सोमवार, मार्च 2, 2026 10:26 पूर्वाह्न IST
होमSportsसनराइजर्स हैदराबाद का खेल खत्म, बारिश बना खलनायक

सनराइजर्स हैदराबाद का खेल खत्म, बारिश बना खलनायक

​संतोष कुमार गुप्ता

आईपीएल का पिछला चैम्पियंन सनराइजर्स हैदराबाद का कहानी खत्म हो गया है।आइपीएल 2017 के एलिमिनेटर में कोलकाता नाइटराइडर्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 7 विकेट से पराजित कर दिया। बारिश से प्रभावित मुकाबले में केकेआर ने गत विजेता को डकवर्थ-लुईस की मदद से हराया और अब 19 मई को दूसरे क्वालीफ़ायर में उनका सामना मुंबई इंडियंस से होगा। सनराइजर्स हैदराबाद ने 20 ओवरों में सिर्फ 128/7 का स्कोर बनाया और फिर जब बारिश के बाद मैच करीब तीन घंटे बाद शुरू हुआ, तब केकेआर को जीत के लिए 6 ओवरों में 48 रन बनाने के लक्ष्य मिला, जिसे उन्होंने 4 गेंद शेष रहते हासिल कर लिया। कप्तान गौतम गंभीर ने 32 रनों की बेहतरीन नाबाद पारी खेली। नाथन कुल्टर-नाइल को मैन ऑफ़ द मैच चुना गया।
गौतम गंभीर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया था और उनका फैसला बिलकुल सही साबित हुआ। शिखर धवन 11 रन बनाकर पांचवें ओवर में आउट हो गए। उसके बाद 12वें ओवर में जब एसआरएच का स्कोर 75 था, तब केन विलियम 26 गेंदों में 24 रनों की धीमी पारी खेलकर आउट हुए। डेविड वॉर्नर ने सबसे ज्यादा 37 रन बनाये, लेकिन अंतिम के ओवरों में भी हैदराबाद का रन रेट नहीं बढ़ा और 20 ओवरों में सिर्फ 128 रन ही बने। विजय शंकर ने 22 और नमन ओझा ने 16 रन बनाये। कोलकाता की तरफ से नाथन कुल्टर-नाइल ने 20 रन देकर 3 विकेट लिए। उमेश यादव ने 2 विकेट लिए। ट्रेंट बोल्ट और पीयूष चावला ने 1-1 विकेट लिया।

पहली पारी के बाद बारिश आ गई और केकेआर के कैंप में हताशा छा गई थी। अगर मैच में आगे खेल नहीं होता तो फिर सनराइजर्स हैदराबाद आगे चली जाती, लेकिन आख़िरकार मुकाबला शुरू हुआ और केकेआर को मुश्किल लक्ष्य नहीं मिला। हालांकि भुवनेश्वर कुमार के पहला ओवर में क्रिस लिन (6) और युसूफ पठान (0) आउट हो गए। दूसरे ओवर में रॉबिन उथप्पा (1) भी चलते बने और कोलकाता की टीम मुश्किल में थी। यहाँ गौतम गंभीर ने 19 गेंदों में 32 रनों की मैच जिताने वाली पारी खेली और पहला मैच खेल रहे इशांक जग्गी (5) के साथ उन्होंने टीम को छठे ओवर में जीत तक पहुंचा दिया।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative

Latest articles

आख़िरी मुगल बादशाह की वह चीख जो आज भी गूंजती है

क्या बहादुर शाह ज़फ़र सिर्फ एक बूढ़े शायर थे… या 1857 की क्रांति का...

मिडिल ईस्ट: महायुद्ध की दहलीज़ पर विभाजन और तड़पता हुआ क्षेत्र

KKN ब्यूरो। संयुक्त रूप से अमेरिका और इज़रायल ने अपने सबसे बड़े सैन्य अभियान...

लाउडस्पीकर पर सियासत या सेहत की लड़ाई? बिहार विधान परिषद में क्यों मचा शोर?

बिहार विधान परिषद में ध्वनि प्रदूषण का मुद्दा जिस गंभीरता से उठाया गया, उसने...

मिट्टी की खुशबू से मोबाइल की रिंगटोन तक: पांच दशक में बदलता ग्रामीण समाज

जब शाम ढलती थी और पूरा गांव एक आंगन में सिमट आता था KKN ब्यूरो।...

More like this

भारत बनाम न्यूजीलैंड टी20 : अभिषेक शर्मा ने खोले तूफानी बल्लेबाजी के राज

न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में भारत की जीत के नायक बने अभिषेक...

गोपालगंज में जीविका दीदियों की क्रिकेट प्रतियोगिता से महिला सशक्तिकरण को नई पहचान

गोपालगंज जिले से महिला सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता से जुड़ी एक प्रेरणादायक तस्वीर सामने आई...

बिहार के क्रिकेट खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी को आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू प्रदान करेंगी प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार

बिहार के उभरते हुए क्रिकेट खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी के लिए आज का दिन स्वर्णिम...

द ग्रेट इंडियन कपिल शो का प्रोमो रिलीज, लेकिन स्मृति मंधाना की कमी खली

कपिल शर्मा के शो द ग्रेट इंडियन कपिल शो का नया प्रोमो हाल ही...

बंगाल क्रिकेट संघ ने टी20 वर्ल्ड कप के मैचों के लिए टिकट की कीमतों का ऐलान किया

बंगाल क्रिकेट संघ (सीएबी) ने बुधवार, 17 दिसंबर को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में...

बिहार ने शुरू किया ‘एकलव्य खेल कार्यक्रम’ का पहला चरण, आठ जिलों में खोले गए रेजिडेंशियल ट्रेनिंग सेंटर

बिहार सरकार ने अपने महत्वाकांक्षी 'एकलव्य खेल कार्यक्रम' के पहले चरण की शुरुआत की...

स्मृति मंधाना ने क्रिकेट से जुड़ी अपनी यात्रा और वर्ल्ड कप जीत के बारे में किया खुलासा

भारत की स्टार ओपनिंग बैटर और वर्ल्ड चैंपियन महिला क्रिकेटर स्मृति मंधाना ने हाल...

बिहार BSSC स्पोर्ट्स ट्रेनर भर्ती 2025 : 379 पदों के लिए करें आवेदन

यदि आप सरकारी नौकरी की तलाश में हैं तो आपके लिए बिहार कर्मचारी चयन...

रोहित शर्मा को टी20 विश्व कप 2026 के लिए टूर्नामेंट दूत नियुक्त किया गया

भारत के दिग्गज क्रिकेट खिलाड़ी रोहित शर्मा को आगामी टी20 विश्व कप 2026 के...

पिता की तबीयत बिगड़ने के कारण स्मृति मंधाना की शादी टली

भारतीय महिला क्रिकेट की स्टार खिलाड़ी स्मृति मंधाना और संगीतकार पलाश मुच्छल की शादी,...

स्मृति मंधाना और पलाश मुच्छल आज शादी के बंधन मे बंधने जा रहे

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना आज संगीतकार और फिल्ममेकर पलाश...

IND vs SA टेस्ट सीरीज़ : तारीखें, कार्यक्रम और लाइव स्ट्रीमिंग की जानकारी

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच बहुप्रतीक्षित टेस्ट सीरीज जल्द ही शुरू होने वाली...

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया 5वां टी20 : भारत ने किया बदलाव, ऑस्ट्रेलिया रही अपनी प्लेइंग-11 में बिना किसी परिवर्तन के

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे पांचवे और आखिरी टी20 मैच में...

चैंपियन भारतीय महिला क्रिकेट टीम की प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात

आईसीसी महिला विश्व कप 2025 में हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में भारतीय महिला क्रिकेट...

विराट कोहली का 37वां जन्मदिन : क्रिकेट में एक नई उम्मीद और मजबूत इरादे के साथ

विराट कोहली 5 नवम्बर 2025 को अपना 37वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस उम्र...