Home Society फर्जी शिक्षको के हाजरी बनाने पर लगी रोक

फर्जी शिक्षको के हाजरी बनाने पर लगी रोक

मीनापुर। मीनापुर के चिन्हित फर्जी शिक्षक अब अपने विद्यालयों में हाजरी नही बना सकेंगे। प्रभारी बीईओ विजय झा ने सोमवार को सभी संकूल समन्वयक व प्रधानाध्यापक को पत्र लिख कर इस आदेश को सख्ती से पालन करने को कहा है। श्री झा ने मीडिया को बताया कि जिला शिक्षा पदाधिकारी के आदेश के आलोक में यह पत्र जारी किया गया है। स्मरण रहे कि इससे पहले जिला शिक्षा पदाधिकारी ने चिन्हित किये गये सभी फर्जी टीईटी शिक्षको को सेवा से बर्खाश्त करने का आदेश दिया हुआ है। यहां, बताना जरुरी है कि मीनापुर में फर्जीवाड़े की चपेट में आये 145 टीईटी नियोजित शिक्षको पर एफआईआर दर्ज है।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Exit mobile version