Home Jammu & Kashmir जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लश्कर-ए-तैयबा के चार आतंकवादी गिरफ्तार

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लश्कर-ए-तैयबा के चार आतंकवादी गिरफ्तार

भारतीय सेना के जवान

जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। इंडियन आर्मी के जवानों तथा बडगाम पुलिस के संयुक्त अभियान में लश्कर के एक आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया गया। सुरक्षाबलों ने लश्कर मिलिटैंट असोसिएट वसीम गनी को तीन अन्य आतंकियों के साथ गिरफ्तार कर लिया।

जानकारी के अनुसार, रविवार को बडगाम जिले के बीरवा इलाके में स्थानीय पुलिस तथा भारतीय सेना के संयुक्त अभियान में इस कार्रवाई को अंजाम दिया गया। सुरक्षाबलों ने इलाके की घेराबंदी कर सर्च ऑपरेशन के जरिए चार आतंकवादियों को हिरासत मे लिया। इस आतंकियों में एक लश्कर-ए-तैयबा का मिलिटैंट असोसिएट वसीम गनी भी शामिल है।

आतंकियों की मदद करता था ग्रुप

इसके अलावा सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षाबलों ने तीन अन्य आतंकवादियों को भी दबोच लिया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आतंकियों का यह समूह इलाके में आतंकवादियों को आसरा मुहैया कराता था और साथ ही इलाके में दहशत फैलाने मे उनकी मदद भी करता था।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version