कटहारा में कांवरिया से भड़ी पीकअप पलटी, सात घायल

संजय कुमार सिंह
मुजफ्फरपुर। मनियारी थाना क्षेत्र के सोनवरसा धाम शिव मंदिर जलाभिशेक करने आ रहे कांवरियो से भड़ी पीकअप पलट गई और इसमें करीब सात कांवरिए जख्मी हो गये हैं। घटना, मनियारी महुआ मार्ग के कटहारा चौक के पास सोमवार की सुबह पौने चार बजे की है। जख्मी होने वालों में दो की स्थिति नाजुक बताया जा रहा है, जिसे मुजफ्फरपुर के एक निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करा दिया गया है।
घटना के संबंध मे सोनवरसा गांव के समाज सेवी दिलीप कुमार ठाकुर ने बताया कि रविवार की शाम सोनवरसा गांव से युवाओं की टोली एक पीकअप पर डीजे साऊंड के साथ सजधज कर जल लेने के लिए पहलेजा गया था। सोनवरसा धाम स्थित शिवालय में जलाभिषेक के लिए पहलेजा से जल लेकर आने के दौरान कटहारा ओपी क्षेत्र के कटहारा चौक के समीप पीकअप के चालक को नींद आ गई और अपनी संतुलन खो बैठा। इसके बाद पीकअप सड़क किनारे पलट गयी। दुर्घटना के बाद पीकअप का चालक फरार हो गया है।
पीकअप पलटने के दौरान पीकअप पर लदा जनरेटर में दब कर दो कांवारिया बूरी तरीके से जख्मी हो गया। घायलों में चंदन कुमार 18 वर्ष, अर्जुन कुमार 19 वर्ष, इशु कुमार 18 वर्ष, गुड्डु कुमार 14 वर्ष, अमोद कुमार 19 वर्ष, देवा कुमार 18 वर्ष व कुंदन कुमार शामिल है। इसमें से इशु कुमार व चंदन कुमार की नाजुक स्थिति बताई जा रही है। इधर, कटहारा ओपी पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त पीकअप को जब्त कर लिया है।

This post was published on जुलाई 31, 2017 22:02

KKN लाइव टेलीग्राम पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Show comments
Published by
संजय कुमार सि‍ंंह

Recent Posts

  • Bihar

राजगीर में बना पुलिस का शहीद स्मारक

KKN न्यूज ब्यूरो। बिहार के राजगीर पुलिस अकादमी में शहीद स्मारक का निर्माण कार्य पूरा… Read More

जनवरी 25, 2023
  • Videos

बाबा साहेब ने इन खतरों की ओर किया था इशारा

संविधान सभा में दिए अपने आखिरी भाषण में बाबा साहेब डॉ. बीआर आंबेडकर ने कई… Read More

जनवरी 22, 2023
  • World

ऐसे हुआ कैलेंडर का निर्माण

KKN न्यूज ब्यूरो। वर्ष 2023 का आगाज हो चुका है। वर्ष का पहला महीना जनवरी शुरू… Read More

जनवरी 2, 2023
  • Videos

गुलाम भारत की अनकही दास्तान

गुलाम भारत की महत्वपूर्ण कहानी संक्षेप में...। ईस्ट इंडिया कंपनी के आने से लेकर भारत… Read More

दिसम्बर 27, 2022
  • National

वैज्ञानिकों के खिलाफ किसने रची साजिश

KKN न्यूज ब्यूरो। कुछ साल पहले की बात है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन यानी इसरो… Read More

दिसम्बर 23, 2022
  • Videos

कुढनी उपचुनाव जनादेश में छिपा है कई संकेत

कुढनी विधानसभा, मुजफ्फरपुर जिला में आता है। विधानसभा के उपचुनाव को लेकर यह इलाका बिहार… Read More

दिसम्बर 9, 2022