Home Bihar बिहार में शिक्षकों की शीघ्र होगी बंपर बहाली

बिहार में शिक्षकों की शीघ्र होगी बंपर बहाली

सभी विषयों के 19 हजार 864 शिक्षक बहाल किये जाएंगे

बिहार। राज्य के उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालयों में जल्द ही सभी विषयों के 19 हजार 864 शिक्षक बहाल किये जाएंगे। इसके लिए पद चिह्नित कर पदवर्ग समिति को भेजे गये हैं। इसी माह समिति इस पर निर्णय लेगी। इसके बाद नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू होगी। शिक्षा मंत्री की अध्यक्षता में शुक्रवार को शिक्षक और स्नातक क्षेत्र के विधान पार्षदों के साथ शिक्षक और विद्यालयों की समस्या पर लम्बा विमर्श हुआ। 19 विन्दुवों पर हुए इस विमर्श में शिक्षा मंत्री ने विभाग के प्रधान सचिव आरके महाजन समेत सभी आलाधिकारियों की मौजूदगी में विभाग की कार्ययोजना रखी।
बैठक में हाईस्कलों में साइंस, गणित, अंग्रेजी समेत कई विषयों में योग्य शिक्षक नहीं मिलने की समस्या उठी। विधान पार्षदों ने विश्वविद्यालय सेवा आयोग की तर्ज पर विद्यालय शिक्षक चयन आयोग के गठन की मांग की। इस पर शिक्षा मंत्री ने विचार करने का भरोसा दिया। बैठक में तय हुआ कि राज्य में बड़ी संख्या में इंजीनियरिंग की डिग्री लेकर बेरोजगार बैठे नौजवानों को शिक्षक पद पर नियुक्ति के लिए केन्द्र सरकार को स्वीकृति के लिए प्रस्ताव भेजा जाएगा।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Exit mobile version