Home World वापस आते ही परमाणु क्षमता बढ़ाने में जुट गया तानाशाह

वापस आते ही परमाणु क्षमता बढ़ाने में जुट गया तानाशाह

किम जोंग उन

बीते कुछ दिनों पहले रहस्यमयी तरीके से गायब रहने वाले नॉर्थ कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन वापस आते ही परमाणु क्षमता बढ़ाने की कवायदों को तेज कर दिया है। नॉर्थ कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन की निगरानी में केंद्रीय सैन्य आयोग की बैठक हुई। इस बैठक के दौरान परमाणु युद्ध निरोध तथा परमाणु मारक क्षमता को बढ़ाने के लिए नई नीतियों पर चर्चा की गई। इस बात की जानकारी देश की स्टेट मीडिया ने रविवार को दी।

नॉर्थ कोरिया की स्टेट न्यूज एजेंसी KCNA के अनुसार, सत्तारूढ़ वर्कर्स पार्टी के केंद्रीय सैन्य आयोग की बैठक के दौरान महत्वपूर्ण सैन्य क्षमता तथा सशस्त्र बलों के विकास के लिए संगठनात्मक और राजनीतिक उपायों को लेकर चर्चा हुई।

KCNA ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि, ‘बैठक में देश की परमाणु निरोध को लेकर नई नीतियों पर चर्चा हुई। केंद्रीय सैन्य आयोग की बैठक देश के सशस्त्र बलों के निर्माण तथा विकास के अनुरूप सशस्त्र बलों को एक हाई अलर्ट ऑपरेशन पर रखने को लेकर केन्द्रित थी।

हालांकि, अब तक यह स्पष्ट नहीं है कि, यह बैठक कब हुई। लेकिन, समाचार एजेंसी योनहाप की एक रिपोर्ट के मुताबिक, राज्य की मीडिया आमतौर पर किम जोंग उन की गतिविधि के एक दिन बाद ही रिपोर्ट करता है। बता दें कि, हाल ही में लगभग 21 दिनों तक गायब रहने के बाद किम जोंग उन दुनिया के सामने आए और उस फैक्ट्री के उद्घाटन में गए थे, जो माना जा रहा है कि वहां परमाणु हथियार तैयार होता है।

पिछले महीने तनाशाह किम जोंग उन की सेहत को लेकर खूब अफवाहें उड़ीं थीं। कभी उनकी मौत की खबरें आती थीं, तो कभी उनकी सर्जरी की। लेकिन, बाद में उनकी वापसी के साथ सारी अकटलें समाप्त हो गई। माना जा रहा है कि, गायब होकर लौटने के बाद यह उनकी पहली बैठक है।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version