कोरोना वायरस की वजह से देश में लॉकडाउन जारी है। लॉकडाउन के दौरान लोग एक दूसरे से मिल नही पा रहे, तो लोग एक दूसरे से जुड़ने के लिए Zoom App का इस्तेमाल कर रहे हैं। बहुत से दफ्तरों में भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के लिए इस ऐप का इस्तेमाल किया जा रहा है।
इस बीच सरकार ने एडवाइजरी जारी की है, जिसमे बताया गया है, की इसका इस्तेमाल सुरक्षित नहीं है। एडवाइजरी के अनुसार Zoom App वीडियो कांफ्रेंस के लिए सुरक्षित प्लेटफार्म नहीं है। जो उपयोगकर्ता Zoom App का इस्तेमाल निजी कार्यों के लिए करते हैं, उनके लिए गाइडलाइंस जारी की गई हैं।
बता दें कि लॉकडाउन के दौरान लोग इस एप का काफी ज्यादा इस्तेमाल कर रहे हैं। गृह मंत्रालय ने एक नई एडवाइजरी जारी कर कहा कि, किसी भी व्यक्ति के लिए जूम एप एक सुरक्षित प्लेटफार्म नहीं है। गाइडलाइन की मदद से किसी गैर अधिकृत व्यक्ति का कॉन्फ्रेंस में हस्तक्षेप और अवांछित गतिविधि को रोका जा सकेगा। गाइडलाइंस का पालन किया जाए, तो उपयोगकर्ताओं के अलावा कोई दूसरा व्यक्ति उनकी गतिविधि को प्रभावित नहीं कर सकता है और उसके साथ ही पासवर्ड और यूजर एक्सेस के जरिए डीओएस अटैक को भी रोका जा सकता है। गृह मंत्रालय की गाइडलाइंस के मुताबिक Zoom App मे ज्यादातर सेटिंग्स लॉगिन करके की जा सकती है, या फिर अपने लैपटॉप या फोन में एप्लीकेशन डाउनलोड करके की जा सकती है।
अधिकारीयों की माने तो जूम एप से निजी सुरक्षा को लेकर कई सवाल उठे हैं। ZoomApp के ज्यादातर सर्वर चीन में हैं और तकनीकी विश्लेषण कहता है कि इस वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग ऐप से मीटिंग का डाटा लीक हो सकता है।
This post was published on अप्रैल 16, 2020 19:59
KKN न्यूज ब्यूरो। बिहार के राजगीर पुलिस अकादमी में शहीद स्मारक का निर्माण कार्य पूरा… Read More
संविधान सभा में दिए अपने आखिरी भाषण में बाबा साहेब डॉ. बीआर आंबेडकर ने कई… Read More
KKN न्यूज ब्यूरो। वर्ष 2023 का आगाज हो चुका है। वर्ष का पहला महीना जनवरी शुरू… Read More
गुलाम भारत की महत्वपूर्ण कहानी संक्षेप में...। ईस्ट इंडिया कंपनी के आने से लेकर भारत… Read More
KKN न्यूज ब्यूरो। कुछ साल पहले की बात है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन यानी इसरो… Read More
कुढनी विधानसभा, मुजफ्फरपुर जिला में आता है। विधानसभा के उपचुनाव को लेकर यह इलाका बिहार… Read More