रविवार, फ़रवरी 22, 2026 12:02 अपराह्न IST
होमAccidentविशाखापट्टनम में गैस लीक, सड़को पर बदहवास होकर गिरे लोग

विशाखापट्टनम में गैस लीक, सड़को पर बदहवास होकर गिरे लोग

Published on

आठ की मौत, मृतको की संख्या बढ़ने का है अनुमान

KKN न्यूज ब्यूरो। आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम में जहरीली गैस का रिसाव हो गया। इसकी चपेट में आने से 8 लोगों की मौत हो गई। जबकि, कई अन्य गंभीर बताये जा रहें है। मृतको की संख्या बढ़ भी सकती है। इलाके में हड़कंप मचा है। घटना गुरुवार सुबह 3 बजे की है। उस वक्त लोग अपने घरों में सो रहे थे। गैस रिसाव की वजह से सांस लेने में दिक्कत आने लगी और लोग भागने के दौरान इधर-उधर सड़को पर ही गिरने लगे। थोड़ी देर में ही करीब एक हजार से अधिक लोग इसकी चपेट में आ गये।

गैस की चपेट में

आरएस वेंकटपुरम गांव की है घटना

विशाखापट्टनम के आरएस वेंकटपुरम गांव में एलजी पॉलिमर इंडस्ट्री प्लांट में केमिकल गैस उस वक्त लीक हुई, जब लोग अपने घरों में सो रहे थे। इस भयंकर गैस रिसाव की वजह से एक हजार से अधिक लोग बीमार हो चुके हैं और करीब 200 लोगों को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। गैस के रिसाव की सूचना मिलते ही लोग जब मौके पर पहुंचे तो जहरीली गैस से उन्हें सांस लेने में दिक्कत हुई और आंखों की जलन समेत कई समस्याओं की वजह से वहीं बेहोश होकर गिरने लगे। बताया जा रहा है कि लोगों को कोरोना वायरस की दहशत का अंदेशा हुआ, जिसकी वजह से सभी वारदात स्थल की ओर दौड़ पड़े और फिर बेहोश होकर गिर गए। घटना की सूचना पाकर एंबुलेंस, फायर टेंडर की गाड़ियां और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। फिलहाल राहत बचाव का कार्य चल रहा है। आपदा प्रबंधन की टीम को भी लगा दिया गया है। यह संयंत्र गोपालपट्नम इलाके में स्थित है। इस इलाके के लोगों ने आंखों में जलन, सांस लेने में तकलीफ, जी मचलाना और शरीर पर लाल चकत्ते पड़ने की शिकायत की है। किंग जॉर्ज अस्पताल में लोगों को भर्ती कराया गया है। इनमें से कई की हालत नाजुक बताई जा रही है। टीवी चैनलों पर प्रसारित फुटेजो में लोग सड़कों पर बेहोश पड़े दिख रहे हैं। राहत की खबर ये है कि गैस रिसाव को काबू कर लिया गया है। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाई एस जगन मोहन रेड्डी ने घटना के बारे में जानकारी ली है और जिला कलेक्टर को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है कि प्रभावित लोगों को उचित इलाज मिल सके।

तीन किलोमीटर में फैला गैस

केमिकल गैस का यह रिसाव करीब 3 किलोमीटर में फैल गया है। गैस रिसाव की घटना सुनकर कई लोग मौके पर पहुंचे। मगर आंखों में जलन और गैस की तीखी गंध को सहन करने में असमर्थ लोग सड़कों पर ही गिर गए। इस जहरीली गैस का असर इतना ज्यादा है कि बड़ी संख्या में लोग अपने घरों में ही बेहोश हो गए। इनमें ज्यादातर बच्चे और बूढ़े हैं। बताया जा रहा है कि गैस करीब 20 गावों तक फैल चुका है और लोगों को सांस लेने में दिक्कतें हो रही हैं। उस इलाके के कई गावों को खाली करा दिया गया है। कई लोग अपने घरों में कैद हैं। अधिकारियों ने लोगों को दोपहर तक गोपालपट्टनम की ओर न जाने की सलाह दी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गैस रिसाव कांड पर अधिकारियों के साथ बैठक की है। उन्होंने ट्वीट किया मैं विशाखापत्तनम में सभी की सुरक्षा और कल्याण के लिए प्रार्थना करता हूं। वहीं, अमित शाह ने कहा कि विशाखापत्तनम में गैस रिसाव की घटना परेशान करने वाली है। हम निरंतर स्थिति पर नजर बनाये हुएं हैं।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative

Latest articles

47 साल बाद साथ आए रजनीकांत और कमल हासन, नए फिल्म प्रोमो ने बढ़ाई उत्सुकता

भारतीय सिनेमा के दो दिग्गज—राजनीकांत और कमल हासन एक बार फिर साथ नज़र आने...

Everything Apple Sale में बड़ी छूट: iPhone 17 रुपये 45,000 से कम में उपलब्ध

रिटेल चेन Croma ने अपनी ‘Everything Apple Sale’ के तहत iPhone मॉडल्स पर भारी...

Siliguri Corridor क्या कर रहा है चीन-बांग्लादेश साजिश का कैसे हुआ खुलाशा

क्या आप जानते हैं कि भारत का एक 20 किलोमीटर चौड़ा इलाका देश के...

India-US Trade Deal से खतरे में MSP? | किसानों की नई चिंता का पूरा सच

देश में खामोशी है… लेकिन खेतों में बेचैनी। भारत-अमेरिका के नए ट्रेड फ्रेमवर्क के...

More like this

दरभंगा में इंटर परीक्षा देने जा रहे छात्रों की स्कॉर्पियो तालाब में गिरी

बिहार के दरभंगा में शनिवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। इंटर की...

माघी पूर्णिमा पर बिहार में सड़क दुर्घटनाओं और गंगा में डूबने से 9 लोगों की मौत

बिहार में माघी पूर्णिमा के पावन अवसर पर गंगा स्नान के लिए जा रहे...

अररिया में पुलिस जीप से टकराई बुलेट बाइक, एसएसबी जवान समेत दो की मौत

 बिहार के अररिया जिले में गुरुवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया।...

बिहार सड़क हादसा : मुजफ्फरपुर में नहर में गिरी कार, बिजली विभाग के दो कर्मियों की मौत

 जिले से एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। देवरिया थाना...

बारामती विमान हादसे में उपमुख्यमंत्री अजित पवार का निधन, महाराष्ट्र में शोक की लहर

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री Ajit Pawar का बुधवार को विमान हादसे में निधन हो गया।...

अजीत पवार विमान दुर्घटना : बारामती में लैंडिंग के दौरान विमान हादसा, हालात की जांच जारी

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री Ajit Pawar को ले जा रहा विमान बुधवार को बारामती में...

बिहार सड़क हादसा : बक्सर में आमने-सामने बाइक टक्कर, चार युवकों की मौत

बिहार के बक्सर जिले में बुधवार दोपहर एक भीषण सड़क हादसे में चार युवकों...

प्रयागराज में वायुसेना का विमान तालाब में गिरा, उड़ान के दौरान संतुलन बिगड़ने से हुआ हादसा

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में बुधवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब भारतीय...

पटना के Atal Path पर सड़क हादसा, कार पलटी, दो लोग घायल

पटना में मंगलवार को एक बड़ा road accident सामने आया। Atal Path पर कार...

Samastipur Road Accident : घने कोहरे में बाइक हादसा, दो युवकों की दर्दनाक मौत

Samastipur जिले में देर रात हुए एक दर्दनाक Road Accident में दो युवकों की...

पटना के गोला रोड पर तेज रफ्तार थार ने मचाया कहर, कई लोग घायल

पटना के दानापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत गोला रोड पर बुधवार देर रात एक भीषण...

झज्जर में रील बनाते समय दर्दनाक हादसा, बिहार के दो युवकों की ट्रेन से कटकर मौत

हरियाणा के झज्जर जिले से एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां सोशल...

हिरियूर तालुक में सड़क हादसे में 9 लोगों की मौत, बस में लगी आग

कर्नाटक के चित्तदुर्ग जिले के हिरियूर तालुक में गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा...

यमुना एक्सप्रेसवे पर कोहरे के कारण हुआ दर्दनाक हादसा : 4 की मौत, 50 से अधिक घायल

मंगलवार तड़के मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर एक भीषण सड़क हादसा हुआ। यह हादसा...

बक्सर में खराब दृश्यता के कारण कार-ट्रक की टक्कर

15 दिसम्बर, 2025 को बिहार में सर्दी की स्थिति और भी खराब हो गई,...