Sports

आइपीएल मे टकरायेंगे रोहित व वार्नर की सेना

संतोष कुमार गुप्ता

​मुंबई: वर्तमान चौम्पियन सनराइजर्स हैदराबाद व पूर्व चौम्पियन मुंबई इंडियंस के बीच आज रोचक मुकाबले के आसार है। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) सीजन 10 में 10वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमों की बीच बुधवार 12 अप्रैल रात 8 बजे ये भिड़ंत होगी. दोनों टीमों में सनराइजर्स का पलड़ा भारी दिखाई दे रहा है।

वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई में दोनों टीमों का आमना सामना होगा। दोनों टीमों ने अभी तक आईपीएल 10 में 2-2 मुकाबले खेले हैं। पिछले साल की विजेता सनराइजर्स हैदराबाद ने जहां दोनों मुकाबलों में जीत दर्ज की है वहीं मुंबई ने एक मुकाबला जीता है तो एक में हार का सामना करना पड़ा है।

सनराइजर्स हैदराबाद ने इस सीजन में बेहतरीन शुरुआत करते हुए अपने पहले मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर को 35 रन से मात दी थी तो दूसरे मैच में गुजरात लायंस को 9 विकेट से हराकर मैच पर कब्जा किया था।
वहीं मुंबई की टीम ने पहला मुकाबला राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स के हाथों गंवा दिया था और दूसरे मुकाबले में धमाकेदार वापसी करते हुए कोलकाता नाइट राइडर्स से आखिरी ओवर में जीत छीन ली थी।

सनराइजर्स हैदराबाद टीम-

डेविड वार्नर (कप्तान), शिखर धवन, मोइनिस हैनरीक्यूस, युवराज सिंह, दीपक हुड्डा, नमन ओझा (विकेटकीपर), बेन कटिंग, बीपुल शर्मा, भुवनेश्वर कुमार, रशीद खान, आशीष नेहरा।

मुंबई इंडियंस टीम-

रोहित शर्मा (कप्तान), पार्थिव पटेल, जोस बटलर, केरन पोलार्ड, हार्दिक पांड्या, क्रुणाल पांड्या, नीतीश राणा, मिशेल मैक्लेनेघन, जसप्रीत बुमराह और लसिथ मलिंगा।

This post was published on अप्रैल 12, 2017 09:11

KKN लाइव टेलीग्राम पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Show comments
Published by
संतोष कुमार गुप्‍ता

Recent Posts

  • Bihar

राजगीर में बना पुलिस का शहीद स्मारक

KKN न्यूज ब्यूरो। बिहार के राजगीर पुलिस अकादमी में शहीद स्मारक का निर्माण कार्य पूरा… Read More

जनवरी 25, 2023
  • Videos

बाबा साहेब ने इन खतरों की ओर किया था इशारा

संविधान सभा में दिए अपने आखिरी भाषण में बाबा साहेब डॉ. बीआर आंबेडकर ने कई… Read More

जनवरी 22, 2023
  • World

ऐसे हुआ कैलेंडर का निर्माण

KKN न्यूज ब्यूरो। वर्ष 2023 का आगाज हो चुका है। वर्ष का पहला महीना जनवरी शुरू… Read More

जनवरी 2, 2023
  • Videos

गुलाम भारत की अनकही दास्तान

गुलाम भारत की महत्वपूर्ण कहानी संक्षेप में...। ईस्ट इंडिया कंपनी के आने से लेकर भारत… Read More

दिसम्बर 27, 2022
  • National

वैज्ञानिकों के खिलाफ किसने रची साजिश

KKN न्यूज ब्यूरो। कुछ साल पहले की बात है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन यानी इसरो… Read More

दिसम्बर 23, 2022
  • Videos

कुढनी उपचुनाव जनादेश में छिपा है कई संकेत

कुढनी विधानसभा, मुजफ्फरपुर जिला में आता है। विधानसभा के उपचुनाव को लेकर यह इलाका बिहार… Read More

दिसम्बर 9, 2022