एक भीषण सड़क हादसा हुआ। यह हादसा...

बक्सर में खराब दृश्यता के कारण कार-ट्रक की टक्कर

15 दिसम्बर, 2025 को बिहार में सर्दी की स्थिति और भी खराब हो गई,...