Categories: Sports

केकेआर का सपना टूटा, मुंबई इंडियंस फाइनल में

​संतोष कुमार गुप्ता

बेंगलुरू। उत्साह से लबरेज शाहरूख खान की टीम केकेआर हार कर आइपीएल-10 से बाहर हो गयी है।अंक तालिका मे सबसे उपर चल रही मुम्बई इंडियंस ने जीत के साथ फाइनल मे प्रवेश किया। लेग स्पिनर कर्ण शर्मा (16 रन पर चार विकेट) और तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह (सात रन पर तीन विकेट) की घातक गेंदबाजी से मुम्बई ने कोलकाता को दूसरे क्वालिफायर में शुक्रवार को छह विकेट से ध्वस्त कर आईपीएल 10 के खिताबी मुकाबले में प्रवेश कर लिया। मुम्बई ने कोलकाता को 18.5 ओवर में मात्र 107 रन पर ढेर करने के बाद 14.3 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 111 रन बनाकर शानदार जीत अपने नाम की और फाइनल में स्थान बनाया जहां रविवार को उसका मुकाबला पहली बार फाइनल में पहुंचे राइजिंग पुणे सुपरजाएंट््स से होगा।
कोलकाता का सपना टूटा

2013 और 2015 में दो बार खिताब जीत चुकी मुम्बई की टीम चौथी बार फाइनल में पहुंची है। मुम्बई 2010 में उपविजेता रही थी। इस हार के साथ दो बार के चैंपियन कोलकाता का तीसरी बार फाइनल में पहुंचने का सपना टूट गया। कोलकाता का बल्लेबाजी में बेहद खराब प्रदर्शन रहा और उसके शीर्षक्रम के बल्लेबाजों ने निर्णायक मौकों पर अपने हथियार डाल दिये। छोटे लक्ष्य का पीछा करते हुए मुम्बई ने लेंडल सिमंस (3), पार्थिव पटेल (14) और अंबाटी रायुडू (6) के विकेट 34 रन तक गवां दिये।
खुशी से उछल पड़ मुंबई खेमा

लेग स्पिनर पीयूष चावला ने सिमंस और रायुडू को आउट किया जबकि उमेश यादव ने पटेल का विकेट लिया लेकिन इसके बाद कप्तान रोहित शर्मा (26) और क्रुणाल पांड्या (नाबाद 45) ने चौथे विकेट के लिए 54 रन की साझेदारी कर मुम्बई को जीत के रास्ते पर डाल दिया। रोहित ने 24 गेंदों की पारी में एक चौका और एक छक्का लगाया। रोहित का विकेट नाथन कॉल्टर नाइल ने लिया। पांड्या ने 30 गेंदों में सात चौकों की मदद से नाबाद 45 और कीरोन पोलार्ड ने नाबाद नौ रन बनाकर मुम्बई को फाइनल की मंजिल पर पहुंचा दिया। विजयी चौका लगते ही मुम्बई का पूरा खेमा खुशी से उछल पड़ा और सभी खिलाडिय़ों ने हाथ मिलाकर एक-दूसरे को बधाई दी।

This post was published on मई 20, 2017 10:14

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Show comments
Published by
संतोष कुमार गुप्‍ता

Recent Posts

  • Videos

मौर्य वंश के पतन की असली वजह और बृहद्रथ के अंत की मार्मिक दास्तान…

मौर्य साम्राज्य के पतन की कहानी, सम्राट अशोक के धम्म नीति से शुरू होकर सम्राट… Read More

अक्टूबर 23, 2024
  • Videos

सम्राट अशोक के जीवन का टर्निंग पॉइंट: जीत से बदलाव तक की पूरी कहानी

सम्राट अशोक की कलिंग विजय के बाद उनका जीवन पूरी तरह से बदल गया। एक… Read More

अक्टूबर 16, 2024
  • Videos

बिन्दुसार ने चाणक्य को क्यों निकाला : मौर्यवंश का दूसरा एपीसोड

KKN लाइव के इस विशेष सेगमेंट में, कौशलेन्द्र झा मौर्यवंश के दूसरे शासक बिन्दुसार की… Read More

अक्टूबर 9, 2024
  • Videos

कैसे शुरू हुआ मौर्यवंश का इतिहास? चाणक्य ने क्यों बदल दी भारत की राजनीति?

322 ईसा पूर्व का काल जब मगध का राजा धनानंद भोग-विलास में लिप्त था और… Read More

अक्टूबर 2, 2024
  • Videos

क्या सांप और नाग एक ही हैं? जानिए नागवंश का असली इतिहास

नाग और सांप में फर्क जानने का समय आ गया है! हममें से अधिकांश लोग… Read More

सितम्बर 25, 2024
  • Videos

क्या आप जानते हैं? नंदवंश के शासक नाई समाज से थे…

नंदवंश के शासकों ने प्राचीन भारत के इतिहास में अपना महत्वपूर्ण स्थान बनाया। इस एपिसोड… Read More

सितम्बर 18, 2024