होमSportsक्या फाइनल में फिर आमने सामने होंगे दो चीर प्रतिद्वंदी

क्या फाइनल में फिर आमने सामने होंगे दो चीर प्रतिद्वंदी

Published on

​बंगलादेशी मेमनो के सामने भारतिय शेरो की अग्निपरीक्षा

फाइनल के लिए भिड़ेगा भारत और बंगलादेश

जीतनेवाली टीम फाइनल में पाकिस्तान से खेलेगी खिताबी जंग

 

संतोष कुमार गुप्ता

बर्मिंघम। चौम्पियन ट्राफी का मुकाबला अब धीरे धीरे रोमांच की पराकाष्ठा की ओर बढ रहा है। बुधवार की रात मेजबान इंगलैंड को हराकर पाकिस्तान ने फाइनल का टीकट पा लिया।गुरूवार को अब तक बड़ा उलटफेर करने वाले बंगलादेश टीम का मुकाबला भारत से होगा।हालांकि अधिकांश मुकाबले मे भारत ने बंगलादेश को हराया है।क्रिकेट के पंडितो ने अब से ही भविष्यवाणी भी शुरू कर दी है।इनकी माने तो चौम्पियन ट्राफी का खिताबी मुकाबला भारत और पाक के बीच ही होगा।  भारत आज यहां जब आईसीसी चैंपियन्स ट्रॉफी के दूसरे सेमीफाइनल में बांग्लादेश के खिलाफ मैदान पर उतरेगा तो तब पेशेवरपन बनाम जुनून के बीच रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता है। कागजों पर भारत इस मैच जीत का प्रबल दावेदार है लेकिन क्रिकेट अनिश्चितताओं का खेल है और ऐसे में बांग्लादेश को जीत का दावेदार नहीं मानना गलत होगा। भारतीय टीम भी अपने इस पड़ोसी प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ किसी तरह की भी ढिलाई बरतने से बचना चाहेगी।
विशेषकर बांग्लादेश ने जिस तरह से लीग चरण में न्यूजीलैंड के खिलाफ शानदार वापसी करके जीत दर्ज की उसे देखते हुए कोई भी टीम उसको कमजोर मानने की गलती नहीं करेगी। इस जीत से बांग्लादेश ने सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए अपनी राह तैयार की थी। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करने के बाद भारतीय टीम भी आत्मविश्वास से भरी है और वह अपनी यही फार्म बरकरार रखकर बांग्लादेश को कड़ा सबक सिखाने की कोशिश करेगी।
भारत के बल्लेबाज फार्म में हैं, गेंदबाज अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं और क्षेत्ररक्षण भी बेहतरीन है। कुल मिलाकर विराट कोहली की टीम अभी खेल के तीनों विभाग में अव्वल नजर आ रही है। ऐसे में भाग्य के भरोसे सेमीफाइनल में जगह बनाने वाली मशरेफी मुर्तजा की टीम को जीत दर्ज करने के लिये कल यहां एजबेस्टन क्रिकेट ग्राउंड पर कुछ विशिष्ट प्रदर्शन करना होगा।
भारत खिताब का दावेदार है और इससे कम पर वह कतई संतुष्ट नहीं हो सकता है जबकि बांग्लादेश अगर कल जीत दर्ज कर लेता है तो उसके लिए यह अपने क्रिकेट इतिहास की सबसे बड़ी जीत में से एक होगी। बांग्लादेश इससे पहले आस्टेलिया, दक्षिण अफ्रीका और इंग्लैंड जैसी टीमों को हरा चुका है जो महज इत्तेफाक मानी गई लेकिन उसकी टीम किसी भी समय इस तरह का प्रदर्शन करने का माद्दा रखती है।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Latest articles

बिहार में शराबबंदी: सामाजिक सुधार या भ्रष्टाचार की नई अर्थव्यवस्था?

क्या शराबबंदी सफल हुई या उसने भ्रष्टाचार को नया ईंधन दिया? KKN ब्यूरो। एक  अप्रैल...

क्या दुनिया बायोलॉजिकल वेपन के मुहाने पर खड़ी है?

सुपर पावरों की गुप्त प्रयोगशालाएं, अमेरिकी फंडिंग और मानव अस्तित्व पर मंडराता नया खतरा KKN...

दल-बदल की राजनीति पर लगाम कब?

लोकतंत्र का सबसे बड़ा सवाल: विचारधारा बड़ी या सत्ता? कौशलेन्द्र झा KKN ब्यूरो। भारतीय राजनीति में...

ईरान के सामने अमेरिका कितना सफल रहा?

क्या दुनिया की सबसे बड़ी सैन्य शक्ति सीमित हो चुकी है? KKN ब्यूरो। जब भारत...

More like this

भारत बनाम न्यूजीलैंड टी20 : अभिषेक शर्मा ने खोले तूफानी बल्लेबाजी के राज

न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में भारत की जीत के नायक बने अभिषेक...

गोपालगंज में जीविका दीदियों की क्रिकेट प्रतियोगिता से महिला सशक्तिकरण को नई पहचान

गोपालगंज जिले से महिला सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता से जुड़ी एक प्रेरणादायक तस्वीर सामने आई...

बिहार के क्रिकेट खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी को आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू प्रदान करेंगी प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार

बिहार के उभरते हुए क्रिकेट खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी के लिए आज का दिन स्वर्णिम...

द ग्रेट इंडियन कपिल शो का प्रोमो रिलीज, लेकिन स्मृति मंधाना की कमी खली

कपिल शर्मा के शो द ग्रेट इंडियन कपिल शो का नया प्रोमो हाल ही...

बंगाल क्रिकेट संघ ने टी20 वर्ल्ड कप के मैचों के लिए टिकट की कीमतों का ऐलान किया

बंगाल क्रिकेट संघ (सीएबी) ने बुधवार, 17 दिसंबर को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में...

बिहार ने शुरू किया ‘एकलव्य खेल कार्यक्रम’ का पहला चरण, आठ जिलों में खोले गए रेजिडेंशियल ट्रेनिंग सेंटर

बिहार सरकार ने अपने महत्वाकांक्षी 'एकलव्य खेल कार्यक्रम' के पहले चरण की शुरुआत की...

स्मृति मंधाना ने क्रिकेट से जुड़ी अपनी यात्रा और वर्ल्ड कप जीत के बारे में किया खुलासा

भारत की स्टार ओपनिंग बैटर और वर्ल्ड चैंपियन महिला क्रिकेटर स्मृति मंधाना ने हाल...

बिहार BSSC स्पोर्ट्स ट्रेनर भर्ती 2025 : 379 पदों के लिए करें आवेदन

यदि आप सरकारी नौकरी की तलाश में हैं तो आपके लिए बिहार कर्मचारी चयन...

रोहित शर्मा को टी20 विश्व कप 2026 के लिए टूर्नामेंट दूत नियुक्त किया गया

भारत के दिग्गज क्रिकेट खिलाड़ी रोहित शर्मा को आगामी टी20 विश्व कप 2026 के...

पिता की तबीयत बिगड़ने के कारण स्मृति मंधाना की शादी टली

भारतीय महिला क्रिकेट की स्टार खिलाड़ी स्मृति मंधाना और संगीतकार पलाश मुच्छल की शादी,...

स्मृति मंधाना और पलाश मुच्छल आज शादी के बंधन मे बंधने जा रहे

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना आज संगीतकार और फिल्ममेकर पलाश...

IND vs SA टेस्ट सीरीज़ : तारीखें, कार्यक्रम और लाइव स्ट्रीमिंग की जानकारी

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच बहुप्रतीक्षित टेस्ट सीरीज जल्द ही शुरू होने वाली...

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया 5वां टी20 : भारत ने किया बदलाव, ऑस्ट्रेलिया रही अपनी प्लेइंग-11 में बिना किसी परिवर्तन के

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे पांचवे और आखिरी टी20 मैच में...

चैंपियन भारतीय महिला क्रिकेट टीम की प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात

आईसीसी महिला विश्व कप 2025 में हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में भारतीय महिला क्रिकेट...

विराट कोहली का 37वां जन्मदिन : क्रिकेट में एक नई उम्मीद और मजबूत इरादे के साथ

विराट कोहली 5 नवम्बर 2025 को अपना 37वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस उम्र...