होमCrimeसंदिग्ध अवस्था में मिला अधेड़ का शव, हत्या की आशंका

संदिग्ध अवस्था में मिला अधेड़ का शव, हत्या की आशंका

Published on

बेटी व पोती को छठ का प्रसाद देकर घर लौट रहा था रामधारी

पुलिस ने घटनास्थल से मृतक का साइकिल व चप्पल बरामद किया

मुजफ्फरपुर। मीनापुर थाना के भराव मन के गहरे पानी से शनिवार की सुबह एक अधेड़ की संदिग्ध अवस्था में लाश बरामद होते ही इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान 55 वर्षीय रामधारी सहनी के रूप में हो गया है। वह चैनपुर गांव का रहने वाला है। रामधारी सहनी का दोनो हाथ केला के झल्ला से बांधा हुआ था और उसके वायां आंख व सिर के पिछे चाकू से हमला होने के निशान मिलें हैं। हालांकि, खबर लिखे जाने तक इसका एफआईआर दर्ज नही हुआ था।
घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची मीनापुर पुलिस ने लाश को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया है। पुलिस ने मौके से मृतक का साइकिल और चप्पल बरामद कर लिया है। मृतक के पुत्र वीरबहादुर सहनी ने हत्या की आशंका जाहिर करते हुए पुलिस से जांच की मांग की है। थाना अध्यक्ष सोना प्रसाद सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही मौत के कारणो का खुलाशा हो सकेगा।
मृतक का हाथ बांध कर जिस प्रकार से पानी में डूबा कर साक्ष्य को नष्ट करने का प्रयास हुआ है। इस घटना में एक से अधिक लोगो के संलिप्त होने से इनकार नही किया जा सकता है। मृतक के ग्रामीण और कोइली पंचायत के मुखिया अजय कुमार बतातें हैं कि शुक्रवार की शाम भराव बाजार पर रामधारी सहनी का किसी से विवाद हुआ था। पर, वह विवाद किससे और कयों हुआ था? इसका खुलाशा होना भी अभी बाकी है।
ऐसे हुआ घटनाक्रम
दरअसल, रामधारी सहनी शुक्रवार को छठ का प्रसाद लेकर साइकिल से मछुआ गांव स्थित अपनी पोती अंचला देवी के यहां गया। पोती को प्रसाद देने के बाद अपना साइकिल पोती के घर छोर कर यहां से वह अपने दामाद के भाइ के साथ बाइक से हथौड़ी थाना के बलुआहां गांव स्थित अपनी बेटी गुजरी देवी के घर गया और प्रसाद देकर दोपहर को ही बाइक से फिर मझुआ लौट आया। इसके बाद शुक्रवार की शाम करीब पौने 7 बजे में वह अपनी पोती के घर मछुआ गांव से अपने घर चैनपुर के लिए साइकिल से निकला था। बतातें चलें कि मछुआ से चैनपुर गांव की दूरी करीब डेढ़ किलो मीटर है। इस बीच एक प्रत्यक्षदर्शी ठागा राम के मुताबिक शाम सात बजे में उसे भराव बाजार से अपने घर की ओर जाते हुए अंतिम बार देखा गया था। किंतु, वह अपने घर नही पहुंचा। इसके बाद परिजनो ने उसकी खोजबीन शुरू कर दी। आज सुबह भराव बाजार के समीप के मन से उसकी लाश बरामद होते ही कई तरह के कयास लगने शुरू हो गयें है। फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।
चार रोज बाद मिला बच्चे का शव
सिवाइपट्टी थाना के रघई घाट से बूढ़ी गंडक में खरना के रोज लापता हुआ छह वर्षीय संजीव कुमार का शव चार रोज बाद शनिवार को मीनापुर थाना के बंकूल गांव के समीप बूढ़ी गंडक नदी से बरामद हो गया है। पुलिस ने लाश को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया है। बताया जा रहा है कि लाश पानी के उपर तैर रहा था, तभी कुछ स्थानीय लोगो की उस पर नजर पड़ी।
स्मरण रहें कि शुक्रवार को विधायक के पहल पर एनडीआरएफ की टीम ने बूढ़ी गंडक नदी में लाश को खोजने की पूरी कोशिश की थी। इससे पहले स्थानीय गोताखोरो ने भी लगातार लाश को तलाशने की कोशिश की। बतातें चलें कि संजीव खरना के रोज अपनी मां के साथ रघई घाट पर स्नान करने के दौरान गहरे पानी में लापता हो गया था।
दरियापुर के एक पोखर में मिला अधेड़ का शव
सिवाइपट्टी थाना के दरियापुर गांव स्थित एक पोखरी में शनिवार को एक अधेड़ का शव मिला है। उसकी पहचान 60 वर्षीय अनुज सहनी के रूप में हो गई है। वह तरियाना थाना के नरवारा गांव का रहने वाला है। थाना अध्यक्ष औरंगजेब आलम ने बताया कि अनुज सहनी घास काटने के दौरान पोखर में लुढ़क गया और उसकी मौत हो गई है। पुलिस ने यूडी केस दर्ज करके लाश को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया है।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Latest articles

विश्वकर्मा पूजा: मशीन पर फूल चढ़ाने की परंपरा या इंसान के हुनर को सलाम?

ऋग्वेद के ‘विश्वकर्मन्’ से आधुनिक कारखाने तक पहुंची परंपरा में आखिर छिपा संदेश क्या...

हिंदी सिर्फ एक भाषा नहीं, भारत की चलती-फिरती कहानी है

हिंदी दिवस पर विशेष: क्या आप जानते हैं कि हिंदी को ‘राष्ट्रभाषा’ नहीं, ‘राजभाषा’...

मीनापुर की जुड़वा बहनों ने CSIR-NET में लहराया परचम, शनाया को ऑल इंडिया 92वीं रैंक

मुजफ्फरपुर के मीनापुर प्रखंड की जुड़वा बहनों शनाया निशांत और शोनाया निशांत ने CSIR-NET...

तीस मिनट में 9 मीटर पानी! क्या हिमालय बदल रहा है?

26 अगस्त 2026 को नेपाल-चीन सीमा के पास आई विनाशकारी बाढ़ ने हिमालय की...

More like this

पूर्व मेयर समीर कुमार हत्याकांड में बड़ा फैसला: साक्ष्यों के अभाव में छह आरोपी बरी, कोर्ट ने जांच और अभियोजन पर उठाए सवाल

आठ साल पुराने चर्चित हत्याकांड में अदालत का फैसला KKN ब्यूरो। बिहार के मुजफ्फरपुर शहर...

बंटी यादव हत्याकांड: आखिर सच क्या है? पुलिस की कहानी और परिवार के आरोपों के बीच उलझी जांच

KKN ब्यूरो। पटना के बंटी यादव हत्याकांड ने बिहार की कानून-व्यवस्था के साथ-साथ पुलिस...

भरत तिवारी एनकाउंटर: कानून का सवाल, जाति की बहस और सच की तलाश

KKN ब्यूरो। भोजपुर के बिलौटी गांव का एक युवक...। फेसबुक लाइव...। पुलिस पर पिस्टल...

जुड़वा बेटियों के जन्म पर बहू की हत्या, पति और ससुर को उम्रकैद

बिहार के पश्चिम चंपारण जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया...

गाजियाबाद में तीन नाबालिग बहनों ने नौवीं मंजिल से कूदकर ली जान

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले से एक बेहद दुखद और झकझोर देने वाली घटना...

बेगूसराय हत्याकांड : प्रेम प्रसंग में बीएससी नर्सिंग छात्र की गोली मारकर हत्या

बेगूसराय जिले में एक सनसनीखेज हत्या की घटना सामने आई है, जिसने पूरे इलाके...

एक ई-मेल… और कई अदालतों में मच गया हड़कंप!’ बिहार के कोर्ट्स को बम से उड़ाने की धमकी, हाईकोर्ट से जिला अदालतों तक अलर्ट

KKN ब्यूरो। बिहार में न्यायिक सुरक्षा व्यवस्था उस वक्त चौकन्नी हो गई, जब धमकी...

मुंगेर में युवक की संदिग्ध मौत से दहशत, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

बिहार के मुंगेर जिले के कासिम बाजार थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक युवक...

मुजफ्फरपुर में खबड़ा गुमटी के पास छात्रा ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से शनिवार देर शाम एक बेहद दुखद और झकझोर देने...

शंभू गर्ल्स हॉस्टल मामले में प्रशांत किशोर ने पटना एसएसपी से की मुलाकात

पटना के शंभू गर्ल्स हॉस्टल में रह रही एक नीट छात्रा की संदिग्ध मौत...

बिहार में बकरी चराने के विवाद में महिला की हत्या, पति गंभीर रूप से घायल

Muzaffarpur जिले के मनियारी थाना क्षेत्र से एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है।...

मुजफ्फरपुर में गंडक नदी किनारे महिला और तीन बच्चों के शव मिलने से सनसनी

बिहार के Muzaffarpur से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। अहियापुर...

गया में इलाज के दौरान मरीज की मौत, परिजनों का हंगामा

बिहार के Gaya शहर में एक निजी क्लिनिक में मरीज की मौत के बाद...

झोलाछाप डॉक्टर ने यू-ट्यूब वीडियो देखकर किया ऑपरेशन गर्भवती महिला की मौत

Bhagalpur जिले से एक गंभीर और चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक...

बिहार के कई कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा व्यवस्था कड़ी

बिहार में गुरुवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब राज्य के चार प्रमुख...