Home Entertainment खुद पुल बन गर्लफ्रेंड को पार कराया नाला

खुद पुल बन गर्लफ्रेंड को पार कराया नाला

संतोष कुमार गुप्ता

नई दिल्ली। प्यार अंधा होता है। ऐसा लोग कहते है । किंतु प्यार के लिए लोग बड़ी बड़ी कुर्बानिया देते है। प्रेमिका को किसी प्रकार का कष्ट ना हो।  कई बार देखा जाता है, खुद को हीरो के रूप में पेश करने के चक्कर में अपनी ही फजीहत हो जाती है। इन दिनों सोशल मीडिया में एक ऐसा ही वीडियो काफी छाया हुआ है। इस वायरल वीडियो को देखकर हर कोई अपने पेट को पकड कर हंस रहा है। इस वीडियो में दिखाया गया है कि एक लडका हीरो बनने के चक्कर में मजाक का पात्र बन गया। लोग इस वीडियो को देखने के बाद अलग-अलग की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कई लोग इस लडके को इस काम को लेकर मूर्ख बताया है।
यह लडक़ा अपनी महिला मित्र को नाला पार कराने के लिए खुद पुल गया था। जब लडक़ा अपनी महिला मित्र की मदद के लिए पुल बना तो उसके साथ लोगों ने इस वाकये को कैमरे में कैद कर लिया गया।
एक लडका अपनी महिला मित्र और अपने दोस्तों के साथ कही घूमने गए थे। एक लडक़ी पानी का नाला पार नहीं कर पा रही थी। यह पानी का नाला करीब तीन-चार फिट चौड़ा था। हालांकि इनके अन्य साथियों और इस लडके ने तो नाले को कूदकर आसानी से पार कर लिया।

लेकिन लडक़ी नाला पार नहीं कर सकी। अपनी महिला मित्र की मदद करने के लिए लडक़ा नाले के ऊपर लेट पुल का रूप ले लिया और लडकी उसपर बैठ कर आसानी से नाला पार कर लिया। इसके बाद लडका फंस गया।
अब लडक़े उठ नहीं पा रहा था। पहले लडकी ने उस लडक़े को उठाने की कोशिश की लेकिन लडक़ा नहीं उठ सका। इसके बाद उनका दूसरा साथी आया और एक हाथ से लडक़े को उठाने लगे लेकिन हाथ छूट गया और लडक़ा पानी में जा गिरा।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative

Exit mobile version