होमCrimeपीएम मोदी के हत्या की माओवादियों ने रची साजिश

पीएम मोदी के हत्या की माओवादियों ने रची साजिश

Published on

पुणे। भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की हत्या की साजिश का खुलाशा होते ही पूरा देश सकते में है। दरअसल, यह साजिश माओवादियों ने रची है।

पुणे पुलिस ने माओवादियों के इंटरनल कम्युनिकेशन को इंटरसेप्ट करने का दावा करते हुए यह बड़ा खुलाशा किया है। पुलिस ने दावा किया है कि माओवादियों ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को राजीव गांधी की तरह ही हत्या कर देने की साजिश रचीथी। गौरतलब है कि 21 मई, 1991 को पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की हत्या चुनावी कैम्पेन के दौरान पड़ोसी देश श्रीलंका से आए आत्मघाती हमलावर ने तमिलनाडु के श्रीपेरूम्बदुर में की थी।
बहरहाल, पुणे पुलिस ने गुरूवार को कोर्ट को बताया कि उन्होंने भीमा-कोरेगांव हिंसा को लेकर जिन पांच लोगों को गिरफ्तार किया है उनमें से एक के घर से पीएम मोदी के हत्या करने की साजिश का खुलाशा करने वाला एक पत्र मिला है। इस पत्र में यह कहा गया है कि पीएम मोदी के नेतृत्व में हिन्दू फासिस्टवाद के चलते आदिवासियों का जीना दूभर हो गया है। बिहार और पश्चिम बंगाल में बड़ी हार के बावजूद मोदी 15 से ज्यादा राज्यों में अपनी सरकार बनाने में कामयाब रहे। अगर यह सिलसिला जारी रहा तो इसका ये मतलब होगा कि बामपंथी पार्टी को सभी मोर्चे पर भारी संकट से जूझना पड़ सकता है। पत्र में लिखा गया है कि पीएम मोदी विरोधियों के लिए बड़ी रूकावट बन चुका है।
बात यही खत्म नही होती है। पत्र में आगे लिखा गया है कि कॉमरेड किसन और कुछ अन्य सीनियर कॉमरेड्स ने कुछ ठोस प्रस्ताव दिये हैं। ताकि, मोदी राज को ख़त्म किया जा सके। हम राजीव गांधी की तरह एक और घटना के बारे में सोच रहे हैं।…पत्र में लिखा गया है कि रोड शो को टारगेट करना प्रभावकारी रणनीति होगी। हम सभी यह मानते है कि हमारे पार्टी का जीवित रहना, हम सभी के बलिदान से बढ़कर है।
बतातें चलें कि पुणे पुलिस ने जिन पांच लोगों को गिरफ्तार किया है, उनमें सुरेन्द्र गाडलिंग, सुधीर धावले, रोना विल्सन, शोमा सन और महेश राउत शामिल है। पत्र में आगे लिखा गया है कि माओवादियों के लिए हिन्दू फासीवाद को हराना हमारा मुख्य एजेंडा है और पार्टी की मुख्य चिंता भी है।
गुरूवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में पुणे के ज्वाइंट कमिश्नर ऑफ पुलिस रवीन्द्र कमद ने दावा किया है कि छानबीन के दौरान पुलिस को पेन ड्राईव, हार्ड डिस्क और कुछ अन्य कागजात मिले हैं, जिन्हें फॉरेंसिक्स जांच के लिए भेज दिया गया है।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Latest articles

तीन दशक की राजनीति जिसने बांकीपुर की पहचान बदल दी

कौशलेन्द्र झा KKN। आज बांकीपुर का नाम आते ही सबसे पहले भारतीय जनता पार्टी का...

एक सीट… कई संदेश: आखिर क्यों पूरे बिहार की नजर बांकीपुर पर है?

क्या बांकीपुर का फैसला सिर्फ एक विधायक चुनेगा या बिहार की राजनीति की नई...

बांकीपुर की जंग: भाजपा का अभेद्य किला या प्रशांत किशोर की पहली राजनीतिक परीक्षा?

**KKN Live Special | Election Report KKN ब्यूरो। बिहार की राजनीति में कई चुनाव ऐसे...

बंटी यादव हत्याकांड: आखिर सच क्या है? पुलिस की कहानी और परिवार के आरोपों के बीच उलझी जांच

KKN ब्यूरो। पटना के बंटी यादव हत्याकांड ने बिहार की कानून-व्यवस्था के साथ-साथ पुलिस...

More like this

बंटी यादव हत्याकांड: आखिर सच क्या है? पुलिस की कहानी और परिवार के आरोपों के बीच उलझी जांच

KKN ब्यूरो। पटना के बंटी यादव हत्याकांड ने बिहार की कानून-व्यवस्था के साथ-साथ पुलिस...

भरत तिवारी एनकाउंटर: कानून का सवाल, जाति की बहस और सच की तलाश

KKN ब्यूरो। भोजपुर के बिलौटी गांव का एक युवक...। फेसबुक लाइव...। पुलिस पर पिस्टल...

जुड़वा बेटियों के जन्म पर बहू की हत्या, पति और ससुर को उम्रकैद

बिहार के पश्चिम चंपारण जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया...

गाजियाबाद में तीन नाबालिग बहनों ने नौवीं मंजिल से कूदकर ली जान

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले से एक बेहद दुखद और झकझोर देने वाली घटना...

बेगूसराय हत्याकांड : प्रेम प्रसंग में बीएससी नर्सिंग छात्र की गोली मारकर हत्या

बेगूसराय जिले में एक सनसनीखेज हत्या की घटना सामने आई है, जिसने पूरे इलाके...

अजित पवार का अंतिम संस्कार : राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई, शोक में डूबा महाराष्ट्र

महाराष्ट्र की राजनीति ने गुरुवार को एक बड़े और अपूरणीय नेता को खो दिया।...

एक ई-मेल… और कई अदालतों में मच गया हड़कंप!’ बिहार के कोर्ट्स को बम से उड़ाने की धमकी, हाईकोर्ट से जिला अदालतों तक अलर्ट

KKN ब्यूरो। बिहार में न्यायिक सुरक्षा व्यवस्था उस वक्त चौकन्नी हो गई, जब धमकी...

बारामती विमान हादसे में उपमुख्यमंत्री अजित पवार का निधन, महाराष्ट्र में शोक की लहर

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री Ajit Pawar का बुधवार को विमान हादसे में निधन हो गया।...

अजीत पवार विमान दुर्घटना : बारामती में लैंडिंग के दौरान विमान हादसा, हालात की जांच जारी

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री Ajit Pawar को ले जा रहा विमान बुधवार को बारामती में...

मुंगेर में युवक की संदिग्ध मौत से दहशत, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

बिहार के मुंगेर जिले के कासिम बाजार थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक युवक...

मुजफ्फरपुर में खबड़ा गुमटी के पास छात्रा ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से शनिवार देर शाम एक बेहद दुखद और झकझोर देने...

शंभू गर्ल्स हॉस्टल मामले में प्रशांत किशोर ने पटना एसएसपी से की मुलाकात

पटना के शंभू गर्ल्स हॉस्टल में रह रही एक नीट छात्रा की संदिग्ध मौत...

बिहार में बकरी चराने के विवाद में महिला की हत्या, पति गंभीर रूप से घायल

Muzaffarpur जिले के मनियारी थाना क्षेत्र से एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है।...

मुजफ्फरपुर में गंडक नदी किनारे महिला और तीन बच्चों के शव मिलने से सनसनी

बिहार के Muzaffarpur से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। अहियापुर...

गया में इलाज के दौरान मरीज की मौत, परिजनों का हंगामा

बिहार के Gaya शहर में एक निजी क्लिनिक में मरीज की मौत के बाद...