Sports

सैमुअल्स बद्री के आंधी पर भारी पड़ा पोलार्ड का तुफान,मुम्बई जीता

​संतोष कुमार गुप्ता

तेज गेंदबाज सैमुअल्स बद्री के कैरियर के बेहतर प्रदर्शन व कप्तान विराट कोहली के वापसी के बेहतर प्रदर्शन के वावजूद रॉयल चैलेंजर बेंगलूरू की टीम मुम्बई इंडियंस से हार गयी।  आईपीएल-10 में शुक्रवार को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और मुंबई इंडियंस के बीच बैंगलोर के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में इस सीजन का 12वां मैच खेला गया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी के लिए उतरी आरसीबी ने मुंबई इंडियंस को 143 रन की चुनौती दी। इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई ने रोमांचक मैच में बैंगलोर को 4 विकेट से मात दी। मुंबई की जीत में पोलार्ड का अहम योगदान रहा। उन्होंने 47 गेंदों में 5 छक्के और 3 चौके जड़ते हुए 70 रन बनाए। इसके बाद पांड्या बंधुओं की जीत टीम को जीत तक पहुंचाया।

बैंगलोर की ओर से सैमुअल बद्री ने शानदार हैट्रिक ली। इस दौरान ऐसा लगा मानो मैच आरसीबी के पक्ष में चला गया हो लेकिन टीम आखिर तक अपनी ये लय कायम रखने में नाकाम रही। बद्री ने 9 रन देकर मुंबई के 4 अहम विकेट चटकाए।

चोट से उभरने के बाद कोहली आईपीएल-10 का अपना पहला मैच खेल रहे हैं।  बैंगलोर की ओर से कप्तान कोहली ने 47 गेंदों पर 5 चौकों और 2 छक्कों की मदद से शानदार 62 रन बनाए। विराट पर आज सबकी नजरें टिकी थीं और उन्होंने भी अपने फैंस को बिल्कुल निराश नहीं किया।वहीं उनके साथ ओपनिंग के लिए मैदान पर उतरे गेल 27 गेंदों पर महज 22 रन ही बना सके। इनके अलावा डिविलियर्स (19) और पवन नेगी (13) रन ही अपनी टीम के लिए जोड़ सके। मुंबई की ओर से गेंदबाजी में मिचेल मैक्कलेनघन ने 20 रन देकर 2 विकेट झटके, जबकि हार्दिक पांड्या ने 2 ओवर में 9 रन देकर 1 विकेट लिया।

This post was published on अप्रैल 14, 2017 20:31

KKN लाइव टेलीग्राम पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Show comments
Published by
संतोष कुमार गुप्‍ता

Recent Posts

  • Bihar

राजगीर में बना पुलिस का शहीद स्मारक

KKN न्यूज ब्यूरो। बिहार के राजगीर पुलिस अकादमी में शहीद स्मारक का निर्माण कार्य पूरा… Read More

जनवरी 25, 2023
  • Videos

बाबा साहेब ने इन खतरों की ओर किया था इशारा

संविधान सभा में दिए अपने आखिरी भाषण में बाबा साहेब डॉ. बीआर आंबेडकर ने कई… Read More

जनवरी 22, 2023
  • World

ऐसे हुआ कैलेंडर का निर्माण

KKN न्यूज ब्यूरो। वर्ष 2023 का आगाज हो चुका है। वर्ष का पहला महीना जनवरी शुरू… Read More

जनवरी 2, 2023
  • Videos

गुलाम भारत की अनकही दास्तान

गुलाम भारत की महत्वपूर्ण कहानी संक्षेप में...। ईस्ट इंडिया कंपनी के आने से लेकर भारत… Read More

दिसम्बर 27, 2022
  • National

वैज्ञानिकों के खिलाफ किसने रची साजिश

KKN न्यूज ब्यूरो। कुछ साल पहले की बात है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन यानी इसरो… Read More

दिसम्बर 23, 2022
  • Videos

कुढनी उपचुनाव जनादेश में छिपा है कई संकेत

कुढनी विधानसभा, मुजफ्फरपुर जिला में आता है। विधानसभा के उपचुनाव को लेकर यह इलाका बिहार… Read More

दिसम्बर 9, 2022