गुरूवार, मार्च 5, 2026 2:23 अपराह्न IST
होमSportsपंजाब और दिल्ली के बीच मुकाबला आज, दिग्गजो की प्रतिष्ठा दांव पर

पंजाब और दिल्ली के बीच मुकाबला आज, दिग्गजो की प्रतिष्ठा दांव पर

Published on

​संतोष कुमार गुप्ता

नई दिल्‍ली। ग्लैन मैक्सवैल की कप्तानी वाली प्रिति जिंटा की टीम पंजाब किंग्स शनिवार को दिल्ली डेयरडेविल्स से भिड़ेगी। कई स्‍टार खिलाड़ि‍यों से सजी राइजिंग पुणे सुपरजाइंट के खिलाफ 97 रन की बड़ी जीत हासिल करने के बाद दिल्‍ली डेयरडेविल्‍स के हौसले बुलंद हैं. पिछले मैच में मिली इस जीत ने जहीर खान के जांबाजों के आत्‍मविश्‍वास को ऊंचाई दी है। अपने घरेलू मैदान फिरोजशाह कोटला पर दिल्‍ली की टीम शनिवार को जब किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ मैदान में उतरेगी तो उसकी कोशिश जीत के इस सिललिसे को बरकरार रखने की होगी।

दिल्ली का गेंदबाजी आक्रमण काफी मजबूत नजर आ रहा है इसमें जहीर खान, मो. शमी, पैट कमिंस, क्रिस मॉरिस और अमित मिश्रा जैसे खिलाड़ी है। गेंदबाजी के मुकाबले दिल्‍ली की बल्लेबाजी में कुछ कमियां हैं जिससे टीम को पार पाना होगा।  दूसरी तरफ ग्लेन मैक्सवेल की अगुआई वाली पंजाब की टीम का मजबूत पक्ष उसकी बल्लेबाजी है।  लेकिन कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ पिछले मैच में आठ विकेट की हार के दौरान बल्लेबाजों ने निराश किया। टीम के गेंदबाज अब तक काफी प्रभावित नहीं कर पाए हैं जिसका फायदा दिल्ली की टीम कल उठाने की कोशिश करेगी। दिल्ली की बैटिंग अब तक ऋषभ पंत और संजू सैमसन के इर्दगिर्द केंद्रित रही है। सैमसन ने राइजिंग पुणे सुपरजाइंट के खिलाफ पिछले मैच में अपने करियर और आईपीएल 10 का पहला शतक जड़ा।

पंत ने पहले मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलूर के खिलाफ अर्धशतक जड़ा।  दूसरे मैच में भी उन्‍होंने तेजतर्रार पारी खेली लेकिन टीम के अन्य बल्लेबाज अब तक उम्मीदों में खरा उतरने में नाकाम रहे। क्रिस मॉरिस ने पुणे के खिलाफ सिर्फ नौ गेंद में नाबाद 38 रन की पारी खेलकर मौजूदा सत्र में टीम की ओर से प्रभावी आलराउंडर की भूमिका निभाने के संकेत दिया। उन्होंने गेंदबाजी में भी प्रभावित किया है और आरसीबी के खिलाफ तीन विकेट चटकाने के बाद पुणे के खिलाफ भी किफायती गेंदबाजी की।

कोरी एंडरसन ने पुणे के खिलाफ आलराउंडर की अपनी भूमिका में निराश किया। सैमसन और मॉरिस के साथ उन्होंने दो साझेदारियां की और इस दौरान 81 रन बने लेकिन इसमें एंडरसन का योगदान सिर्फ दो रन का रहा। टीम के पास कार्लोस ब्रेथवेट के रूप में एक और आलराउंडर मौजूद है लेकिन उन्होंने भी पहले मैच में गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों में निराश किया था। टीम को अगर टूर्नामेंट में प्रभावी प्रदर्शन जारी रखना है तो आगामी मैचों में सलामी जोड़ी के अलावा आलराउंडरों को भी बेहतर प्रदर्शन करना होगा। बल्लेबाज करुण नायर भी मौके को भुनाने में विफल रहे हैं। डेयरडेविल्स के गेंदबाजों ने अब तक दोनों मैचों में प्रभावित किया है।

मॉरिस के अलावा कप्तान जहीर खान भी दोनों मैचों में रंग में दिखे। उन्होंने आरसीबी के खिलाफ दो जबकि पुणे के खिलाफ तीन विकेट चटकाए। पैट कमिंस ने भी उनका अच्छा साथ निभाया। लेग स्पिनर अमित मिश्रा पहले मैच में काफी महंगे साबित हुए लेकिन पुणे के खिलाफ उन्होंने जबर्दस्त वापसी करते हुए 11 रन देकर तीन विकेट चटकाए. बाएं हाथ के स्पिनर शाहबाज नदीम ने भी अब तक दोनों मैचों में किफायती गेंदबाजी करने के अलावा विकेट भी हासिल किए हैं। टीम के पास इसके अलावा मोहम्मद शमी और कागिसो रबादा जैसे दो दिग्गज तेज गेंदबाज भी मौजूद हैं जिन्हें आजमाया जा सकता है। दूसरी तरफ किंग्स इलेवन पंजाब का मजबूत पक्ष उसकी बल्लेबाजी है. हाशिम अमला और मनन वोहरा की सलामी जोड़ी ने टीम को अब तक लगभग सभी मैचों में उम्दा शुरुआत दिलाई है लेकिन वोहरा अच्छी शुरुआत को बड़ी पारी में बदलने में नाकाम रहे हैं। अमला ने रायल चैलेंजर्स बेंगलूर के खिलाफ अर्धशतक जड़ा था जबकि अन्य मैचों में भी अच्छी शुरुआत की।

दोनों टीमें इस प्रकार हैं..

दिल्ली डेयरडेविल्स : जहीर खान (कप्तान), मोहम्मद शमी, शाहबाज नदीम, जयंत यादव, अमित यादव, श्रेयस अय्यर, संजू सैमसन, करुण नायर, ऋषभ पंत, चामा मिलिंद, खलील अहमद, प्रत्युष सिंह, मुरुगन अश्विन, आदित्य तारे, शशांक सिंह, अंकित बावने, नवदीप सैनी, कोरी एंडरसन, एंजेलो मैथ्यूज, पैट कमिंस, कागिसो रबादा, क्रिस मौरिस, कार्लोस ब्रेथवेट और सैम बिलिंग्स ।

किंग्स इलेवन पंजाब : ग्लेन मैक्सवेल (कप्तान), डेविड मिलर, मनन वोहरा, हाशिम अमला, शॉन मार्श, अरमान जाफर, मार्टिन गुप्टिल, इयोन मोर्गन, रिंकू सिंह, संदीप शर्मा, अरमान जाफर, अनुरीत सिंह, मोहित शर्मा, केसी करियप्पा, प्रदीप साहू, स्वप्निल सिंह, टी. नटराजन, मैट हेनरी, वरुण आरोन, अक्षर पटेल, मार्कस स्टोइनिस, गुरकीरत मान, राहुल तेवतिया, डेरेन सैमी, ऋद्धिमान साहा, निखिल नाईक, इशांत शर्मा ।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative

Latest articles

क्या नीतीश कुमार का दौर खत्म होने वाला है और क्या बीजेपी लिख रही है नई सत्ता की पटकथा?

पटना की राजनीति में अचानक क्यों तेज हुई फुसफुसाहट? KKN ब्यूरो। क्या बिहार में फिर...

क्या ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ से लोकतंत्र मजबूत होगा या राज्यों की आवाज़ दब जाएगी?

क्या पूरे देश में एक साथ लोकसभा और विधानसभा चुनाव कराने से हजारों करोड़...

आख़िरी मुगल बादशाह की वह चीख जो आज भी गूंजती है

क्या बहादुर शाह ज़फ़र सिर्फ एक बूढ़े शायर थे… या 1857 की क्रांति का...

मिडिल ईस्ट: महायुद्ध की दहलीज़ पर विभाजन और तड़पता हुआ क्षेत्र

KKN ब्यूरो। संयुक्त रूप से अमेरिका और इज़रायल ने अपने सबसे बड़े सैन्य अभियान...

More like this

भारत बनाम न्यूजीलैंड टी20 : अभिषेक शर्मा ने खोले तूफानी बल्लेबाजी के राज

न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में भारत की जीत के नायक बने अभिषेक...

गोपालगंज में जीविका दीदियों की क्रिकेट प्रतियोगिता से महिला सशक्तिकरण को नई पहचान

गोपालगंज जिले से महिला सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता से जुड़ी एक प्रेरणादायक तस्वीर सामने आई...

बिहार के क्रिकेट खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी को आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू प्रदान करेंगी प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार

बिहार के उभरते हुए क्रिकेट खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी के लिए आज का दिन स्वर्णिम...

द ग्रेट इंडियन कपिल शो का प्रोमो रिलीज, लेकिन स्मृति मंधाना की कमी खली

कपिल शर्मा के शो द ग्रेट इंडियन कपिल शो का नया प्रोमो हाल ही...

बंगाल क्रिकेट संघ ने टी20 वर्ल्ड कप के मैचों के लिए टिकट की कीमतों का ऐलान किया

बंगाल क्रिकेट संघ (सीएबी) ने बुधवार, 17 दिसंबर को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में...

बिहार ने शुरू किया ‘एकलव्य खेल कार्यक्रम’ का पहला चरण, आठ जिलों में खोले गए रेजिडेंशियल ट्रेनिंग सेंटर

बिहार सरकार ने अपने महत्वाकांक्षी 'एकलव्य खेल कार्यक्रम' के पहले चरण की शुरुआत की...

स्मृति मंधाना ने क्रिकेट से जुड़ी अपनी यात्रा और वर्ल्ड कप जीत के बारे में किया खुलासा

भारत की स्टार ओपनिंग बैटर और वर्ल्ड चैंपियन महिला क्रिकेटर स्मृति मंधाना ने हाल...

बिहार BSSC स्पोर्ट्स ट्रेनर भर्ती 2025 : 379 पदों के लिए करें आवेदन

यदि आप सरकारी नौकरी की तलाश में हैं तो आपके लिए बिहार कर्मचारी चयन...

रोहित शर्मा को टी20 विश्व कप 2026 के लिए टूर्नामेंट दूत नियुक्त किया गया

भारत के दिग्गज क्रिकेट खिलाड़ी रोहित शर्मा को आगामी टी20 विश्व कप 2026 के...

पिता की तबीयत बिगड़ने के कारण स्मृति मंधाना की शादी टली

भारतीय महिला क्रिकेट की स्टार खिलाड़ी स्मृति मंधाना और संगीतकार पलाश मुच्छल की शादी,...

स्मृति मंधाना और पलाश मुच्छल आज शादी के बंधन मे बंधने जा रहे

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना आज संगीतकार और फिल्ममेकर पलाश...

IND vs SA टेस्ट सीरीज़ : तारीखें, कार्यक्रम और लाइव स्ट्रीमिंग की जानकारी

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच बहुप्रतीक्षित टेस्ट सीरीज जल्द ही शुरू होने वाली...

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया 5वां टी20 : भारत ने किया बदलाव, ऑस्ट्रेलिया रही अपनी प्लेइंग-11 में बिना किसी परिवर्तन के

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे पांचवे और आखिरी टी20 मैच में...

चैंपियन भारतीय महिला क्रिकेट टीम की प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात

आईसीसी महिला विश्व कप 2025 में हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में भारतीय महिला क्रिकेट...

विराट कोहली का 37वां जन्मदिन : क्रिकेट में एक नई उम्मीद और मजबूत इरादे के साथ

विराट कोहली 5 नवम्बर 2025 को अपना 37वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस उम्र...