Home Society मीनापुर में संगम घाट पर नदी में डूबने से मौत

मीनापुर में संगम घाट पर नदी में डूबने से मौत

जलाभिषेक के लिए जल लाने गया था युवक, गहरे पानी में डूबा

मीनापुर। थाना के खरार के समीप बूढ़ी गंडक व बगमती के संगम घाट पर सोमवार को जलबोझी करने गये युवक की डूबने से मौत हो गई। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद नदी से लाश निकाली गई। मृतक की पहचान सिवाइपट्टी थाना के टेंगरारी गांव के रवि कुमार के रूप में हुई है।
वह टेंगरारी के रामेश्वर महादेव मंदिर में जलाभिषेक करने के लिए जल लेने गया था। संगम घाट पर स्नान करने के दौरान युवक गहरे पानी में डूब गया। स्थानीय गोताखोरों ने करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद जाल फेंक कर युवक को पानी से निकाला। इसके बाद स्थानीय लोगों ने युवक को इलाज के लिए मीनापुर अस्पताल ले गये। यहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतक के पिता शुभ नारायण साह के बयान पर मामले में यूडी केस दर्ज किया गया है।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative

Exit mobile version