Home Society मीनापुर मे स्वतंत्रता सेनानीयो के छह आश्रितो को मिला सम्मान

मीनापुर मे स्वतंत्रता सेनानीयो के छह आश्रितो को मिला सम्मान

संतोष कुमार गुप्ता

मुजफ्फरपुर।​ आजादी की लड़ाई मे अग्रेंजो के दांत खट्टे करने वाले रणबांकुरो के आशियाने पर सोमवार को प्रशासनिक टीम पहुंची। स्वतंत्रता सेनानियो के उतराधिकारियो को सम्मानित किया गया। बीडीओ संजय कुमार सिंहा ने मीनापुर मे छह स्वतंत्रता सेनानी के उतराधिकारियो को सम्मान किया। उन्होने मुकसुदपुर के मुस्मात रामलक्ष्मी देवी,मुस्तफागंज के मछिया देवी,अलीनेउरा के किशोरी वर्मा,पुरैनिया के चंद्रकला देवी,झिटकहिंया के राजकुमारी देवी,व गोरिगामा के महासुंदरी देवी को घर पर जाकर सम्मानित किया। बीडीओ ने उतराधिकारियो को शॉल,टोपी व मोमेंटो देकर सम्मान दिया। उन्होने कहा कि देश की आजादी मे इनलोगो के परिवार का सहयोग को भूलाया नही जा सकता। मुस्तफागंज के मछिया देवी ने कहा की सम्मान से वह अभिभूत है। वहां पर मौजूद मछिया के पुत्र मुकेश कुमार व मिंटू कुशवाहा ने कहा कि सरकार का यह सराहनिय कदम है। आजादी के दीवानो के घर पर प्रशासन की टोली पहुंच रही है।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Exit mobile version