बुधवार, मार्च 25, 2026 11:32 अपराह्न IST
होमSportsमुंबई इंडियंस के आगे ढेर हुए सनराइजर्स हैदराबाद के शेर

मुंबई इंडियंस के आगे ढेर हुए सनराइजर्स हैदराबाद के शेर

Published on

संतोष कुमार गुप्ता

​मुंबई:आइपीएल-10 मे सनराइजर्स हैदराबाद का जीत का हैट्रिक पुरा नही हो सका।मुम्बई इंडियंस ने डेविड वार्नर के सेना को बल्लेबाजी और गेंदबाजी मे मात देकर चारो खाने चित कर दिया।तेज गेंदबाजी मे भारतीय टीम की नयी खोज जसप्रीत बुमराह और हरभजन सिंह की उम्दा गेंदबाजी के बाद बल्लेबाजों के कमाल से मुंबई इंडियन्स ने इंडियन प्रीमियर लीग मैच में आज यहां सनराइजर्स हैदराबाद को चार विकेट से हराकर लगातार दूसरी जीत दर्ज की। हैदराबाद की तीन मैचों में यह पहली हार है। सनराइजर्स के 159 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए मुंबई ने नितीश राणा (36 गेंद में 45 रन), पार्थिव पटेल (24 गेंद में 39 रन) और कृणाल पंड्या (19 गेंद में 37 रन) की पारियों की बदौलत आठ गेंद शेष रहते छह विकेट पर 159 रन बनाकर जीत हासिल की।

भुवनेश्वर कुमार ने 21 रन देकर तीन विकेट चटकाए लेकिन सनराइजर्स को हार से नहीं बचा सके। इससे पहले बुमराह (24 रन पर तीन विकेट) और हरभजन (23 रन पर दो विकेट) की उम्दा गेंदबाजी के कारण डेविड वार्नर (49) और शिखर धवन (48) के बीच पहले विकेट की 81 रन की साझेदारी के बावजूद हैदराबाद की टीम आठ विकेट पर 158 रन ही बना सकी। इन दोनों के अलावा बेन कटिंग (20) ही दोहरे अंक में पहुंच पाए। बुमराह और हरभजन ने मध्य क्रम के बल्लेबाजों को टिककर नहीं खेलने दिया जबकि लसिथ मलिंगा, हार्दिक पंड्या और मिशेल मैकलेनाघन ने भी एक-एक विकेट चटकाया।

लक्ष्य का पीछा करने उतरे मुंबई के लिए पार्थिव और जोस बटलर (14) की सलामी जोड़ी ने तेजी से रन जोड़े। बटलर ने भुवनेश्वर पर चौके से खाता खोलने के बाद आशीष नेहरा पर भी चौका मारा। पार्थिव ने भी नेहरा के ओवर के दो चौके जड़े। नेहरा ने हालांकि अगले ओवर में बटलर को बोल्ड कर दिया।

पार्थिव ने नेहरा के इस ओवर में भी दो चौके मारे। आईपीएल में पहली बार खेल रहे लेग स्पिनर राशिद खान ने एक बार फिर प्रभावी गेंदबाजी करते हुए मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा (04) को पगबाधा आउट करके टीम का स्कोर दो विकेट पर 41 रन किया। पिछले मैच में अर्धशतक जडऩे वाले राणा ने मुस्तफिजुर रहमान का स्वागत छक्के के साथ किया जबकि पार्थिव ने ओवर की अंतिम तीन गेंदों पर चौके मारे। इस ओवर में 19 रन बने जो आईपीएल में मुस्तफिजुर का सबसे खर्चीला ओवर है। मुंबई ने पावर प्ले में दो विकेट पर 61 रन बनाए।

पार्थिव इसके बाद दीपक हुड्डा की गेंद पर भुवनेश्वर को कैच दे बैठे। उन्होंने सात चौके मारे। राणा ने हुड्डा के इसी ओवर में छक्का जड़ा जबकि कीरोन पोलार्ड (11) ने मुस्तफिजुर पर छक्के के साथ 13वें ओवर में टीम का स्कोर 100 रन के पार पहुंचाया लेकिन भुवनेश्वर की गेंद पर धवन को कैच दे बैठे। कृणाल ने राशिद पर छक्के के साथ दबाव कुछ कम किया। उन्होंने नेहरा की लगातार गेंदों पर छक्के और चौके के साथ गेंद और रन के बीच के अंतर को कम किया। टीम को अंतिम चार ओवर में जीत के लिए 25 रन की दरकार थी। कृणाल ने बेन कटिंग के ओवर में एक छक्का और दो चौकों के साथ टीम को लक्ष्य के करीब पहुंचाया लेकिन अगले ओवर में भुवनेश्वर की गेंद पर पवेलियन लौट गए। उन्होंने अपनी पारी में तीन चौके और तीन छक्के मारे। इसी ओवर में राणा ने चौका जड़ा लेकिन अगली गेंद पर बोल्ड हो गए।

उन्होंने तीन चौके और दो छक्के जड़े। मुंबई को हालांकि अंतिम दो ओवर में जीत के लिए सिर्फ चार रन चाहिए थे और उसे हरभजन सिंह (नाबाद 03) और हार्दिक पंड्या (नाबाद 02) ने लक्ष्य तक पहुंचा दिया। मुंबई इंडियन्स के कप्तान रोहित शर्मा ने टास जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया जिसके बाद गेंदबाजों ने टीम को प्रभावी शुरुआत दिलाई। वार्नर और धवन की सलामी जोड़ी पावर प्ले में 34 रन ही बना सकी। वार्नर ने हरभजन और मलिंगा पर दो-दो चौके मारे लेकिन धवन को अपने पहले चौके के लिए मैकलेनाघन के सातवें ओवर का इंतजार करना पड़ा। धवन ने इसी ओवर में छक्का भी जड़ा।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative

Latest articles

क्या तीसरा विश्व युद्ध शुरू हो चुका है? | Data War Explained | Invisible Digital War 2026

क्या दुनिया एक ऐसी जंग के दौर में प्रवेश कर चुकी है… जो दिखाई...

बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 जल्द होगा जारी; यहां जानें तारीख, वेबसाइट और डाउनलोड प्रक्रिया

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) द्वारा बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 जल्द ही जारी...

क्या कलिंग के मैदान में रो पड़े थे अशोक? जानिए चंड अशोक के महान अशोक बनने की दास्तान

क्या सचमुच एक सम्राट… लाखों लाशों के बीच खड़ा होकर रो पड़ा था? क्या...

क्या स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज बंद होने से दुनिया की ऊर्जा नस दब चुकी है?

क्या दुनिया एक नए तेल युद्ध के मुहाने पर खड़ी है? क्या स्ट्रेट ऑफ...

More like this

भारत बनाम न्यूजीलैंड टी20 : अभिषेक शर्मा ने खोले तूफानी बल्लेबाजी के राज

न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में भारत की जीत के नायक बने अभिषेक...

गोपालगंज में जीविका दीदियों की क्रिकेट प्रतियोगिता से महिला सशक्तिकरण को नई पहचान

गोपालगंज जिले से महिला सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता से जुड़ी एक प्रेरणादायक तस्वीर सामने आई...

बिहार के क्रिकेट खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी को आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू प्रदान करेंगी प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार

बिहार के उभरते हुए क्रिकेट खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी के लिए आज का दिन स्वर्णिम...

द ग्रेट इंडियन कपिल शो का प्रोमो रिलीज, लेकिन स्मृति मंधाना की कमी खली

कपिल शर्मा के शो द ग्रेट इंडियन कपिल शो का नया प्रोमो हाल ही...

बंगाल क्रिकेट संघ ने टी20 वर्ल्ड कप के मैचों के लिए टिकट की कीमतों का ऐलान किया

बंगाल क्रिकेट संघ (सीएबी) ने बुधवार, 17 दिसंबर को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में...

बिहार ने शुरू किया ‘एकलव्य खेल कार्यक्रम’ का पहला चरण, आठ जिलों में खोले गए रेजिडेंशियल ट्रेनिंग सेंटर

बिहार सरकार ने अपने महत्वाकांक्षी 'एकलव्य खेल कार्यक्रम' के पहले चरण की शुरुआत की...

स्मृति मंधाना ने क्रिकेट से जुड़ी अपनी यात्रा और वर्ल्ड कप जीत के बारे में किया खुलासा

भारत की स्टार ओपनिंग बैटर और वर्ल्ड चैंपियन महिला क्रिकेटर स्मृति मंधाना ने हाल...

बिहार BSSC स्पोर्ट्स ट्रेनर भर्ती 2025 : 379 पदों के लिए करें आवेदन

यदि आप सरकारी नौकरी की तलाश में हैं तो आपके लिए बिहार कर्मचारी चयन...

रोहित शर्मा को टी20 विश्व कप 2026 के लिए टूर्नामेंट दूत नियुक्त किया गया

भारत के दिग्गज क्रिकेट खिलाड़ी रोहित शर्मा को आगामी टी20 विश्व कप 2026 के...

पिता की तबीयत बिगड़ने के कारण स्मृति मंधाना की शादी टली

भारतीय महिला क्रिकेट की स्टार खिलाड़ी स्मृति मंधाना और संगीतकार पलाश मुच्छल की शादी,...

स्मृति मंधाना और पलाश मुच्छल आज शादी के बंधन मे बंधने जा रहे

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना आज संगीतकार और फिल्ममेकर पलाश...

IND vs SA टेस्ट सीरीज़ : तारीखें, कार्यक्रम और लाइव स्ट्रीमिंग की जानकारी

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच बहुप्रतीक्षित टेस्ट सीरीज जल्द ही शुरू होने वाली...

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया 5वां टी20 : भारत ने किया बदलाव, ऑस्ट्रेलिया रही अपनी प्लेइंग-11 में बिना किसी परिवर्तन के

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे पांचवे और आखिरी टी20 मैच में...

चैंपियन भारतीय महिला क्रिकेट टीम की प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात

आईसीसी महिला विश्व कप 2025 में हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में भारतीय महिला क्रिकेट...

विराट कोहली का 37वां जन्मदिन : क्रिकेट में एक नई उम्मीद और मजबूत इरादे के साथ

विराट कोहली 5 नवम्बर 2025 को अपना 37वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस उम्र...