सोमवार, फ़रवरी 23, 2026 2:05 अपराह्न IST
होमSportsलायंस के सामने होगें आरसीबी के चैलेंजर्स

लायंस के सामने होगें आरसीबी के चैलेंजर्स

Published on

​संतोष कुमार गुप्ता

आइपीएल-10 मे मंगलवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलूरू व गुजरात लायंस के बीच मुकाबला होगा। दोनो टीम के लिए करो या मरो की स्थिति है। बेहतर नेतृत्व व टीम मे दिग्गजो की मौजूदगी के बाद भी लगातार पराजय का सामना चिंता की बात बन गयी है।  एक टीम सातवें नंबर पर, दूसरी आठवें नंबर पर। एक ने पांच में सिर्फ एक मैच जीता। दूसरी ने चार में सिर्फ एक मैच जीता है। दोनों टीमों के बीच मुकाबला है। दोनों के लिए खासतौर पर अहम है, क्योंकि अगर वे सेमीफाइनल की रेस में रहना चाहते हैं, तो प्रदर्शन सुधारना ही होगा।

मैचों में तीन हारने के बाद लय हासिल करने के लिये जूझ रही गुजरात लायंस को अपने घर यानी राजकोट में खेलना है। मंगलवार को आईपीएल के अगले मैच में जब रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर से खेलेगी तो उसका इरादा घरेलू मैदान पर अपने अभियान को पटरी पर लाने का होगा।

सुरेश रैना की अगुवाई वाली टीम को रविवार की रात मुंबई इंडियंस ने छह विकेट से हराया। अब वह सातवें स्थान पर है जबकि आरसीबी सबसे नीचे आठवें स्थान पर है।

लायंस के शीषर्क्रम के बल्लेबाज ब्रेंडन मैक्कलम, एरॉन फिंच, रैना और दिनेश कार्तिक अच्छे फॉर्म में हैं। लेकिन एक इकाई के रूप में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सके। वेस्टइंडीज के हरफनमौला ड्वेन स्मिथ मुंबई के खिलाफ बड़ा स्कोर नहीं कर सके। लेकिन मैक्कलम के साथ सलामी बल्लेबाज के रूप में विध्वंसक हो सकते हैं. फिंच अपनी क्रिकेट किट खोने के कारण मुंबई के खिलाफ नहीं खेल सके।

लायंस के लिए गेंदबाजी पहले दो मैचों में चिंता का सबब रही। लेकिन एंड्रयू टाइ के आने से उनका आक्रमण मजबूत हुआ है। टाइ ने पुणे के खिलाफ पांच विकेट लेकर शानदार प्रदर्शन किया जिसमें एक हैट्रिक शामिल थी। उन्होंने रविवार को मुंबई के खिलाफ भी दो विकेट लिए।

प्रवीण कुमार पहले दो ओवरों में अच्छा प्रदर्शन कर रहे थे। पुणे और मुंबई के खिलाफ लायंस को शुरुआती सफलताएं भी दिलाईं, लेकिन डेथ ओवरों में महंगे साबित हुए। मुनाफ पटेल ने कल अपना पहला मैच खेलकर एक विकेट लिया, जबकि केरल के बासिल थम्पी भी मुंबई के खिलाफ प्रभावी रहे। रवींद्र जडेजा की वापसी के बावजूद स्पिन आक्रमण कमजोर रहा है। शादाब जकाती और शिविल कौशिक महंगे साबित हुए।

पिछले साल की उपविजेता आरसीबी का प्रदर्शन भी खराब रहा है। उसने चार मैच गंवाए और सिर्फ एक जीता है। अब वे आठ टीमों की अंकतालिका में सबसे नीचे हैं।

कप्तान विराट कोहली कंधे की चोट के कारण पहले दो मैच नहीं खेल सके थे। उन्होंने किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ 62 रन बनाए। लेकिन वेस्टइंडीज के बाकी स्टार बल्लेबाज नहीं चल पा रहे। स्टार कैरेबियाई बल्लेबाज क्रिस गेल तीन मैचों में 60 रन ही बना सके हैं। आरसीबी के पास कोहली, शेन वॉटसन और एबी डिविलियर्स जैसे खतरनाक बल्लेबाज हैं। लेकिन तीनों उस तरह एक साथ कामयाब नहीं हुए हैं, जिसकी उम्मीद रही है।

गेंदबाजी में आरसीबी का आक्रमण लायंस से बेहतर है। उसके पास टाइमल मिल्स, बिली स्टेनलेक, युजवेंद्र चहल, श्रीनाथ अरविंद और सैमुअल बद्री जैसे गेंदबाज हैं। बद्री ने मुंबई के खिलाफ एक हैट्रिक भी लगाई थी।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative

Latest articles

Nalanda University: किसने जलाया ज्ञान का सबसे बड़ा खजाना?

जब न इंटरनेट था, न गूगल… तब दुनिया ज्ञान के लिए जाती थी— Nalanda...

47 साल बाद साथ आए रजनीकांत और कमल हासन, नए फिल्म प्रोमो ने बढ़ाई उत्सुकता

भारतीय सिनेमा के दो दिग्गज—राजनीकांत और कमल हासन एक बार फिर साथ नज़र आने...

Everything Apple Sale में बड़ी छूट: iPhone 17 रुपये 45,000 से कम में उपलब्ध

रिटेल चेन Croma ने अपनी ‘Everything Apple Sale’ के तहत iPhone मॉडल्स पर भारी...

Siliguri Corridor क्या कर रहा है चीन-बांग्लादेश साजिश का कैसे हुआ खुलाशा

क्या आप जानते हैं कि भारत का एक 20 किलोमीटर चौड़ा इलाका देश के...

More like this

भारत बनाम न्यूजीलैंड टी20 : अभिषेक शर्मा ने खोले तूफानी बल्लेबाजी के राज

न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में भारत की जीत के नायक बने अभिषेक...

गोपालगंज में जीविका दीदियों की क्रिकेट प्रतियोगिता से महिला सशक्तिकरण को नई पहचान

गोपालगंज जिले से महिला सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता से जुड़ी एक प्रेरणादायक तस्वीर सामने आई...

बिहार के क्रिकेट खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी को आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू प्रदान करेंगी प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार

बिहार के उभरते हुए क्रिकेट खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी के लिए आज का दिन स्वर्णिम...

द ग्रेट इंडियन कपिल शो का प्रोमो रिलीज, लेकिन स्मृति मंधाना की कमी खली

कपिल शर्मा के शो द ग्रेट इंडियन कपिल शो का नया प्रोमो हाल ही...

बंगाल क्रिकेट संघ ने टी20 वर्ल्ड कप के मैचों के लिए टिकट की कीमतों का ऐलान किया

बंगाल क्रिकेट संघ (सीएबी) ने बुधवार, 17 दिसंबर को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में...

बिहार ने शुरू किया ‘एकलव्य खेल कार्यक्रम’ का पहला चरण, आठ जिलों में खोले गए रेजिडेंशियल ट्रेनिंग सेंटर

बिहार सरकार ने अपने महत्वाकांक्षी 'एकलव्य खेल कार्यक्रम' के पहले चरण की शुरुआत की...

स्मृति मंधाना ने क्रिकेट से जुड़ी अपनी यात्रा और वर्ल्ड कप जीत के बारे में किया खुलासा

भारत की स्टार ओपनिंग बैटर और वर्ल्ड चैंपियन महिला क्रिकेटर स्मृति मंधाना ने हाल...

बिहार BSSC स्पोर्ट्स ट्रेनर भर्ती 2025 : 379 पदों के लिए करें आवेदन

यदि आप सरकारी नौकरी की तलाश में हैं तो आपके लिए बिहार कर्मचारी चयन...

रोहित शर्मा को टी20 विश्व कप 2026 के लिए टूर्नामेंट दूत नियुक्त किया गया

भारत के दिग्गज क्रिकेट खिलाड़ी रोहित शर्मा को आगामी टी20 विश्व कप 2026 के...

पिता की तबीयत बिगड़ने के कारण स्मृति मंधाना की शादी टली

भारतीय महिला क्रिकेट की स्टार खिलाड़ी स्मृति मंधाना और संगीतकार पलाश मुच्छल की शादी,...

स्मृति मंधाना और पलाश मुच्छल आज शादी के बंधन मे बंधने जा रहे

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना आज संगीतकार और फिल्ममेकर पलाश...

IND vs SA टेस्ट सीरीज़ : तारीखें, कार्यक्रम और लाइव स्ट्रीमिंग की जानकारी

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच बहुप्रतीक्षित टेस्ट सीरीज जल्द ही शुरू होने वाली...

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया 5वां टी20 : भारत ने किया बदलाव, ऑस्ट्रेलिया रही अपनी प्लेइंग-11 में बिना किसी परिवर्तन के

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे पांचवे और आखिरी टी20 मैच में...

चैंपियन भारतीय महिला क्रिकेट टीम की प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात

आईसीसी महिला विश्व कप 2025 में हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में भारतीय महिला क्रिकेट...

विराट कोहली का 37वां जन्मदिन : क्रिकेट में एक नई उम्मीद और मजबूत इरादे के साथ

विराट कोहली 5 नवम्बर 2025 को अपना 37वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस उम्र...