Sports

पाक के बाद लंका पर डंका बजाने की तैयारी

भारत और श्रीलंका में  चौम्पियन ट्राफी का मुकाबला आज

जीत के साथ ही भारतिय टीम सेमीफाइनल में  पहुंचेगी

संतोष कुमार गुप्ता

लंदन। चीर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान पर बड़ी जीत से उत्साह से ओतप्रोत भारतिय टीम गुरूवार को श्रीलंका पर जीत का डंका बजाने उतरेगी।विराट सेना ने लंका दहन के लिए इस बार पुरी तैयारी की है। भारत ने इस बार क्षेत्ररक्षण का भी पुरा ख्याल रखा है। आक्रामक कप्तान विराट कोहली की सेना पाकिस्तान को फतह करने के बाद अब श्रीलंका पर चढ़ाई करने और आईसीसी चैंपियंस ट्राफी के सेमीफाइनल का टिकट कटाने उतरेगी। भारत और श्रीलंका का ग्रुप बी मुकाबला गुरुवार को ओवल मैदान पर खेला जाएगा।
पाकिस्तान के खिलाफ की जीत हासिल
गत चैंपियन भारत ने अपने ग्रुप के पहले मैच में पाकिस्तान की चुनौती को 124 रन से ध्वस्त किया था। भारत का दूसरा सामना श्रीलंका के साथ है जिसे अपने पहले मैच में ओवल में ही दक्षिण अफ्रीका के हाथों 96 रन की करारी हार मिली थी।

यह मैच खेलकर दोनों टीमों बनाएंगी नया रिकार्ड 

दोनों टीमों के बीच यह 150 वां एकदिवसीय मैच होगा। एकदिवसीय इतिहास में यह पहला अवसर होगा जब दो टीमें आपस में 150 मैच पूरे करेंगी। इस लिहाज से इस मुकाबले का महत्व और भी ज्यादा बढ़ जाता है। टीम इंडिया ने पाकिस्तान के खिलाफ बल्ले और गेंद से जबरदस्त प्रदर्शन किया था।  भारत ने वर्षा बाधित मैच में तीन विकेट पर 319 रन का विशाल स्कोर बनाने के बाद पाकिस्तान को 33.4 ओवर में 164 रन पर निपटा दिया था। भारत ने डकवर्थ लुईस नियम के तहत यह मैच 124 रन से जीता था।

This post was published on जून 8, 2017 11:40

KKN लाइव टेलीग्राम पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Show comments
Published by
संतोष कुमार गुप्‍ता

Recent Posts

  • Bihar

राजगीर में बना पुलिस का शहीद स्मारक

KKN न्यूज ब्यूरो। बिहार के राजगीर पुलिस अकादमी में शहीद स्मारक का निर्माण कार्य पूरा… Read More

जनवरी 25, 2023
  • Videos

बाबा साहेब ने इन खतरों की ओर किया था इशारा

संविधान सभा में दिए अपने आखिरी भाषण में बाबा साहेब डॉ. बीआर आंबेडकर ने कई… Read More

जनवरी 22, 2023
  • World

ऐसे हुआ कैलेंडर का निर्माण

KKN न्यूज ब्यूरो। वर्ष 2023 का आगाज हो चुका है। वर्ष का पहला महीना जनवरी शुरू… Read More

जनवरी 2, 2023
  • Videos

गुलाम भारत की अनकही दास्तान

गुलाम भारत की महत्वपूर्ण कहानी संक्षेप में...। ईस्ट इंडिया कंपनी के आने से लेकर भारत… Read More

दिसम्बर 27, 2022
  • National

वैज्ञानिकों के खिलाफ किसने रची साजिश

KKN न्यूज ब्यूरो। कुछ साल पहले की बात है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन यानी इसरो… Read More

दिसम्बर 23, 2022
  • Videos

कुढनी उपचुनाव जनादेश में छिपा है कई संकेत

कुढनी विधानसभा, मुजफ्फरपुर जिला में आता है। विधानसभा के उपचुनाव को लेकर यह इलाका बिहार… Read More

दिसम्बर 9, 2022