सोमवार, मार्च 2, 2026 7:11 पूर्वाह्न IST
होमSportsट्रेट बोल्ट ने किया टीम इंडिया का नट बोल्ट ढीला

ट्रेट बोल्ट ने किया टीम इंडिया का नट बोल्ट ढीला

Published on

संकटमोचक धौनी व कप्तान कोहली का प्रयास बेकार

खराब फील्डिंग बना हार का कारण/नही चली सलामी जोड़ी,अन्य बल्लेबाज भी फेल

संतोष कुमार गुप्ता

तेज गेंदबाज व स्पिनरो से सजी टीम इंडिया शनिवार की रात औंधे मुंह गिर गयी। पहला मैच खेल रहे तेज गेंदबाज सिराज खान की जमकर पीटाई हुई। कॉलिन मुनरो (नाबाद 109) और ट्रेंट बाउल्ट (4-34) के दम पर न्यूजीलैंड ने शनिवार को सौराष्ट्र क्रिकेट संघ स्टेडियम में खेले गए दूसरे टी-20 मैच में भारत को 40 रनों से हरा दिया। इसी के साथ किवी टीम ने तीन टी-20 मैचों की सीरीज में 1-1 से बराबरी कर ली है। भारत ने दिल्ली में खेले गए पहले मैच में न्यूजीलैंड को 53 रनों से मात देते हुए 1-0 की बढ़त ले ली थी। कप्तान विराट कोहली ने 42 गेंदों में आठ चौके और एक छक्के की मदद से बनाए गए 65 रन और महेंद्र सिंह धौनी के साथ पांचवे विकेट के लिए की गई 56 रनों की साझेदारी के बलबूते टीम को जीत दिलाने की कोशिश तो की, लेकिन मुनरो की शतकीय पारी से बना विशाल स्कोर उनकी पहुंच से बाहर ही रहा।
भारत की शुरुआत खराब रही। उसने 11 के स्कोर पर ही शिखर धवन (1) और रोहित शर्मा (5) के विकेट खो दिए। पिछले मैच में रिकार्ड साझेदारी करने वाली जोड़ी बाउल्ट का शिकार होकर पवेलियन लौटी। छह के कुल स्कोर पर बाउल्ट ने धवन को बोल्ड किया और फिर पांच रन बाद रोहित को विकेट के पीछे ग्लेन फिलिप्स के हाथों कैच कराया।
अपना दूसरा मैच खेल रहे श्रेयस अय्यर ने 21 गेंदों में चार चौकों की मदद से 23 रनों की पारी खेली और कप्तान कोहली के साथ मिलकर टीम को संभालते हुए स्कोर 65 तक ले गए। लेकिन इसी स्कोर पर बल्ले से कमाल दिखाने वाले मुनरो ने अय्यर को अपनी ही गेंद पर लपक लिया। हार्दिक पांड्या (2) एक बार फिर विफल रहे और ईश सोढ़ी की गुगली पर गच्चा खाकर बोल्ड हो गए।
यहां से संकटमोचक धोनी (49) और कोहली ने टीम की जीत दिलाने की जिम्मेदारी उठाई। कप्तान और पूर्व कप्तान की जोड़ी लगातार रन बटोर रही थी। दोनों बड़े शॉट्स लगाने के अलावा विकेट के बीच अच्छी दौड़ से भी किवी फील्डरों के हाथ से रन चुरा रहे थे लेकिन मिशेल सैंटनर की गेंद कोहली के बल्ले का बाहरी किनारा लेकर विकेटकीपर फिलिप्स के दस्तानों में जा समाई और कोहली पवेलियन लौट लिए। यहां से किवी टीम की जीत लगभग तय हो गई थी।
धोनी ने हालांकि कोशिश तो की, लेकिन वह अकेले रनों और गेंदों के बीच के अंतर को पाट नहीं सके। आखिरी ओवर में बाउल्ट की गेंद पर सैंटनर ने उनका कैच लपका। उन्होंने 37 गेंदों की पारी में दो चौके और तीन छक्के लगाए। इससे पहले भारतीय गेंदबाज इस मैच में मुनरो की मार से नहीं बच सके। मुनरो ने अपनी पारी में 58 गेंदें खेली और सात चौके तथा इतने ही छक्के लगाए। यह उनका टी-20 में दूसरा शतक है। इस प्रारूप में उनका पहला शतक भी इसी साल आया था। वह टी-20 में दो शतक लगाने वाले चौथे बल्लेबाज हैं।
उन्होंने 41 गेंदों की पारी में तीन चौके और तीन छक्के मारने वाले गुप्टिल के साथ पहले विकेट के लिए 105 रन जोड़कर किवी टीम के मजबूत स्कोर की नींव रखी। इसी साझेदारी के दम पर मेहमान टीम पूरे ओवर खेलने के बाद दो विकेट के नुकसान पर 196 रन बनाने में सफल रही। मुनरो और गुप्टिल की जोड़ी ने भारतीय गेंदबाजों पर शुरू से ही आक्रमण किया। इस सीरीज में यह पहली बार है कि किवी टीम की सलामी जोड़ी 50 के आंकड़े को छू सकी।
तेजी से रन बना रही इस जोड़ी पर भारतीय गेंदबाज अंकुश नहीं लगा पा रहे थे और रन लुटाए जा रहे थे। इसी बीच 11वें ओवर की आखिरी गेंद पर अय्यर ने अक्षर पटेल की गेंद पर सीमा रेखा के पास मुनरो का कैच छोड़ा। हालांकि अगले ही ओवर में चहल ने गुप्टिल को हार्दिक पांड्या के हाथों कैच करा इस साझेदारी को तोड़ा। कप्तान केन विलियमसन (12) को सिराज ने आउट कर अपना पहला अंतर्राष्ट्रीय विकेट लिया।
दो विकेट जल्दी गिर जाने के बाद भी मुनरो नहीं रुके और लगातार रन बनाते रहे। उन्होंने 19वें ओवर लेकर आए भुवनेश्वर की तीसरी गेंद पर दो रन लेकर अपना शतक पूरा किया। अंत में मुनरो के साथ नाबाद लौटने वाले टॉम ब्रूस ने 12 गेंदों में दो चौके लगाते हुए 18 रनों का योगदान दिया। भारत की तरफ से चहल और सिराज ने एक-एक विकेट लिए।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative

Latest articles

आख़िरी मुगल बादशाह की वह चीख जो आज भी गूंजती है

क्या बहादुर शाह ज़फ़र सिर्फ एक बूढ़े शायर थे… या 1857 की क्रांति का...

मिडिल ईस्ट: महायुद्ध की दहलीज़ पर विभाजन और तड़पता हुआ क्षेत्र

KKN ब्यूरो। संयुक्त रूप से अमेरिका और इज़रायल ने अपने सबसे बड़े सैन्य अभियान...

लाउडस्पीकर पर सियासत या सेहत की लड़ाई? बिहार विधान परिषद में क्यों मचा शोर?

बिहार विधान परिषद में ध्वनि प्रदूषण का मुद्दा जिस गंभीरता से उठाया गया, उसने...

मिट्टी की खुशबू से मोबाइल की रिंगटोन तक: पांच दशक में बदलता ग्रामीण समाज

जब शाम ढलती थी और पूरा गांव एक आंगन में सिमट आता था KKN ब्यूरो।...

More like this

भारत बनाम न्यूजीलैंड टी20 : अभिषेक शर्मा ने खोले तूफानी बल्लेबाजी के राज

न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में भारत की जीत के नायक बने अभिषेक...

गोपालगंज में जीविका दीदियों की क्रिकेट प्रतियोगिता से महिला सशक्तिकरण को नई पहचान

गोपालगंज जिले से महिला सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता से जुड़ी एक प्रेरणादायक तस्वीर सामने आई...

बिहार के क्रिकेट खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी को आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू प्रदान करेंगी प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार

बिहार के उभरते हुए क्रिकेट खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी के लिए आज का दिन स्वर्णिम...

द ग्रेट इंडियन कपिल शो का प्रोमो रिलीज, लेकिन स्मृति मंधाना की कमी खली

कपिल शर्मा के शो द ग्रेट इंडियन कपिल शो का नया प्रोमो हाल ही...

बंगाल क्रिकेट संघ ने टी20 वर्ल्ड कप के मैचों के लिए टिकट की कीमतों का ऐलान किया

बंगाल क्रिकेट संघ (सीएबी) ने बुधवार, 17 दिसंबर को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में...

बिहार ने शुरू किया ‘एकलव्य खेल कार्यक्रम’ का पहला चरण, आठ जिलों में खोले गए रेजिडेंशियल ट्रेनिंग सेंटर

बिहार सरकार ने अपने महत्वाकांक्षी 'एकलव्य खेल कार्यक्रम' के पहले चरण की शुरुआत की...

स्मृति मंधाना ने क्रिकेट से जुड़ी अपनी यात्रा और वर्ल्ड कप जीत के बारे में किया खुलासा

भारत की स्टार ओपनिंग बैटर और वर्ल्ड चैंपियन महिला क्रिकेटर स्मृति मंधाना ने हाल...

बिहार BSSC स्पोर्ट्स ट्रेनर भर्ती 2025 : 379 पदों के लिए करें आवेदन

यदि आप सरकारी नौकरी की तलाश में हैं तो आपके लिए बिहार कर्मचारी चयन...

रोहित शर्मा को टी20 विश्व कप 2026 के लिए टूर्नामेंट दूत नियुक्त किया गया

भारत के दिग्गज क्रिकेट खिलाड़ी रोहित शर्मा को आगामी टी20 विश्व कप 2026 के...

पिता की तबीयत बिगड़ने के कारण स्मृति मंधाना की शादी टली

भारतीय महिला क्रिकेट की स्टार खिलाड़ी स्मृति मंधाना और संगीतकार पलाश मुच्छल की शादी,...

स्मृति मंधाना और पलाश मुच्छल आज शादी के बंधन मे बंधने जा रहे

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना आज संगीतकार और फिल्ममेकर पलाश...

IND vs SA टेस्ट सीरीज़ : तारीखें, कार्यक्रम और लाइव स्ट्रीमिंग की जानकारी

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच बहुप्रतीक्षित टेस्ट सीरीज जल्द ही शुरू होने वाली...

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया 5वां टी20 : भारत ने किया बदलाव, ऑस्ट्रेलिया रही अपनी प्लेइंग-11 में बिना किसी परिवर्तन के

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे पांचवे और आखिरी टी20 मैच में...

चैंपियन भारतीय महिला क्रिकेट टीम की प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात

आईसीसी महिला विश्व कप 2025 में हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में भारतीय महिला क्रिकेट...

विराट कोहली का 37वां जन्मदिन : क्रिकेट में एक नई उम्मीद और मजबूत इरादे के साथ

विराट कोहली 5 नवम्बर 2025 को अपना 37वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस उम्र...