होमBiharजानिए, बिहार के बजट में क्या है खास

जानिए, बिहार के बजट में क्या है खास

Published on

पटना। बिहार का तीसरा बजट मंगलवार को विधानसभा में पेश हो गया। वित्त मंत्री सह उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी ने एक लाख 76 हजार 990 करोड़ रुपये का बजट पेश किया। बजट पेश करते हुए मोदी ने बताया कि बिहार 10.3 फीसदी की दर से बढ़ रहा है, उन्होंने कहा कि प्रदेश के विकास की रफ्तार देश की विकास दर से 3.3 फीसदी तेज है।

बतातें चलें कि बजट में नीतीश सरकार का मुख्य फोकस शिक्षा पर रहा। बजट पेश करते हुए मोदी ने कहा कि 32 हजार 125 करोड़ रुपये अकेले शिक्षा पर खर्च किये जाएंगे। बतातें चलें कि इस साल बजट में शिक्षा को सबसे अधिक राशि दी गयी है। प्रदेश में 32 हजार 125 करोड़ रुपये शिक्षा पर खर्च होंगे। हर प्रमंडल में आईटीआई संस्थान खोले जायेंगे। इसके तहत सूबे के 16 जिलों में आईटीआई की स्थापना का प्रस्ताव है।
इसी प्रकार सात हजार 793 करोड़ स्वास्थ्य के क्षेत्र में खर्च करने का प्रावधान है। इसके साथ ही राज्य के सभी मेडिकल कॉलेज में आई बैंक की स्थापना की जायेगी। ग्रामीण विकास पर 10 हजार 505 करोड़ रुपये खर्च होंगे। योजना विकास पर 2841 करोड़, पंचायती राज पर 8694.43 करोड़, समाज कल्याण पर 10 हजार 188 करोड़ रुपये बजट में दिये गये हैं। राजस्व एवं भूमि सुधार पर 862.21 करोड़ रुपये, नगर विकास पर 4413.58 करोड़ रुपये खर्च करने का प्रस्ताव है।
बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री ने कहा कि प्रदेश के हर घर में बिजली पहुंचाने लिए सरकार 10 हजार 257 करोड़ 66 लाख रुपये खर्च करेगी। सरकार इस साल प्रदेश में 1500 किलोमीटर लंबी नई सड़कों का निर्माण कराएगी। इसके लिए सरकार 17 हजार 396 करोड़ 67 लाख रुपये का बजट में प्रावधान किया है। सभी पंचायतों में साइबर कैफे के जरिये नागरिक सुविधा की शुरुआत होगी। राजगीर मे 60 करोड़ की लागत से जू सफारी का निर्माण किया जाएगा। राजधानी दिल्ली स्थित द्वारका में 78 करोड़ रुपये की लागत से बिहार सदन भवन का निर्माण किया जाएगा। प्रदेश के मंदिरों की चारदीवारी की घेराबंदी के लिए 30 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। पांच लाख 35 हजार परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पक्का मकान बनाने का लक्ष्य रखा गया है।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Latest articles

मीनापुर के गांवों को स्मार्टफोन ने कितना बदला? खेती, पढ़ाई और रोजगार की नई कहानी

मीनापुर के गांव में अब जेब में सिर्फ फोन नहीं, पूरा बाजार है मीनापुर के...

हिंद केसरी यादव: मीनापुर की राजनीति में वह नाम, जिसने आंदोलन को सड़क से सदन तक पहुंचाया

पांचवीं पुण्यतिथि पर दरहीपट्टी में श्रद्धांजलि सभा, वक्ताओं ने कहा—अधूरे कार्यों को आगे बढ़ाना...

मीनापुर की महिलाएं घर चलाने में कितना योगदान देती हैं? गांव की छिपी अर्थव्यवस्था का सच

मीनापुर की अर्थव्यवस्था का आधा हिस्सा शायद दिखाई ही नहीं देता मीनापुर की अर्थव्यवस्था का...

क्या अमेरिका पर भरोसा करने का दौर खत्म हो रहा है? भारत की नई चुनौती

दुनिया की राजनीति में अमेरिका की ताकत पर शायद ही कोई सवाल उठाता है,...

More like this

मीनापुर के गांवों को स्मार्टफोन ने कितना बदला? खेती, पढ़ाई और रोजगार की नई कहानी

मीनापुर के गांव में अब जेब में सिर्फ फोन नहीं, पूरा बाजार है मीनापुर के...

मीनापुर की महिलाएं घर चलाने में कितना योगदान देती हैं? गांव की छिपी अर्थव्यवस्था का सच

मीनापुर की अर्थव्यवस्था का आधा हिस्सा शायद दिखाई ही नहीं देता मीनापुर की अर्थव्यवस्था का...

बागमती की पुरानी धारा फिर जगी तो मीनापुर में क्या बदलेगा? बाढ़ से राहत या नई मुसीबत—बेलवा डैम से बूढ़ी गंडक तक

मीनापुर के लिए यह सिर्फ नदी की खुदाई नहीं है मीनापुर में बागमती की पुरानी...

मीनापुर के युवा बाहर क्यों जा रहे हैं? गांव से महानगर तक जानिए पलायन की पूरी दास्तान

सवाल सिर्फ नौकरी का नहीं, घर छोड़ने की मजबूरी का है मीनापुर के किसी गांव...

विधानसभा में उठेगा ग्रामीण पत्रकारों की सुरक्षा और पेंशन का मुद्दा, पारू व लालगंज विधायकों ने दिया भरोसा

मीडिया फॉर बॉर्डर हार्मोनी के ‘हमारी आवाज’ कार्यक्रम में पत्रकारों ने सर्वसम्मति से पारित...

बिहार का पलायन: क्या रोज़गार की तलाश में निकलती पीढ़ियां कभी लौटेंगी?

बिहार के किसी छोटे से गांव में शाम ढलते ही अगर आप बस अड्डे,...

कहां गुम हो रही हैं बिहार की बेटियां?

गुमशुदगी का आंकड़ा गंभीर है एक लड़की घर से निकलती है। परिवार समझता है कि...

बिहार में बारिश और तेज हवा ने फिर बदला मौसम का मिजाज, 26 जिलों में अलर्ट; आखिर कब थमेगा यह सिलसिला?

आसमान में बादल हैं। रुक-रुक कर बारिश लगातार हो रही है, अचानक तेज बौछार...

क्या एक विधायक पांच साल में अपने क्षेत्र की तस्वीर बदल सकता है?

KKN ब्यूरो। विधायक के पास अपने विधानसभा क्षेत्र के लिए 5 वर्षों में 20...

एक सच, दो नज़रिया: दिमाग की गलती, समाज का असर या सोच का खेल?

क्यों एक ही तथ्य किसी को अवसर लगता है, तो किसी को खतरा? क्या...

मीनापुर की जुड़वा बहनों ने CSIR-NET में लहराया परचम, शनाया को ऑल इंडिया 92वीं रैंक

मुजफ्फरपुर के मीनापुर प्रखंड की जुड़वा बहनों शनाया निशांत और शोनाया निशांत ने CSIR-NET...

बिहार की सड़कें बन गईं मौत की सड़क? 5 साल में 34% बढ़े हादसे, 9,347 लोगों की गई जान

आंकड़ों का एक्स-रे: दुर्घटनाएं बढ़ीं, मौतें उससे भी तेज बढ़ीं KKN ब्यूरो। एक सड़क। एक...

लग गया ट्रांसफार्मर; किसानों की लड़ाई रंग लाई

जिस समस्या के समाधान की उम्मीद किसानों ने लगभग छोड़ दी थी, आखिरकार उसी...

बिहार की बाढ़: पानी उतर जाएगा, लेकिन कब तक पटरी पर लौटेंगी लोगों की जिंदगी?

क्या बाढ़ आने के बाद नाव भेज देना, राहत शिविर खोल देना और कुछ...

ध्वनि प्रदूषण: जुलूस आगे बढ़ता रहा… लेकिन, कानों में पड़ने वाला शोर वहीं रह गया

डीजे की धुन पर नाचते बच्चों को देखकर भीड़ तालियां बजाती है। किसी को...