गुरूवार, अप्रैल 23, 2026 4:13 अपराह्न IST
होमEducation & Jobsयूपी पुलिस एसआई भर्ती 2025: 4543 पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू,...

यूपी पुलिस एसआई भर्ती 2025: 4543 पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू, जानें पूरी डिटेल

Published on

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPBPB) ने सब-इंस्पेक्टर (SI), पीएसी प्लाटून कमाण्डर और महिला पीएसी प्लाटून कमाण्डर के कुल 4543 पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक उम्मीदवार apply.upprpb.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 11 सितम्बर 2025 तय की गई है। आवेदन से पहले One Time Registration (OTR) करना अनिवार्य है। यह भर्ती न केवल यूपी बल्कि अन्य राज्यों के अभ्यर्थियों के लिए भी खुली है।

पदों का विवरण

भर्ती बोर्ड के अध्यक्ष डीजी एसबी शिरडकर के अनुसार कुल 4543 पदों में 4242 सब-इंस्पेक्टर, 135 पीएसी प्लाटून कमाण्डर, विशेष सुरक्षा बल (SSF) के 60 प्लाटून कमाण्डर और बरेली, लखनऊ व गोरखपुर की महिला पीएसी वाहिनियों में 106 महिला प्लाटून कमाण्डर शामिल हैं।

शैक्षणिक योग्यता

किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक डिग्री रखने वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के समय डिग्री का होना जरूरी है, परीक्षा में शामिल या अपीयरिंग अभ्यर्थी पात्र नहीं होंगे।
प्राथमिकता उन उम्मीदवारों को दी जाएगी, जिन्होंने:

  • DOEACC/NIELIT से ओ-लेवल कंप्यूटर सर्टिफिकेट प्राप्त किया हो

  • एनएसएस का दो वर्ष का प्रमाणपत्र हो

  • एनसीसी बी सर्टिफिकेट प्राप्त किया हो

आयु सीमा और छूट

इस बार सभी वर्गों के उम्मीदवारों को अधिकतम 3 साल की एकमुश्त आयु छूट दी गई है, जो केवल इसी भर्ती के लिए मान्य होगी।

  • जनरल/EWS: 21 से 31 वर्ष (जन्म 02 जुलाई 1994 से 01 जुलाई 2004 के बीच)

  • एससी/एसटी/ओबीसी: 21 से 36 वर्ष (जन्म 02 जुलाई 1989 से 01 जुलाई 2004 के बीच)

शारीरिक मानक (PST)

पुरुष उम्मीदवारों के लिए:

  • ऊंचाई: जनरल/ओबीसी/एससी – 168 सेमी, एसटी – 160 सेमी

  • सीना: जनरल/ओबीसी/एससी – 79 सेमी (बिना फुलाए) और 84 सेमी (फुलाकर)
    एसटी – 77 सेमी (बिना फुलाए) और 82 सेमी (फुलाकर)
    सीने में न्यूनतम 5 सेमी का फुलाव जरूरी है।

महिला उम्मीदवारों के लिए:

  • ऊंचाई: जनरल/ओबीसी/एससी – 152 सेमी, एसटी – 147 सेमी

  • वजन: न्यूनतम 40 किलो

चयन प्रक्रिया

भर्ती में चार चरण होंगे –

  1. लिखित परीक्षा

  2. डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन

  3. शारीरिक माप परीक्षण (PMT)

  4. शारीरिक दक्षता परीक्षण (PET)

अंतिम मेरिट केवल लिखित परीक्षा के अंकों के आधार पर बनेगी।

लिखित परीक्षा

  • OMR शीट पर 400 अंकों की परीक्षा होगी, समय 2 घंटे।

  • कुल 160 प्रश्न –

    • सामान्य हिंदी

    • मूलविधि/संविधान/सामान्य ज्ञान

    • संख्यात्मक व मानसिक योग्यता

    • मानसिक अभिरुचि/बुद्धिलब्धि/तार्किक क्षमता

  • प्रत्येक सेक्शन 100 अंक का होगा।

  • न्यूनतम क्वालिफिकेशन: प्रत्येक विषय में 35% और कुल 50% अंक।

शारीरिक दक्षता परीक्षण (PET)

  • पुरुष: 4.8 किमी दौड़ 28 मिनट में पूरी करनी होगी।

  • महिलाएं: 2.4 किमी दौड़ 16 मिनट में पूरी करनी होगी।

OTR की प्रक्रिया

आवेदन से पहले uppbpb.gov.in पर OTR करना अनिवार्य है। इसके लिए यूनिक ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर जरूरी है। OTR के बाद अभ्यर्थियों को भविष्य की भर्तियों में बार-बार व्यक्तिगत जानकारी भरने की जरूरत नहीं होगी। पंजीकरण के लिए आधार, डिजीलॉकर, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन या पासपोर्ट का उपयोग किया जा सकता है।

महत्वपूर्ण तिथियां

  • आवेदन शुरू: 12 अगस्त 2025

  • आवेदन की अंतिम तिथि: 11 सितम्बर 2025

  • शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि: 11 सितम्बर 2025

  • शुल्क समायोजन की अंतिम तिथि: 13 सितम्बर 2025

आवेदन शुल्क

  • जनरल/EWS/OBC: ₹500

  • एससी/एसटी: ₹400

नशीले पदार्थ पर सख्ती

PET के दौरान स्टेरॉयड, उत्तेजक या नशीले पदार्थ का सेवन करते पाए जाने पर उम्मीदवार का आवेदन रद्द कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

जाति प्रमाण पत्र की वैधता

OBC/EWS का प्रमाण पत्र 1 अप्रैल 2025 से 11 सितम्बर 2025 के बीच का होना चाहिए।

Read this article in

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative

Latest articles

नीतीश से सम्राट तक: क्या बिहार में सत्ता बदलते ही बदलेगा पूरा सिस्टम?

बिहार की राजनीति एक नए मोड़ पर खड़ी है। क्या वाकई नीतीश कुमार का...

क्या बिहार में बदलेगी सत्ता की स्क्रिप्ट या दोहराएगा इतिहास?

KKN ब्यूरो। क्या बिहार की राजनीति में सचमुच एक युग का अंत और दूसरे...

ब्लैक फ्राइडे: एक खामोश हकीकत

यह एक खामोश हकीकत है। अगर एक फिल्म... सिर्फ एक घटना को दिखा रही...

बिहार में RTI सिस्टम ध्वस्त! 30,000 अपीलें लंबित, हाई कोर्ट सख्त—क्या खत्म हो रही पारदर्शिता?

KKN ब्यूरो। बिहार में पारदर्शिता की रीढ़ मानी जाने वाली सूचना का अधिकार (RTI)...

More like this

बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 जारी

बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) ने आखिरकार बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 जारी कर...

बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: आज नहीं… तो कब?

बिहार में लाखों छात्रों के बीच शनिवार को उस वक्त हलचल मच गई, जब...

बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 जल्द होगा जारी; यहां जानें तारीख, वेबसाइट और डाउनलोड प्रक्रिया

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) द्वारा बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 जल्द ही जारी...

मिडिल ईस्ट: महायुद्ध की दहलीज़ पर विभाजन और तड़पता हुआ क्षेत्र

KKN ब्यूरो। संयुक्त रूप से अमेरिका और इज़रायल ने अपने सबसे बड़े सैन्य अभियान...

मिट्टी की खुशबू से मोबाइल की रिंगटोन तक: पांच दशक में बदलता ग्रामीण समाज

जब शाम ढलती थी और पूरा गांव एक आंगन में सिमट आता था KKN ब्यूरो।...

Everything Apple Sale में बड़ी छूट: iPhone 17 रुपये 45,000 से कम में उपलब्ध

रिटेल चेन Croma ने अपनी ‘Everything Apple Sale’ के तहत iPhone मॉडल्स पर भारी...

महिला रोजगार योजना बिहार : होली के बाद दूसरी किस्त के रूप में 20 हजार रुपये जारी होंगे

Mahila Rojgar Yojana Bihar के तहत राज्य सरकार ने दूसरी किस्त जारी करने की...

Army Agniveer Vacancy 2026 आवेदन शुरू, आयु सीमा में एक वर्ष की छूट

Army Agniveer Vacancy 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 13 फरवरी 2026 से शुरू...

BRABU मुजफ्फरपुर में छात्राओं की फीस माफ, SC/ST छात्रों को भी राहत

बाबासाहेब भीवराव अंबेडकर बिहार यूनिवर्सिटी मुजफ्फरपुर (BRABU) ने छात्राओं के लिए बड़ी राहत की...

बिहार मौसम अपडेट : शुष्क रहेगा मौसम, सुबह-रात हल्की ठंड बरकरार

फरवरी का महीना आगे बढ़ने के साथ ही बिहार में मौसम का मिजाज धीरे-धीरे...

बिहार के इंजीनियरिंग कॉलेजों को नहीं मिली NBA मान्यता, छात्रों के भविष्य पर असर

बिहार का एक भी इंजीनियरिंग कॉलेज अभी तक NBA यानी National Board of Accreditation...

₹10,000 से कम में Samsung के दमदार स्मार्टफोन, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ

अगर आप budget segment में Samsung का स्मार्टफोन खरीदने की planning कर रहे हैं,...

मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना : महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में बड़ी पहल

Mukhyamantri Mahila Rozgar Yojana के तहत राज्य सरकार महिलाओं को रोजगार और स्वरोजगार के...

आज का राशिफल, सभी 12 राशियों का दैनिक भविष्यफल

Horoscope 10 February 2026 Aaj Ka Rashifal ग्रहों और नक्षत्रों की चाल के आधार...

Bank of Baroda Recruitment 2026 : बैंकिंग सेक्टर में करियर बनाने का सुनहरा मौका, ऑनलाइन आवेदन शुरू

बैंकिंग सेक्टर में नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर सामने...