Home World पत्नी भाग जाये तो बदले मे मिलेगी…. 

पत्नी भाग जाये तो बदले मे मिलेगी…. 

​संतोष कुमार गुप्ता

बीजिंग। चौकियें मत। यह खबर उनलोगो के लिए खुशखबरी है जो की पत्नी के भाग जाने के बाद चिंता के सागर मे डूब जाते है। उन्हे घर और गृहस्थी की चिंता सताने लगती है। यदि किसी की पत्नी उसे छोडकर दूसरे आदमी के साथ चली जाए तो उसे शख्स को अब परेशान होने की जरूरत नहीं है। अगर ऐसा किसी के साथ ऐसा होता है तो उसे अब एक नई कुंवारी लडकी तोहफे के रूप में दी जाएगी। वो भी एक साल के भीतर। आप सोच रहे होंगे कि ऐसा कहां होता है। दरअसल, चीन के एक मैरिज ब्यूरो ने अपने विज्ञापन में यह ऑफर दिया जा रहा है।

सोशल मीडिया खबरों के अनुसार, एक चीनी मैरिज ब्यूरो ने अपने लुभावने विज्ञापनों में कहा है कि अगर किसी चीनी पुरुष ने वियतनाम की महिला से शादी की है और वह भाग जाती है तो वे बदले में वियतनाम की ही दूसरी कुंवारी लडक़ी से उनकी मुफ्त में शादी करवाएंगे।

मैचमेकिंग एजेंसियों के इस नए विज्ञापनों में कहा गया है कि वियतनाम की कुंवारी लडक़ी से 3 महीनों में शादी कर सकते हैं। इसके लिए 32 हजार डॉलर देने होंगे।

विज्ञापन में इस बात का भी भरोसा दिलाया गया है कि लडक़ी कुंवारी होगी और अगर वह शादी के बाद भाग जाती है तो एक साल के भीतर दूसरी शादी करवाई जाएगी।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Exit mobile version