गुरूवार, मार्च 26, 2026 10:22 अपराह्न IST
होमCrimeदिल्ली में सीएए को लेकर तीसरे रोज भी हिंसा जारी

दिल्ली में सीएए को लेकर तीसरे रोज भी हिंसा जारी

Published on

जख्मी के अस्पताल पहुंचने का सिलसिला जारी

दिल्ली हिंसा

KKN लाइव न्यूज ब्यूरो। उत्तर-पूर्वी दिल्ली में सीएए को लेकर तीसरे दिन भी हिंसा और पत्थरबाजी की कई वारदातें हुई। इस हिंसा में अब तक एक पुलिस कर्मी सहित दस लोगो की मौत हो चुकीं है। उत्तर पूर्वी दिल्ली में भयावहता का अंदाजा इस बात से ही लगाया जा सकता है कि थोड़ी-थोड़ी देर में गोली लगे मरीजों का अस्पताल आने का सिलसिला जारी है। कोई बाइक पर तो कोई एम्बुलेंस पर अस्पताल पहुंच रहा है। लोगों के मुताबिक उपद्रवी भीड़ ने यहां कई घर और वाहनों में भी आग लगा दी है।

रैपिड एक्शन फोर्स तैनात

उत्तर पूर्वी दिल्ली के मौजपुर, बाबरपुर, जाफराबाद, गोकुलपुरी, बृजपुरी, करदमपुरी, गौंडा आदि इलाकों में पुलिस के साथ रैपिड एक्शन फोर्स की तैनाती की गई है। उसके बाद भी कई अंदरूनी इलाकों में आपसी भिड़ंत व एक दूसरे पर पत्थरबाजी की वारदातें हो रही हैं। हिंसा प्रभावित इलाकों में लोग घरों में दुबके हुए है। कई लोगों का कहना है कि वह पुलिस से मदद की गुहार लगा रहे हैं लेकिन पुलिसकर्मी कम फोर्स होने का हवाला दे रहे हैं। हिंसा प्रभावित इलाकों में रह रहकर गोलियां चलने की आवाजें भी सुनाई दे रही हैं। इससे चांद बाग, खजूरी खास, मूंगा नगर, चंदू नगर, करावल नगर रोड से सटी सभी कॉलोनियों में लोगों में भय और डर का माहौल है।

पुलिस पर की पथराव

दिल्ली हिंसा

मंगलवार सुबह मौजपुर के समीप ब्रह्मपुरी इलाके में उपद्रवी भीड़ ने एक बार फिर पथराव किया। कई गुटों में बंटे उपद्रवियों ने पुलिस व कुछ अन्य लोगों पर पथराव कर दिया। हालांकि बड़ी संख्या में पुलिस की मौजूदगी और सतर्कता के चलते यह उपद्रवी हिंसा फैलाने में नाकाम रहे। हिंसा की छिटपुट घटनाएं जाफराबाद, मौजपुर और बाबरपुर के अंदरूनी हिस्सों में भी सामने आ रही हैं। हिंसा की आशंका को देख कर पुलिस ने यहां सभी गैरजरूरी आवाजाही रोक दी है। मुख्य सड़क मार्ग पर बैरिकेड लगाए गए हैं। सड़कों पर वाहनों के साथ साथ पैदल व्यक्तियों की आवाजाही भी नियंत्रित की गई है। साथ ही सड़क के दोनों ओर बड़ी तादात में दिल्ली पुलिस रैपिड एक्शन फोर्स और अर्द्धसैनिक बलों के सशस्त्र जवान को तैनात कर दिया गया हैं।

मेट्रो स्टेशन बंद

दिल्ली पुलिस ने हिंसा ग्रस्त इलाकों के मेट्रो स्टेशन बंद करवा दिए हैं। जाफराबाद, मौजपुर-बाबरपुर, गोकुलपुरी, जौहरी एनक्लेव और शिव विहार मेट्रो स्टेशनों के प्रवेश और निकास द्वार बंद कर दिए गए हैं। इन सभी इलाकों में सोमवार को जबरदस्त हिंसा व आगजनी हुई थी। अब बाहर से उपद्रवी तत्व यहां आकर एकत्र ना हों, इसके लिए इन मेट्रो स्टेशनों को बंद रखा गया है। ज्यादातर उपद्रवी दूसरे मोहल्ले के बताये जा रहें हैं।

भाजपा पार्षद ने मुस्लिम परिवार को बचाया

दिल्ली हिंसा

एक ओर जहां नागरिकता संशोधन कानून पर दिल्ली के कई इलाकों में हिंसक झड़प जारी है, वहीं भारतीय जनता पार्टी के एक पार्षद ने हिंसक भीड़ के चंगुल से एक मुस्लिम परिवार और उसके घर को बचाकर इंसानियत की मिसाल पेश की है। हिंसा के बीच दिल्ली के यमुना विहार से भाजपा के वार्ड पार्षद प्रमोद गुप्ता मुस्लिम शख्स शाहिद सिद्दीकी के परिवार की मदद के लिए आगे आए और लगभग 150 लोगों की हिंसक भीड़ से उनके घर को आग के हवाले होने से बचाया। बता दें कि सीएए को लेकर नॉर्थ ईस्ट दिल्ली हिंसा में अब तक दस लोगों की मौत हो चुकी है।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative

Latest articles

क्या आपकी जेब सरकार के कंट्रोल में है? | Digital Currency का खतरनाक सच

क्या आपने कभी सोचा है कि एक दिन आपकी जेब में रखा पैसा… आपका...

क्या तीसरा विश्व युद्ध शुरू हो चुका है? | Data War Explained | Invisible Digital War 2026

क्या दुनिया एक ऐसी जंग के दौर में प्रवेश कर चुकी है… जो दिखाई...

बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 जल्द होगा जारी; यहां जानें तारीख, वेबसाइट और डाउनलोड प्रक्रिया

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) द्वारा बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 जल्द ही जारी...

क्या कलिंग के मैदान में रो पड़े थे अशोक? जानिए चंड अशोक के महान अशोक बनने की दास्तान

क्या सचमुच एक सम्राट… लाखों लाशों के बीच खड़ा होकर रो पड़ा था? क्या...

More like this

जुड़वा बेटियों के जन्म पर बहू की हत्या, पति और ससुर को उम्रकैद

बिहार के पश्चिम चंपारण जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया...

गाजियाबाद में तीन नाबालिग बहनों ने नौवीं मंजिल से कूदकर ली जान

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले से एक बेहद दुखद और झकझोर देने वाली घटना...

बेगूसराय हत्याकांड : प्रेम प्रसंग में बीएससी नर्सिंग छात्र की गोली मारकर हत्या

बेगूसराय जिले में एक सनसनीखेज हत्या की घटना सामने आई है, जिसने पूरे इलाके...

एक ई-मेल… और कई अदालतों में मच गया हड़कंप!’ बिहार के कोर्ट्स को बम से उड़ाने की धमकी, हाईकोर्ट से जिला अदालतों तक अलर्ट

KKN ब्यूरो। बिहार में न्यायिक सुरक्षा व्यवस्था उस वक्त चौकन्नी हो गई, जब धमकी...

मुंगेर में युवक की संदिग्ध मौत से दहशत, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

बिहार के मुंगेर जिले के कासिम बाजार थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक युवक...

दिल्ली-एनसीआर में बदला मौसम, सुबह से बारिश और बादलों का डेरा

दिल्ली-एनसीआर में एक बार फिर मौसम ने अचानक करवट ली है। सोमवार को खिली...

बारिश के बाद बढ़ी ठंड, दिल्ली-एनसीआर में बदला मौसम का मिजाज

दिल्ली-एनसीआर में हालिया बारिश के बाद मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है।...

मुजफ्फरपुर में खबड़ा गुमटी के पास छात्रा ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से शनिवार देर शाम एक बेहद दुखद और झकझोर देने...

शंभू गर्ल्स हॉस्टल मामले में प्रशांत किशोर ने पटना एसएसपी से की मुलाकात

पटना के शंभू गर्ल्स हॉस्टल में रह रही एक नीट छात्रा की संदिग्ध मौत...

बिहार में बकरी चराने के विवाद में महिला की हत्या, पति गंभीर रूप से घायल

Muzaffarpur जिले के मनियारी थाना क्षेत्र से एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है।...

मुजफ्फरपुर में गंडक नदी किनारे महिला और तीन बच्चों के शव मिलने से सनसनी

बिहार के Muzaffarpur से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। अहियापुर...

गया में इलाज के दौरान मरीज की मौत, परिजनों का हंगामा

बिहार के Gaya शहर में एक निजी क्लिनिक में मरीज की मौत के बाद...

Delhi Weather News : कड़ाके की ठंड और शीतलहर ने बढ़ाई मुश्किलें

दिल्ली में ठंड का सितम लगातार जारी है और लोगों को कड़ाके की सर्दी...

झोलाछाप डॉक्टर ने यू-ट्यूब वीडियो देखकर किया ऑपरेशन गर्भवती महिला की मौत

Bhagalpur जिले से एक गंभीर और चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक...

बिहार के कई कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा व्यवस्था कड़ी

बिहार में गुरुवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब राज्य के चार प्रमुख...