होमCrimeगोलियों तड़तड़ाहट से दहला मुजफ्फरपुर

गोलियों तड़तड़ाहट से दहला मुजफ्फरपुर

Published on

मुजफ्फरपुर। मुजफ्फरपुर का अहियापुर का इलाका आज दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट से दहल गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक इलाके में करीब डेढ़ घंटे तक रूक रूक का फायरिंग होती रही। फायरिंग के दहशत से इलाके के लोग अपने घरों में दुबक गए हैं। घटना की वजह अभी तक आपसी विवाद बताया जा रहा है। मिली जानकारी के मुताबिक एक सौ राउंड फायरिंग होने की सूचना है।
सूचना मिलते ही मौके पर कई थानों की पुलिस पहुंच गई है। लेकिन इसके बावजूद रुक-रुक फायरिंग होती रही। घटना के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है। मगर, इसके पीछे राजद के बंद समर्थक पर हमला करने की बात भी सामने आ रही है। इस फायरिंग में एक व्यक्ति के घायल होने की भी सूचना मिल रही है। बताया जा रहा कि बंद समर्थक राजद कार्यकर्ता को राजा ठाकुर नामक व्यक्ति ने पीट दिया। इलाके में राजा की आपराधिक छवि रही है। वह हाल में ही जेल से बाहर निकला है।

अपने समर्थक की पिटाई से आक्रोशित राजद कार्यकर्ता व अन्य लोगों ने राजा ठाकुर के घर पर हमला बोल दिया। इसके बाद राजा ठाकुर के घर से राजद समर्थकों पर फायरिंग शुरू हो गई। देखते ही देखते दोनों ओर से फायरिंग के साथ-साथ रोड़ेबाजी होने लगी। लगातार फायरिंग से इलाके में दहशत व तनाव है। प्रेस की गाड़ियों को भी निशाना बनाया गया है। खुलेआम पिस्टल लहराए गये। डीएम के आदेश पर एसडीओ पूर्वी, नगर डीएसपी समेत कई थाने की पुलिस पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित में ले लिया है। एसएसपी विवेक कुमार ने पूरे मामले पर जांच कर आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई करने की बात कही है।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Latest articles

योग दिवस विशेष | देवनारायण राय से जानिए योग का विज्ञान, लाभ और स्वस्थ जीवन का रहस्य

क्या योग केवल व्यायाम है, या फिर यह स्वस्थ और संतुलित जीवन का विज्ञान...

भरत तिवारी एनकाउंटर: कानून का सवाल, जाति की बहस और सच की तलाश

KKN ब्यूरो। भोजपुर के बिलौटी गांव का एक युवक...। फेसबुक लाइव...। पुलिस पर पिस्टल...

बिहार में शराबबंदी: सामाजिक सुधार या भ्रष्टाचार की नई अर्थव्यवस्था?

क्या शराबबंदी सफल हुई या उसने भ्रष्टाचार को नया ईंधन दिया? KKN ब्यूरो। एक  अप्रैल...

क्या दुनिया बायोलॉजिकल वेपन के मुहाने पर खड़ी है?

सुपर पावरों की गुप्त प्रयोगशालाएं, अमेरिकी फंडिंग और मानव अस्तित्व पर मंडराता नया खतरा KKN...

More like this

भरत तिवारी एनकाउंटर: कानून का सवाल, जाति की बहस और सच की तलाश

KKN ब्यूरो। भोजपुर के बिलौटी गांव का एक युवक...। फेसबुक लाइव...। पुलिस पर पिस्टल...

बिहार विधानसभा चुनाव के बाद सक्रिय हुए प्रशांत किशोर, 8 फरवरी से शुरू करेंगे बिहार यात्रा

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में करारी हार के बाद जन सुराज पार्टी के नेता...

मुजफ्फरपुर में किसानों को मुआवजा नहीं मिलने का असली कारण आया सामने

फसल बर्बाद, मुआवजा गायब: लापरवाही का बड़ा खुलासा मुजफ्फरपुर जिले के हजारों किसान फसल बर्बादी...

जुड़वा बेटियों के जन्म पर बहू की हत्या, पति और ससुर को उम्रकैद

बिहार के पश्चिम चंपारण जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया...

गाजियाबाद में तीन नाबालिग बहनों ने नौवीं मंजिल से कूदकर ली जान

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले से एक बेहद दुखद और झकझोर देने वाली घटना...

आज से बिहार बोर्ड 12वीं परीक्षा शुरू, केंद्रों पर कड़ी निगरानी

बिहार में आज से इंटरमीडिएट यानी 12वीं की वार्षिक परीक्षा 2026 की शुरुआत हो...

बेगूसराय हत्याकांड : प्रेम प्रसंग में बीएससी नर्सिंग छात्र की गोली मारकर हत्या

बेगूसराय जिले में एक सनसनीखेज हत्या की घटना सामने आई है, जिसने पूरे इलाके...

BRABU 2nd सेमेस्टर रिजल्ट 2025 जारी, स्नातक सत्र 2024-28 के छात्रों को राहत

बीआरए बिहार विश्वविद्यालय में स्नातक दूसरे सेमेस्टर सत्र 2024–28 का परीक्षा परिणाम गुरुवार देर...

एक ई-मेल… और कई अदालतों में मच गया हड़कंप!’ बिहार के कोर्ट्स को बम से उड़ाने की धमकी, हाईकोर्ट से जिला अदालतों तक अलर्ट

KKN ब्यूरो। बिहार में न्यायिक सुरक्षा व्यवस्था उस वक्त चौकन्नी हो गई, जब धमकी...

मुंगेर में युवक की संदिग्ध मौत से दहशत, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

बिहार के मुंगेर जिले के कासिम बाजार थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक युवक...

झपहां बने मुजफ्फरपुर का पूर्वी अनुमंडल?

मुख्यमंत्री की समृद्धि यात्रा में उठी मांग, विधायक अजय कुमार की मांग के मायने...

बाजार समिति कार्यक्रम में महिलाओं के स्टॉल पर सबसे अधिक समय बिताया मुख्यमंत्री ने

बाजार समिति परिसर में शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम के दौरान मौजूद सभी महिलाएं चाह...

मुजफ्फरपुर में खबड़ा गुमटी के पास छात्रा ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से शनिवार देर शाम एक बेहद दुखद और झकझोर देने...

शंभू गर्ल्स हॉस्टल मामले में प्रशांत किशोर ने पटना एसएसपी से की मुलाकात

पटना के शंभू गर्ल्स हॉस्टल में रह रही एक नीट छात्रा की संदिग्ध मौत...

बिहार में बकरी चराने के विवाद में महिला की हत्या, पति गंभीर रूप से घायल

Muzaffarpur जिले के मनियारी थाना क्षेत्र से एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है।...