गुरूवार, फ़रवरी 26, 2026 11:38 पूर्वाह्न IST
होमKKN Specialबूढ़ी गंडक के कटाव पीड़ितो का छलका दर्द

बूढ़ी गंडक के कटाव पीड़ितो का छलका दर्द

Published on

मीनापुर में बूढ़ी गंडक का रौद्ररूप

KKN न्यूज ब्यूरो। बूढ़ी गंडक नदी के मुहाने पर अपने उजड़े आशियाना की ओर इशारा करते हुए अधेड़ उम्र समुन्दरी देवी कहती है कि ‘कलुकी रात में ही घर के सभ्भे समान निकाल के बहिन के यहां टेंगरारी रख अइली…।’ अपने हाथों से अपना आशियाना उजाड़ रही गीता देवी को नहीं पता है कि अब वह कहां जा कर बसेगी। गीता कहती है कि ‘घर के अलाबा एक्को धूर जमीन न हय…।’ वहीं खड़ी रीता देवी सहित कई अन्य लोगो ने बताया कि ‘रात भर जगले छी, की मालुम की कखनी हमरो घर…।’ तार का बड़ा सा पेंड़ नदी में समाने के बाद अब बारी गीता के घर की है। पूरे गांव में हड़कंप मचा है। जिसको देखो, वह अपने हाथों अपना आशियाना उजाड़ रहा है। नदी के मुहाने पर बसे लोगों में अपने समान को सुरक्षित स्थान पर ले जाने की अफरा-तफरी मची है।

अपना आशियाना उजाड़ते लोग

यह नजारा है बिहार के मीनापुर प्रखंड के रघई गांव की। दोपहर बाद रघई पहुंचते ही कटाव पीड़ितो का दर्द कुछ इस प्रकार छलका। वकील सहनी अपने पूरे परिवार के साथ अपना घर उजाड़ कर उखड़े हुए ईट और अन्य सामन को ट्रैक्टर पर लादने की जल्दी में थे। पूछने पर कहने लगे कि अब कभी भी उनका घर कट सकता है। बूढ़ी गंडक की धारा बमुश्किल से दस फीट ही दूर रह गयी है। कटाव का खतरा अकेले वकील सहनी को है, ऐसा नहीं हैं। बल्कि, जयंति देवी, सीमा देवी, नन्दकिशोर ठाकुर और दशरथ साह सहित करीब तीन दर्जन परिवार के लोग अपने सामान को सुरक्षित स्थानो पर पहुंचाने की भागदौर में लगे दिखे।
मौके पर मौजूद रघई के मुखिया चन्देश्वर प्रसाद लोगो को समझाने की कोशिश कर रहें हैं। श्री प्रसाद बतातें हैं कि तत्काल कटाव की रोकथाम के लिए जल संसाधन विभाग के द्वारा भेजी गई बालू के बैग को कटाव स्थल पर लगना जरुरी है। किंतु, गांव के लोग मानने को तैयार नहीं है। गांववाले ईट और पत्थर डाल कर कटाव की स्थाई रोकथाम करने की मांग पर अरे हुएं है।

रघई और घोसौत में हड़कंप

मीनापुर के रघई और घोसौत गांव के समीप बूढ़ी गंडक नदी के रौद्ररूप धारण कर लेने से यहां हड़कंप मचा हुआ है। अकेले रघई के करीब तीन दर्जन से अधिक परिवार नदी के मुहाने पर आ गएं हैं। लोग रतजगा कर रहें हैं और अपने हाथों से अपने घर को तोड़ कर सुरक्षित स्थान की ओर की ओर तेजी से पलायन करने लगें हैं।
इस बीच कटाव की रोकथाम के लिए जल संसाधन विभाग ने गुरुवार को बालू से भरा 10 हजार बैग लेकर कटाव की रोकथाम करने की कोशिश करनी चाही। किंतु, ग्रामीणो के जबरदस्त विरोध के कारण बालू के इस बैग को बैरंग लौटाना पड़ा है। गांव के नोखेलाल सहनी, गेनालाल सहनी और भरत साह सहित एक दर्जन से अधिक लोगो ने बताया कि यहां बालू के बैग से कटाव को रोकना मुमकिन नहीं है। ग्रामीण गिट्टी और पत्थर के सहारे कटाव की रोकथाम करने की मांग पर अरे है।

कटाव पीड़ितो की बढ़ी संख्या

कटाव पीड़ितो की हकीकत

रघई के रमेश साह, अरुण साह, केदार साह, प्रेमलाल साह और रामबाबू साह का घर गुरुवार को बूढ़ी गंडक नदी में विलिन हो गया। हालांकि, ये सभी लोग बुधवार को ही अपना घर खाली कर चुकें थे। बूढ़ी गंडक नदी के रौद्ररूप धारण कर लेने से किनारे बसे रघई के हरिचरण साह, सुरेश साह, रंजीत कुमार गुप्ता, रामकिशोर साह, जगन्नाथ साह, नन्दकिशोर ठाकुर और कपीलेश्वर ठाकुर का घर अब नदी के मुहाने पर आ गया है। उधर, घोसौत गांव के मो. अनवर, मो. अख्तर, मो. शहीद और मो. शमशूल का घर भी कटाव की चपेट में आ गया है। नतीजा, दोनो गांव के कई दर्जन परिवार पूरी रात जग कर अपने घर को खाली करने में लगें हैं।

मुखिया ने छह महीना पहले ही लगाई थीं गुहार

रघई पंचायत के मुखिया चन्देश्वर प्रसाद ने बताया कि उन्होंने इस वर्ष के 10 जनवरी को ही जिलाधिकारी, एसडीओ पूर्वी और जल संसाधन विभाग के अधिकारी को पत्र लिख कर अगाह कर दिया था। इसके बाद 22 जनवरी को सूबे के मुख्यमंत्री को फैक्स भेज कर मुखिया ने समय रहते कटाव की रोकथाम करने की गुहार लगाई थी। किंतु, किसी भी अधिकारी की नींद नहीं खुली। इस बीच जल संसाधन विभाग के अधिकारियों ने रघई के 2,200 फीट में कटाव की रोकथाम के लिए 3.50 करोड़ रुपये की एक योजना बनाई। किंतु, इस पर समय रहते अमल नहीं हो सका

नदी के कटाव का दृश्य

क्या कहतें हैं अधिकारी

मीनापुर के अंचलाधिकारी ज्ञान प्रकाश श्रीवास्तव ने बताया कि कटाव की रोकथाम के लिए तत्काल बालू और मिट्टी का बैग डालने के लिए ग्रामीणो को सहमत करने की कोशिश की जा रही है। बाद में नदी की जलस्तर में कमी आते ही कटाव की स्थायी रोकथाम के उपाए कियें जायेंगे। इसके अतिरिक्त कटाव की चपेट में आये परिवार के पुर्नवास के लिए सरकारी जमीन की तलाश की जा रही है।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative

Latest articles

जातीय जनगणना: क्या आंकड़ों से बनेगी नीति या फूटेगी राजनीति?

क्या भारत अपनी असली सामाजिक तस्वीर देखने के लिए तैयार है? अगर हर जाति...

Nalanda University: किसने जलाया ज्ञान का सबसे बड़ा खजाना?

जब न इंटरनेट था, न गूगल… तब दुनिया ज्ञान के लिए जाती थी— Nalanda...

47 साल बाद साथ आए रजनीकांत और कमल हासन, नए फिल्म प्रोमो ने बढ़ाई उत्सुकता

भारतीय सिनेमा के दो दिग्गज—राजनीकांत और कमल हासन एक बार फिर साथ नज़र आने...

Everything Apple Sale में बड़ी छूट: iPhone 17 रुपये 45,000 से कम में उपलब्ध

रिटेल चेन Croma ने अपनी ‘Everything Apple Sale’ के तहत iPhone मॉडल्स पर भारी...

More like this

बिहार विधानसभा चुनाव के बाद सक्रिय हुए प्रशांत किशोर, 8 फरवरी से शुरू करेंगे बिहार यात्रा

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में करारी हार के बाद जन सुराज पार्टी के नेता...

मुजफ्फरपुर में किसानों को मुआवजा नहीं मिलने का असली कारण आया सामने

फसल बर्बाद, मुआवजा गायब: लापरवाही का बड़ा खुलासा मुजफ्फरपुर जिले के हजारों किसान फसल बर्बादी...

आज से बिहार बोर्ड 12वीं परीक्षा शुरू, केंद्रों पर कड़ी निगरानी

बिहार में आज से इंटरमीडिएट यानी 12वीं की वार्षिक परीक्षा 2026 की शुरुआत हो...

BRABU 2nd सेमेस्टर रिजल्ट 2025 जारी, स्नातक सत्र 2024-28 के छात्रों को राहत

बीआरए बिहार विश्वविद्यालय में स्नातक दूसरे सेमेस्टर सत्र 2024–28 का परीक्षा परिणाम गुरुवार देर...

झपहां बने मुजफ्फरपुर का पूर्वी अनुमंडल?

मुख्यमंत्री की समृद्धि यात्रा में उठी मांग, विधायक अजय कुमार की मांग के मायने...

बाजार समिति कार्यक्रम में महिलाओं के स्टॉल पर सबसे अधिक समय बिताया मुख्यमंत्री ने

बाजार समिति परिसर में शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम के दौरान मौजूद सभी महिलाएं चाह...

क्या कोई राजनीतिक व्यक्ति कभी सुप्रीम कोर्ट का जज बना?

बिना क़ानून की डिग्री, राजनीति और न्यायपालिका पर उठे सबसे बड़े सवाल KKN ब्यूरो। भारतीय...

मुजफ्फरपुर में खबड़ा गुमटी के पास छात्रा ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से शनिवार देर शाम एक बेहद दुखद और झकझोर देने...

बिहार में बकरी चराने के विवाद में महिला की हत्या, पति गंभीर रूप से घायल

Muzaffarpur जिले के मनियारी थाना क्षेत्र से एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है।...

मुजफ्फरपुर में गंडक नदी किनारे महिला और तीन बच्चों के शव मिलने से सनसनी

बिहार के Muzaffarpur से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। अहियापुर...

मोतिहारी में ऑपरेशन के दौरान पेट में छूटी कैंची से हुई महिला की मौत

बिहार के मोतिहारी जिले से सामने आया यह मामला न सिर्फ दर्दनाक है, बल्कि...

18 साल बाद जिंदा लौट आया वह बेटा, जिसे परिवार ने मृत मानकर कर दिया था अंतिम संस्कार

बिहार के छपरा से सामने आई यह खबर किसी चमत्कार से कम नहीं है।...

बिहार में ट्रेनिंग के दौरान मुकसुदपुर के होमगार्ड जवान की मौत

बिहार में होमगार्ड Training के दौरान एक जवान की मौत हो गई। यह हादसा...

मुजफ्फरपुर में दारोगा की रिश्वतखोरी का ऑडियो वायरल, प्रशासन में हड़कंप

बिहार में सुशासन और 'जीरो टॉलरेंस' के दावों के बीच मुजफ्फरपुर जिले से एक...

मुजफ्फरपुर में पति ने अपनी पत्नी की धारदार हथियार से हत्या कर दी

मुजफ्फरपुर जिले के मनियारी थाना क्षेत्र के अमरख वार्ड नंबर 6 में मंगलवार की...