Sports

अजिंक्य रहाणे ने बताया, कोरोना के बाद क्रिकेट में हो सकते है ये महत्वपूर्ण बदलाव

भारतीय टेस्ट टीम के उप-कप्तान अजिंक्य रहाणे का कहना है कि, कोरोना वायरस के लॉकडाउन के बाद जब क्रिकेट में खिलाड़ियों की वापसी होगी, तो उन्हे पुरानी लय हासिल करने में 3-4 सप्ताह का समय लग सकता है। रहाणे का मानना है कि, यह खिलाड़ियों के लिए काफी चुनौतीपूर्ण होगा, लेकिन महीने भर में खिलाड़ी अपनी पहले वाली लय हासिल कर सकते हैं। इस दौरान रहाणे ने कोरोना काल के बाद खेल के मैदान में होने वाले कुछ बदलावो की भी चर्चा की।

रहाणे ने कहा कि, क्रिकेट की वापसी पर मैदान पर कुछ चीजों में बदलाव हो सकता है, हो सकता है कि, जहां हम लोग विकेट लेने का जश्न जैसे पहले मनाते थे, वही अब बस एक दूसरे को सिर्फ नमस्ते ही करें। उनका मानना है की आप इन चीजों को हल्के में नहीं ले सकते। साथ ही उन्होने कहा कि, जब भी क्रिकेट शुरू होगा, मुझे लगता है कि सुरक्षा ज्यादा महत्वपूर्ण होगी। उनका कहना है कि, क्रिकेट के मैदान पर ज्यादा कुछ शायद न बदले, लेकिन बाहर शायद स्थिति थोड़ी बहुत बदल जाए।

 रहाणे ने इंग्लिश स्पीकिंग एप एल्सा द्वारा आयोजित एक वेबीनार में कहा, कि मैं अपने घर पर तो वर्कआउट कर रहा हूं और फिट रहने की कोशिश कर रहा हूं, लेकिन मुझे लगता है कि कोरोना काल के बाद मैदान पर लय हासिल करने में खिलाड़ियों को 3-4 सप्ताह का समय लग सकता हैं। यह समय सभी क्रिकेटर के लिए चुनौतीपूर्ण होगा। आपको बता दे कि रहाणे को एल्सा कॉर्प इंडिया का ब्रांड एम्बेसडर नियुक्त किया गया है।

This post was published on मई 6, 2020 21:30

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Show comments
Published by
नि‍खि‍ल

Recent Posts

  • Videos

Manipur की दर्द भरी दास्तान: हिंसा, राजनीति और समाधान की राह

Manipur की दर्द भरी दास्तान में झाँकिए, जहां हिंसा, राजनीति और संघर्ष ने इस राज्य… Read More

जुलाई 24, 2024
  • Videos

क्या अतीत के पन्नों में छुपा है Manipur हिंसा की असली वजह

Manipur में बढ़ती हिंसा और आक्रोश के पीछे की कहानी को जानने के लिए देखिए… Read More

जुलाई 17, 2024
  • Videos

क्या Bihar को मिलेगा विशेष राज्य का दर्जा या दरक जायेगा समीकरण…

विशेष राज्य का दर्जा: जी हां, विशेष राज्य का दर्जा। भारत की राजनीति में इन… Read More

जुलाई 10, 2024
  • Videos

तीन नए कानून : कैसे काम करेगा भारतीय न्याय संहिता, नागरिक सुरक्षा संहिता और साक्ष्य अधिनियम

क्या आप जानना चाहते हैं कि भारतीय न्याय संहिता, नागरिक सुरक्षा संहिता और साक्ष्य अधिनियम… Read More

जुलाई 3, 2024
  • Videos

अंग्रेजों का शिक्षा नीति और भारत का प्राचीन गुरुकुल : हकीकत हैरान करने वाली है

आज के इस वीडियो में हम बात करेंगे भारतीय शिक्षा प्रणाली की ऐतिहासिक सच्चाई पर,… Read More

जून 26, 2024
  • Videos

क्या तीसरी बार मोदी सरकार अपना कार्यकाल पूरा कर पाएगी? एनडीए की चुनौतियाँ और भविष्य…

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए की तीसरी बार सरकार का गठन हो चुका… Read More

जून 19, 2024