रविवार, जुलाई 6, 2025
होमSportsक्रिकेट के देवता को जीत का गिफ्ट देना चाहेगी मुम्बई इंडियंस

क्रिकेट के देवता को जीत का गिफ्ट देना चाहेगी मुम्बई इंडियंस

Published on

spot_img
Follow Us : Google News WhatsApp

​संतोष कुमार गुप्ता

मुंबई। सोमवार को आइपीएल का मैच खास होगा।मुकाबला मुम्बई इंडियंस व राइजिंग सुपरजायंट पुणे के बीच होगा। रोहित शर्मा की कप्तानी वाली मुम्बई इंडियंस की टीम मैच जीतकर सचिन तेंदुलकर को जन्मदिन का तोहफा देना चाहेगी। वही पुणे को जीत दिलाना महेंद्र सिंह धोनी के लिए प्रतिष्ठा का सवाल है। इस बार के आईपीएल में छह मैच जीतने के बाद मुंबई इंडियंस की टीम बुलंद हौसलों के साथ पुणे सुपरजायंट्स के खिलाफ हाथ आजमाने के लिए 24 अप्रैल को मैदान में उतरेगी। यहां एक खास बात यह भी है कि यह मैच मुंबई इंडियंस के लिए इसलिए भी कुछ खास होगा क्योंकि उनकी टीम के मेंटर और दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर का 24 अप्रैल को 44वां जन्मदिन होगा।

जिस तरह से आखिरी गेंद पर महेंद्र सिंह धोनी ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ छक्का मारकर मैच को जिताया था उसके बाद पुणे की टीम इस मैच में खुद को एक बार फिर से साबित करने के इरादे से उतरेगी। आईपीएल की अंकतालिका में मुंबई की टीम शीर्ष पर बरकरार है। लेकिन जिस तरह से पुणे के आखिरी मैच में टीम की जीत के हीरो महेंद्र सिंह धोनी रहे उसके बाद मुंबई इंडियंस के लिए यह मैच आसान नहीं होने वाला है।

महेंद्र सिंह धोनी लंबे समय से अपनी फॉर्म को लेकर जूझ रहे थे, ऐसे में अहम मौके पर उनका फॉर्म में वापसी करना पुणे की टीम के लिए काफी राहत का संकेत हो सकता है। मुंबई इंडियंस की टीम दिल्ली के खिलाफ अपने छोटे स्कोर 142 रन को बचाने में जिस तरह से सफल रही उसके बाद पुणे की टीम के लिए मुंबई की धारदार गेंदबाजी से पार पाना भी चुनौतीभरा होगा।

इस मैच में पुणे के इमरान ताहिर मुंबई की टीम के लिए मुश्किल खड़ी कर सकते हैं। मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा स्पिन गेंदबाजी के सामने कुछ खास नहीं कर सके हैं और दिल्ली के खिलाफ मैच में भी वह स्पिन गेंदबाजी का शिकार हुए थे। ऐसे में मुंबई की उछालभरी पिच पर इमरान ताहिर काफी अहम खिलाड़ी साबित हो सकते हैं। लेकिन मुंबई की टीम के लिए राहत की खबर यह है कि केरून पोलार्ड और हार्दिक पांड्या फॉर्म में हैं हालांकि वह पिछले मैच में बड़ा स्कोर नहीं बना सके, लेकिन दोनों ही तेज बल्लेबाजी कर सकते हैं।

मुंबई के तेज गेंदबाज मिचेल मैकलेगन टीम के लिए काफी अहम खिलाड़ी साबित हो सकते हैं, हालांकि इस बात पर नजर रहेगी कि क्या वह पुणे के खिलाफ मैच से पहले टीम के लिए उपलब्ध होंगे। मैकलेगन दिल्ली के खिलाफ मैच में घायल हो गए थे, उन्होंने इस मैच में महज 24 रन देकर 6 विकेट हासिल किए थे। वहीं पुणे की गेंदबाजी के साथ कुछ चुनौतियां हैं, लेकिन एक सधी हुई गेंदबाजी टीम को बेहतर स्थिति में ला सकती है ।
मुंबई इंडियंस

रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमरा, जॉस बटलर, श्रेयस गोपाल, क्रिष्णप्पा गोथम, असेला गुणरत्ने, हरभजन सिंह, मिचेल जॉनसन, कुलवंत खेजरोलिया, सिद्धेश लैड, माइकल मैकलॉगेन, लसित मलिंगा, हार्दिक पांड्या, कुणाल पांड्या, पार्थिक पटेल, केरोन पोलार्ड, निकोलस पूरन, दीपक पुनिया, नितिश राणा, अंबाती रायडू, जीतेश शर्मा, करन शर्मा, एल सिमंस, टिम साउदी, जगदीश सुचिथ, सौरभ तिवारी, विनय कुमार
पुणे सुपरजायंट्स

राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स स्टीव स्मिथ, एमएस धोनी, अजिंक्या रहाणे, बेन स्टोक्स, डू प्लेसिस, उस्मान ख्वाजा, मनोज तिवारी, मयंक अग्रवाल, अंकित शर्मा, बाबा अपराजित, अंकुश बेंस, रजत भाटिय, दीपक चहर, राहुल चहर, डेनियल क्रिश्चियन, अशोक डिंडा, लोकी फर्ग्युसन, जसकरण सिंह, सौरभ कुमार, मिलिंद, टंडन, जयदेव उनादकत, एडम जैंपा।


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Latest articles

BRA बिहार विश्वविद्यालय: 1.27 लाख स्नातक सीटों के लिए मेरिट लिस्ट जारी, नामांकन प्रक्रिया आज से शुरू

BRA बिहार विश्वविद्यालय ने स्नातक की 1.27 लाख सीटों पर नामांकन के लिए पहली...

अमरनाथ यात्रा के दौरान बसों की टक्कर: 36 लोग घायल

अमरनाथ यात्रा के दौरान एक दुखद घटना घटी, जिसमें 36 लोग घायल हो गए,...

दलाई लामा ने 30-40 साल और जीने की उम्मीद जताई

हाल ही में दलाई लामा ने अपने स्वास्थ्य और भविष्य को लेकर एक महत्वपूर्ण...

मुंबई में ठाकरे ब्रदर्स ने 20 साल बाद एक मंच पर साझा किया, मराठी विजय रैली में दिखा ऐतिहासिक मिलन

मुंबई के वर्ली स्थित एनएससीआई डोम में 5 जुलाई 2025 को एक ऐतिहासिक पल...

More like this

इंग्लैंड की खतरनाक गिरावट: 25 गेंदों में गंवाए 9 विकेट, भारत ने किया वर्ल्ड रिकॉर्ड

इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने हाल ही में खेले गए एक मैच में ऐतिहासिक गिरावट...

भारत के टेस्ट कप्तान के तौर पर खेली गईं अब तक की 5 सबसे बड़ी पारियां: शुभमन गिल ने जीता दिल

इंग्लैंड में भारत के कप्तान शुभमन गिल ने एक ऐतिहासिक पारी खेलते हुए भारत...

ऋषभ पंत ने खोला टीम इंडिया के ‘जीजा’ का राज, कपिल शर्मा शो में हुए मजेदार खुलासे

भारतीय क्रिकेट टीम के विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत ने हाल ही में कपिल शर्मा शो...

वैभव सूर्यवंशी ने इंग्लैंड में छक्कों की बारिश कर रचा इतिहास

आईपीएल सीजन के बाद भी 14 साल के वैभव सूर्यवंशी का शानदार फॉर्म जारी...

मोहम्मद शमी को बड़ा झटका: कलकत्ता हाई कोर्ट ने पत्नी हसीन जहां और बेटी आयरा को मासिक भत्ते का आदेश दिया

भारत के स्टार क्रिकेटर मोहम्मद शमी को एक बड़ा झटका तब लगा जब कलकत्ता...

कपिल शर्मा को गौतम गंभीर ने उनके ही शो में किया ट्रोल, ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो सीजन 3’

भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज़ और मौजूदा भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच गौतम...

भारतीय क्रिकेट के ऐतिहासिक माइलस्टोन: 25 जून, भारतीय क्रिकेट के लिए एक खास दिन

KKN गुरुग्राम डेस्क | 25 जून भारतीय क्रिकेट के इतिहास में एक ऐतिहासिक और महत्वपूर्ण...

रिंकु जी-प्रिया सरोज की सगाई: एक शानदार शुरुआत

KKN गुरुग्राम डेस्क | भारत के युवा क्रिकेटर रिंकु सिंह और समाजवादी पार्टी की सांसद प्रिय...

Virat Kohli Emotional: आखिर क्यों रो पड़े विराट कोहली?

KKN गुरुग्राम डेस्क | 3 जून 2025 का दिन क्रिकेट के इतिहास में खास...

RCB की IPL 2025 जीत: राजत पाटीदार की कप्तानी में विराट कोहली ने दिल छूने वाली जीत दिलाई

IPL 2025 के फाइनल में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) ने पंजाब किंग्स को छह...

क्रिकेटर रिंकू सिंह और सपा सांसद प्रिया सरोज की शादी की तारीख तय

KKN गुरुग्राम डेस्क | भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज़ रिंकू सिंह और समाजवादी पार्टी...

पीएम मोदी ने बिहार के 14 वर्षीय क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी से की मुलाकात

KKN गुरुग्राम डेस्क | बिहार के समस्तीपुर जिले से ताल्लुक रखने वाले 14 वर्षीय...

IPL 2025 के फाइनल में मनाया जाएगा ऑपरेशन सिंदूर की सफलता का जश्न, BCCI ने की खास तैयारी

KKN गुरुग्राम डेस्क | भारत में क्रिकेट सिर्फ खेल नहीं, भावना है। यही वजह...

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा पहुंचे अयोध्या, रामलला और हनुमान गढ़ी में किए दर्शन

KKN Gurugram Desk |  भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व टेस्ट कप्तान विराट कोहली और उनकी...
Install App Google News WhatsApp