मंगलवार, फ़रवरी 24, 2026 4:31 पूर्वाह्न IST
होमSportsसंजू सैमसन का धमाका, आइपीएल मे दिल्ली डेयरडेविल्स का 'बोहनी'

संजू सैमसन का धमाका, आइपीएल मे दिल्ली डेयरडेविल्स का ‘बोहनी’

Published on

​संतोष कुमार गुप्ता

संजू सैमसन के पहले शतक व क्रिस मॉरिस के तुफानी बल्लेबाजी की बदौलत दिल्ली डेयरडेविल्स ने पुणे सुपरजायंट को बड़ी अंतर से हरा दिया। आईपीएल 2017 के पुणे में खेले गए एक मुकाबले में दिल्ली डेयरडेविल्स ने मेजबान राइजिंग पुणे सुपरजायंट को 97 रनों से बुरी तरह हरा दिया है। तीन मैचों में ये पुणे की टीम की लगातार दूसरी हार है, वहीं दूसरे मैच में ये दिल्ली की पहली जीत है। दिल्ली की जीत में मैन ऑफ़ द मैच संजू सैमसन ने बेहतरीन शतक लगाया और उनके अलावा क्रिस मॉरिस ने धुआंधार पारी खेलकर टीम को 200 के स्कोर के पार पहुंचाया था। ज़हीर खान ने शानदार गेंदबाजी करते हुए तीन विकेट लिए और पुराने दिनों की यादें ताज़ा कर दी। रनों के मामले में पुणे की ये सबसे बड़ी हार है। पुणे के सभी 10 विकेट कैच के तौर पर आउट हुए – आईपीएल में पहली और सभी टी20 मैचों को मिलाकर ये रिकॉर्ड सिर्फ 10वीं बार बना।
पुणे की टीम में आज स्टीव स्मिथ की जगह अजिंक्य रहाणे कप्तानी कर रहे थे और उन्होंने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया। दिल्ली की शुरुआत कुछ ख़ास नहीं रही और 2 के स्कोर पर ही आदित्य तरे खाता खोले बिना आउट हो गये। हालांकि उसके बाद संजू सैमसन ने सैम बिलिंग्स के साथ 69 रन जोड़े। बिलिंग्स 24 रन बनाकर आउट हुये। सैमसन ने शानदार बल्लेबाजी जारी रखते हुए पहले अपना अर्धशतक पूरा किया और तीसरे विकेट के लिए ऋषभ पन्त (31) के साथ 53 रन जोड़े। 19वें ओवर की पहली गेंद पर सैमसन ने छक्के की मदद से अपना पहला आईपीएल शतक पूरा किया और उन्होंने इसके लिए 62 गेंद लिए। अगली गेंद पर हालांकि वो आउट हो गये, लेकिन अपनी पारी में उन्होंने 8 चौके और 5 छक्के लगाये। इसके बाद क्रिस मॉरिस ने 9 गेंदों में 38 रनों की आतिशी पारी खेली और दिल्ली डेयरडेविल्स ने 205/4 का बड़ा स्कोर खड़ा कर दिया। इमरान ताहिर, दीपक चाहर और एडम ज़म्पा ने 1-1 विकेट लिया।

जवाब में पुणे की शुरुआत ही बहुत ज्यादा खराब रही और आठवें ओवर में ही 54 के स्कोर पर टीम के आधे बल्लेबाज पवेलियन लौट चुके थे। ज़हीर खान ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए शुरुआती 2 विकेट लिए थे। 100ओर जाते-जाते पुणे की टीम अपने 7 विकेट गँवा चुकी थी और धोनी भी सिर्फ 11 रन बनाकर आउट हुए और अमित मिश्रा ने लगातार दो गेंदों पर दो विकेट लिए थे। 100 के स्कोर पर दीपक चाहर को ज़हीर ने चलता किया और अपना तीसरा विकेट लिया। मिश्रा ने थोड़ी देर बाद एडम ज़म्पा को भी आउट किया और पुणे का स्कोर 107/9 हो गया था। 108 के स्कोर पर पुणे की टीम ऑल आउट हो गई। मयंक अगरवाल ने सबसे ज्यादा 20 रन बनाये। पैट कमिंस ने 2 और शाहबाज़ नदीम ने 1 विकेट लिया।

स्कोरकार्ड:
दिल्ली डेयरडेविल्स:

205/4 (संजू सैमसन 102, मॉरिस 38*)

राइजिंग पुणे सुपरजायंट:

108 (अमित मिश्रा 3/11, ज़हीर खान 3/20)

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative

Latest articles

Nalanda University: किसने जलाया ज्ञान का सबसे बड़ा खजाना?

जब न इंटरनेट था, न गूगल… तब दुनिया ज्ञान के लिए जाती थी— Nalanda...

47 साल बाद साथ आए रजनीकांत और कमल हासन, नए फिल्म प्रोमो ने बढ़ाई उत्सुकता

भारतीय सिनेमा के दो दिग्गज—राजनीकांत और कमल हासन एक बार फिर साथ नज़र आने...

Everything Apple Sale में बड़ी छूट: iPhone 17 रुपये 45,000 से कम में उपलब्ध

रिटेल चेन Croma ने अपनी ‘Everything Apple Sale’ के तहत iPhone मॉडल्स पर भारी...

Siliguri Corridor क्या कर रहा है चीन-बांग्लादेश साजिश का कैसे हुआ खुलाशा

क्या आप जानते हैं कि भारत का एक 20 किलोमीटर चौड़ा इलाका देश के...

More like this

भारत बनाम न्यूजीलैंड टी20 : अभिषेक शर्मा ने खोले तूफानी बल्लेबाजी के राज

न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में भारत की जीत के नायक बने अभिषेक...

गोपालगंज में जीविका दीदियों की क्रिकेट प्रतियोगिता से महिला सशक्तिकरण को नई पहचान

गोपालगंज जिले से महिला सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता से जुड़ी एक प्रेरणादायक तस्वीर सामने आई...

बिहार के क्रिकेट खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी को आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू प्रदान करेंगी प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार

बिहार के उभरते हुए क्रिकेट खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी के लिए आज का दिन स्वर्णिम...

द ग्रेट इंडियन कपिल शो का प्रोमो रिलीज, लेकिन स्मृति मंधाना की कमी खली

कपिल शर्मा के शो द ग्रेट इंडियन कपिल शो का नया प्रोमो हाल ही...

बंगाल क्रिकेट संघ ने टी20 वर्ल्ड कप के मैचों के लिए टिकट की कीमतों का ऐलान किया

बंगाल क्रिकेट संघ (सीएबी) ने बुधवार, 17 दिसंबर को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में...

बिहार ने शुरू किया ‘एकलव्य खेल कार्यक्रम’ का पहला चरण, आठ जिलों में खोले गए रेजिडेंशियल ट्रेनिंग सेंटर

बिहार सरकार ने अपने महत्वाकांक्षी 'एकलव्य खेल कार्यक्रम' के पहले चरण की शुरुआत की...

स्मृति मंधाना ने क्रिकेट से जुड़ी अपनी यात्रा और वर्ल्ड कप जीत के बारे में किया खुलासा

भारत की स्टार ओपनिंग बैटर और वर्ल्ड चैंपियन महिला क्रिकेटर स्मृति मंधाना ने हाल...

बिहार BSSC स्पोर्ट्स ट्रेनर भर्ती 2025 : 379 पदों के लिए करें आवेदन

यदि आप सरकारी नौकरी की तलाश में हैं तो आपके लिए बिहार कर्मचारी चयन...

रोहित शर्मा को टी20 विश्व कप 2026 के लिए टूर्नामेंट दूत नियुक्त किया गया

भारत के दिग्गज क्रिकेट खिलाड़ी रोहित शर्मा को आगामी टी20 विश्व कप 2026 के...

पिता की तबीयत बिगड़ने के कारण स्मृति मंधाना की शादी टली

भारतीय महिला क्रिकेट की स्टार खिलाड़ी स्मृति मंधाना और संगीतकार पलाश मुच्छल की शादी,...

स्मृति मंधाना और पलाश मुच्छल आज शादी के बंधन मे बंधने जा रहे

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना आज संगीतकार और फिल्ममेकर पलाश...

IND vs SA टेस्ट सीरीज़ : तारीखें, कार्यक्रम और लाइव स्ट्रीमिंग की जानकारी

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच बहुप्रतीक्षित टेस्ट सीरीज जल्द ही शुरू होने वाली...

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया 5वां टी20 : भारत ने किया बदलाव, ऑस्ट्रेलिया रही अपनी प्लेइंग-11 में बिना किसी परिवर्तन के

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे पांचवे और आखिरी टी20 मैच में...

चैंपियन भारतीय महिला क्रिकेट टीम की प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात

आईसीसी महिला विश्व कप 2025 में हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में भारतीय महिला क्रिकेट...

विराट कोहली का 37वां जन्मदिन : क्रिकेट में एक नई उम्मीद और मजबूत इरादे के साथ

विराट कोहली 5 नवम्बर 2025 को अपना 37वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस उम्र...