रविवार, जून 22, 2025
होमUttar Pradeshसेना के दस्तावेज फोटोस्टेट दुकान पर मिले

सेना के दस्तावेज फोटोस्टेट दुकान पर मिले

Published on

आर्मी इंटेलिजेंस और आईबी के अधिकारी जांच में जुटे

बरेली। बरेली कैंट इलाके में एक फोटोस्टेट की दुकान से सेना के कई अहम दस्तावेज बरामद होते ही आर्मी इंटेलिजेंस और आईबी के अधिकारी हरकत में आ गयें हैं। दस्तावेजों को फोटो स्टेट कराने के लिए लाया गया था। पुलिस ने इस मामले में दो संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है।

बताया जा रहा है कि शुक्रवार शाम करीब छह बजे कैंट के बीआई बाजार में आरियन्स ट्रेडर्स फोटो स्टेट शॉप पर ट्रैक सूट में दो संदिग्ध युवक आए। उन्होंने दुकान के मालिक कृष्णा अग्रवाल को एक बंडल दिया। इसमें सेना से जुड़े आपत्तिजनक और महत्वपूर्ण 25 से 30 दस्तावेज थे। इसमें भारत पाक बॉर्डर पर चौकियों की सूची और सेना द्वारा प्रयोग की जाने वाली कोड वर्ड से लेकर सैन्य क्षेत्र से जुड़ी अहम जानकारियां थी। उन्होंने दुकानदार से फोटो स्टेट करने के लिए कहा। दुकानदार ने कहा फोटो स्टेट में टाइम लगेगा। दोनों युवक शनिवार सुबह 10 बजे फोटो कॉपी लेने की बात कहकर वहां से चले गए। इसके बाद रात करीब 8.30 बजे सेना पुलिस ने छापा मार दिया। पुलिस ने सभी दस्तावेज बरामद कर लिए हैं। दो संदिग्ध व्यक्तियों को पकड़ा गया है। उनसे पूछताछ की जा रही है।


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Latest articles

राम मंदिर पुजारी भर्ती योजना: बढ़ती मंदिरों की संख्या के कारण अब नए पुजारियों की भर्ती की जाएगी

KKN गुरुग्राम डेस्क | अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण के साथ-साथ मंदिर परिसर...

बिहार पेंशन वृद्धि: चुनावी साल में राजनीति तेज, नीतीश कुमार पर आरोप और प्रशांत किशोर की प्रतिक्रिया

KKN गुरुग्राम डेस्क | बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के करीब आते ही मुख्यमंत्री नीतीश...

थलपथी विजय का जन्मदिन: साउथ सुपरस्टार के करियर और राजनीति में कदम

KKN गुरुग्राम डेस्क | साउथ के सुपरस्टार विजय, जिन्हें थलपथी विजय के नाम से भी...

आमिर खान और गौरी स्प्रैट की स्पॉटिंग: अभिनेता की निजी जिंदगी में नया मोड़

KKN गुरुग्राम डेस्क | बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान को हाल ही में अपनी कथित...

More like this

राम मंदिर पुजारी भर्ती योजना: बढ़ती मंदिरों की संख्या के कारण अब नए पुजारियों की भर्ती की जाएगी

KKN गुरुग्राम डेस्क | अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण के साथ-साथ मंदिर परिसर...

प्रयागराज और अयोध्या के बीच जल्द ही ई-अटल इलेक्ट्रिक बस सेवा शुरू होगी

KKN  गुरुग्राम डेस्क | उत्तर प्रदेश में पर्यावरण के अनुकूल और टिकाऊ सार्वजनिक परिवहन...

राम मंदिर आंदोलन के नायकों को मिलेगा अमर सम्मान

KKN गुरुग्राम डेस्क | अयोध्या के राम जन्मभूमि परिसर में अब सिर्फ भगवान श्रीराम के...